flipkart seller kaise bane

Flipkart Seller कैसे बनें– आज का युग इंटरनेट का युग है और इंटरनेट के इस युग में पढ़ाई से लेकर नौकरी तक और शॉपिंग से लेकर बिज़नेस तक सब ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भारत भी इंटरनेट की क्रांति से अछूता नहीं है और पिछले कई वर्षों में भारत में भी उत्पादों और वस्तुओं की ऑनलाइन खरीद-बिक्री में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। भारत में अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट दो ऐसी बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियाँ हैं जिनके माध्यम से अत्यधिक ऑनलाइन शॉपिंग की जाती है। और यदि ऑनलाइन शॉपिंग अधिक की जाती है तो इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए भी असीम संभावनाएं मौजूद हैं।

यदि आप एक व्यवसायी (बिज़नेसमैन) हैं या कोई बिज़नेस करने की सोच रहे हैं तो इस लेख में आपको Flipkart कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं की बिक्री का तरीका समझाया जाएगा। फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन पोर्टल या ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग करके अपने उत्पाद/ वस्तुओं को बेचने वाले व्यक्ति / फर्म / कंपनी को Flipkart Seller बोलते हैं। अतः आइये जानते हैं कि Flipkart Seller कैसे बनें

Flipkart Seller बनने के लिए आपको क्रम-वार निम्नलिखित प्रक्रियाओं से गुज़रना होगा:-

  • सर्वप्रथम अपनी एक कंपनी / फर्म बनाइये।
  • अपनी कंपनी/ फर्म के नाम पर पैन नंबर, TAN नंबर और GST रजिस्ट्रेशन नंबर लीजिये।
  • अपनी कंपनी/ फर्म का बैंक खाता खुलवाइये।
  • उपरोक्त सभी दस्तावेजों / नंबरों को दर्ज करवाते हुए Flipkart की सम्बंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन Seller Account बनाइये।
  • Flipkart Seller अकाउंट बनाते समय आपको अन्य जानकारियों सहित उपरोक्त दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
  • Flipkart Seller अकाउंट बनने के बाद आप फ्लिपकार्ट पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए तैयार हैं।

Flipkart Seller Account बनाने के लिए आपको क्रम-वार निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:-

  • सबसे पहले आप seller.flipkart.com वेबसाइट पर जाइये। आप यहाँ दिये गए लिंक के माध्यम से वहाँ जा सकते हैं।
  • उसके बाद वहाँ पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कीजिये और वहाँ दिए गए “Register Now” बटन पर क्लिक कीजिये।
  • आपके दर्ज किये गए मोबाइल पर आये OTP के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कीजिये।
  • उसके बाद वहाँ पर मांगी गयी विभिन्न जानकारियां जैसे कि आपका नाम, कंपनी का नाम, पिन कोड, पैन नंबर, GST नंबर, बैंक खाता नंबर, ई-मेल id आदि भरिये।
  • उपरोक्त लिखित जानकारियों के साथ ही मांगे गए दस्तावेज जैसे कि GST रजिस्ट्रेशन की कॉपी, एक कटे हुए (रद्द) चेक की कॉपी आदि अपलोड कीजिये।
  • उसके बाद बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार अपना बैंक खाता सत्यापित कीजिये।
  • अंत में अपने उत्पादों/ बिक्री करने वाली वस्तुओं की लिस्टिंग कीजिये।
  • और लीजिये आप Flipkart Seller के रूप में पंजीकृत हो चुके हैं और अब आप अपना सामान ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पोर्टल के माध्यम से बेच सकते हैं।

यहाँ पर हमने आपको Flipkart Seller बनने या Flipkart पर ऑनलाइन बिज़नेस करने का एक क्रम-वार आसान तरीका बताया है। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपने व्यापार को एक नयी ऊंचाई तक पहुँचा सकते हैं जहाँ पर मात्र आपका शहर ही नहीं अपितु पूरा देश आपके उत्पादों/ वस्तुओं के ग्राहक हो सकता है।

भारत में ऑनलाइन बिज़नेस करने के लिए Flipkart के अलावा दूसरी बड़ी कंपनी Amazon के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिज़नेस करने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख “Amazon पर ऑनलाइन बिज़नेस कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

3 thoughts on “Flipkart Seller कैसे बनें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!