IFSC Code kya hota hai

यदि आप एक बैंक खाते से किसी दूसरे बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं तो आपको प्राप्तकर्ता बैंक खाते के IFSC कोड की आवश्यकता होती है। भारत में एक बैंक खाते से किसी अन्य बैंक खाते में पैसे स्थनांतरित मुख्यतः NEFT, RTGS और IMPS नामक तीन माध्यमों से भेजे जा सकते हैं और तीनों ही माध्यमों से ऑनलाइन पैसे स्थानांतरित करने के लिए आपको प्राप्तकर्ता बैंक खाते का IFSC Code जानने की आवश्यकता होती है। अतः यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि IFSC Code क्या होता है और IFSC कोड कैसे पता करें तो इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि IFSC Code क्या होता है और IFSC कोड कैसे पता करें।

IFSC Code क्या होता है

IFSC कोड 11 अंकों की एक ऐसी अक्षरांकीय संख्या होती है जो भारत के सभी बैंक शाखाओं के लिए अलग और विशिष्ट होती है। अर्थात भारत के प्रत्येक बैंक की प्रत्येक शाखा का एक अपना विशिष्ट IFSC Code होता है, जिसके माध्यम से सम्बंधित बैंक और उसकी सम्बंधित शाखा का पता लगाया जा सकता है।

IFSC की full form “Indian Financial System Code” होती है, जिसको हिंदी में “भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड” कहा जा सकता है।

IFSC Code के 11 अंकों का अर्थ

जैसा कि हमने ऊपर बताया, IFSC कोड 11 अंकों की एक अक्षरांकीय संख्या होती है। इस संख्या के पहले 4 अक्षर सम्बंधित बैंक की जानकारी देते हैं, जैसे कि HDFC बैंक के IFSC कोड के प्रथम 4 अक्षर HDFC होते हैं; पंजाब नैशनल बैंक के IFSC कोड के प्रथम 4 अक्षर PUNB होते हैं; भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के IFSC कोड के प्रथम 4 अक्षर SBIN होते हैं, आदि।

भारत के सभी बैंकों के IFSC कड़े का पाँचवां अंक “शून्य” अर्थात “0” होता है।

और भारत के सभी बैंकों के IFSC कोड की अंतिम 6 संख्या सम्बंधित बैंक शाखा का विशिष्ट कोड होता है जो भारत की सभी बैंक शाखाओं का अलग-अलग होता है।

IFSC कोड के उदाहरण ‘SBIN0001234′, PUNB0123456’ आदि हैं।

IFSC Code का प्रयोग

भारत में IFSC कोड का प्रयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए हो सकता है:-

  • सम्बंधित बैंक और सम्बंधित बैंक शाखा जानने के लिए।
  • ऑनलाइन मनी ट्रांसफर या ऑनलाइन पैसे भेजने या मंगवाने के लिए।

IFSC कोड कैसे पता करें

यदि आप किसी बैंक शाखा का IFSC कोड जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप निम्नलिखित में से कोई एक तरीका अपना सकते हैं:-

  • सम्बंधित चेक बुक के सभी चेकों पर लिखा होता है।
  • सम्बंधित पासबुक के प्रथम पन्ने पर लिखा होता है।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट के “https://rbi.org.in/Scripts/IFSCMICRDetails.aspx” लिंक पर जा कर।
  • सम्बंधित बैंक की वेबसाइट पर जा कर।

यह भी पढ़ें:

  1. बैंक मैनेजर कैसे बनें?
  2. बैंक PO की तैयारी कैसे करें?
  3. B.Sc के बाद क्या करें?
  4. B.Com के बाद क्या करें?
  5. BA के बाद क्या करें?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको IFSC कोड से सम्बंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त हुई हैं; जैसे कि IFSC Code क्या होता है, IFSC Code के 11 अंकों का अर्थ; IFSC Code का प्रयोग; IFSC कोड कैसे पता करें; आदि।

आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में उपलब्ध करियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!