postman kaise bane

पोस्टमैन (डाकिया) कैसे बनें– पोस्टमैन या डाकिया, भारतीय डाक विभाग का वह कर्मचारी होता है जो डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से भेजे गए पत्र, पार्सल, चिट्ठी, स्पीड-पोस्ट आदि का वितरण सम्बंधित पते (address) पर करता है। आज से कुछ वर्षों पहले तक डाकिया (Postman) एक अत्यंत व्यस्त सरकारी कर्मचारी होता था और उस समय पोस्टमैन को डाक विभाग की रीढ़ भी कहा जाता था। परन्तु मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन और प्राइवेट कूरियर सेवा के विस्तार के कारण डाक विभाग में चिट्ठी-पत्री आदि के वितरण का काम कुछ कम हुआ है और वर्तमान में अधिकतर सरकारी पत्रों को ही चिट्ठी के माध्यम से भेजा जाता है। परन्तु इन सबके बावजूद भारतीय डाक विभाग में Postman (पोस्टमैन) का पद एक अहम् पद माना जाता है और भारत में इस पद पर नियुक्ति के लिए समय-समय पर बहुत सी विज्ञप्तियां निकलती रहती है।

पोस्टमैन (डाकिया) का पद 12वीं कक्षा के बाद केंद्र सरकार के अधीन भारतीय डाक विभाग में नियमित सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन विकल्प है। अतः यदि आप भी पोस्टमैन बनना चाहते हैं तो इस लेख में आपको पोस्टमैन बनने से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि पोस्टमैन (डाकिया) कैसे बनें ?

पोस्टमैन (डाकिया) क्या होता है

पोस्टमैन या डाकिया, भारत सरकार के अधीन भारतीय डाक विभाग में एक सरकारी पद होता है, जिस पर नियुक्त कर्मचारी डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से भेजे गए पत्र, पार्सल, चिट्ठी, स्पीड-पोस्ट आदि का वितरण सम्बंधित लिखित पते (address) पर करता है।

पोस्टमैन (डाकिया) बनने के लिए योग्यता

भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन या डाकिया बनने के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:-

शैक्षिक योग्यता

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • आवेदन करने वाले राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का विषय 10वीं कक्षा तक पढ़ा हो और उत्तीर्ण किया हो।
  • कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी हो।
  • किसी दुपहिया वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।

आयु सीमा

  • अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है।

पोस्टमैन (डाकिया) कैसे बनें

पोस्टमैन या डाकिया बनने के लिए भारतीय डाक विभाग का सम्बंधित सर्किल (Circle) ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद डाक विभाग किसी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से या 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गयी मेरिट सूची के आधार पर पोस्टमैन के पद पर नियुक्ति करता है।

पोस्टमैन के पद के लिए सम्बंधित नियुक्ति प्रक्रिया समय-समय पर बदलती रहती है। परन्तु यदि प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पोस्टमैन के पद पर नियुक्ति की जाती है तो सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षा में मुख्यतः निम्नलिखित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं:-

  • गणित
  • अंग्रेजी भाषा
  • हिंदी भाषा
  • सामान्य ज्ञान
  • रीज़निंग

उपरोक्त सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के अलावा डाक विभाग में डाकिया के कुछ पद डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों की पदोन्नति से भी भरे जाते हैं। ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारा लेख “ग्रामीण डाक सेवक का क्या काम होता है और कैसे बनें” पढ़ सकते हैं।

Postman की Salary (वेतन)

भारतीय डाक विभाग में एक नवनियुक्त पोस्टमैन को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21700/- से 69100/- रूपये के वेतनमान में नियुक्त किया जाता है। अर्थात शुरुआत में एक डाकिया का मूल वेतन 21700/- रूपये होता है, जिस पर महंगाई भत्ते समेत अन्य देय भत्ते भी दिए जाते हैं।

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको पोस्टमैन की नियुक्ति से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जैसे कि पोस्टमैन क्या होता है, पोस्टमैन (डाकिया) बनने के लिए योग्यता क्या है, पोस्टमैन (डाकिया) कैसे बनें और पोस्टमैन की सैलरी कितनी होती है आदि। यदि आप भी 12वीं कक्षा के बाद कोई सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आप अपनी योग्यता के अनुसार भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर आवेदन कर सकते हैं।

25 thoughts on “पोस्टमैन (डाकिया) कैसे बनें ?”
      1. Sar mera naam Mohammed mudassir hai main tere pass hun mere 68 percent number aaye the sar mujhe Dak ke patte koi agar naukari hai to sar mujhe Dene Ki kripya Karen mere Ghar Ki sthiti sar bahut kharab hai isiliye sar main aage Ki padhaai nahin kar saka aapse gujarish hai ki aap mujhe apne jile mein kisi dakkhane mein naukari Dene Ki kripya Karen aapka aagyakari Mohammed mudassir gram Singhania post office mewagan Lakhimpur khiri

    1. Post man ka nokari chahiye Post man ka nokari karne ke liye kya karna ho ga please appse gujasi hai Post man padd Dene ka

  1. Sar Hamare Gaon Mein Indian Post payment Bank Nahin Hai kripya Karke Hamare Gaon Mein inhen post payment Bank khulvaiye Ek Dakiya hai vah Buddha ho gaya hai Umra mein bhi Riddhi hone ke Karan vah computer chalana Nahin Aata kripya karke mujhe aap Indian Post payment Bank Mein Naukari de dijiye Main Apne Ghar post Bank kholunga state Uttar Pradesh Jila Muzaffarnagar Thana ratanpuri Gaon Toda pin code 251309

    1. Sir my name is Anupam Tripathi main postman Mein kam karna chahta hun Mera 10th class mein 67% hai aur 12th mein 71% hai district Pratapgarh police chauki Patti block Aspur devsara village aurain post Mujahid Bajar

    1. Sar mera naam Mohammed mudassir hai main tere pass hun mere 68 percent number aaye the sar mujhe Dak ke patte koi agar naukari hai to sar mujhe Dene Ki kripya Karen mere Ghar Ki sthiti sar bahut kharab hai isiliye sar main aage Ki padhaai nahin kar saka aapse gujarish hai ki aap mujhe apne jile mein kisi dakkhane mein naukari Dene Ki kripya Karen aapka aagyakari Mohammed mudassir gram Singhania post office mewagan Lakhimpur khiri

  2. Post man ka nokari chahiye Post man ka nokari karne ke liye kya karna ho ga please appse gujasi hai Post man padd Dene ka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!