यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत में प्रथम” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत में आने वाले प्रथम विदेशी यात्री, भारत में होने वाली प्रथम घटनाओं, प्रथम स्थापनाओं आदि के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत में प्रथम” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।
“भारत में प्रथम” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1: भारत में प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर: भारत में प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में दिल्ली में हुआ था।
प्रश्न 2: भारत में खुलने वाला प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा था ?
उत्तर: भारत का सबसे पहला विश्वविद्यालय “नालंदा विश्वविद्यालय” था।
प्रश्न 3: भारत में खुलने वाला प्रथम ओपन विश्वविद्यालय कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम ओपन विश्वविद्यालय “डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय” था।
प्रश्न 4: भारत में प्रथम दूरदर्शन केंद्र कहाँ स्थापित हुआ था ?
उत्तर: भारत का प्रथम दूरदर्शन केंद्र नई दिल्ली में स्थापित हुआ था।
प्रश्न 5: भारत में आने वाला प्रथम विदेशी यात्री कौन था ?
उत्तर: सेल्यूकस निकेटर के राजदूत “मेगस्थनीज” भारत के पहले विदेशी यात्री थे।
प्रश्न 6: भारत में आने वाले प्रथम चीनी यात्री कौन था ?
उत्तर: भारत में आने वाले प्रथम चीनी यात्री “फा-हीन” थे।
प्रश्न 7: भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर “अप्सरा” था।
प्रश्न 8: भारत की प्रथम परमाणु पनडुब्बी कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम परमाणु पनडुब्बी “आई०एन०एस० अरिहन्त” थी।
प्रश्न 9: भारत की प्रथम पनडुब्बी कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम पनडुब्बी “आई०एन०एस० कलवरी” थी।
प्रश्न 10: भारत का प्रथम विमानवाहक पोत कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम विमानवाहक पोत “आई०एन०एस० विक्रांत” था।
प्रश्न 11: भारत का प्रथम प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) का क्या नाम था ?
उत्तर: भारत का प्रथम प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) का नाम “पृथ्वी” था।
प्रश्न 12: भारत की प्रथम मध्यम दूरी वाली मिसाइल का क्या नाम था ?
उत्तर: भारत की प्रथम मध्यम दूरी वाली मिसाइल का नाम “अग्नि” था।
प्रश्न 13: भारत की प्रथम मूक फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम मूक फिल्म “राजा हरिश्चंद्र” थी।
प्रश्न 14: भारत की प्रथम बोलती फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम बोलती फिल्म “आलमआरा” थी।
प्रश्न 15: भारत की प्रथम फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम फिल्म “राजा हरिश्चंद्र” थी।
प्रश्न 16: भारत की प्रथम 3D फिल्म कौन सी थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम 3D फिल्म “माई डियर कुट्टीचथन” थी जो मलयालम भाषा में बानी थी। बाद में इस फिल्म को “छोटा चेतन” के नाम से हिंदी भाषा में भी बनाया गया था।
प्रश्न 17: भारत का प्रथम समाचार-पत्र कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम समाचार-पत्र “बंगाल गजट” था, जो 1780 में प्रकाशित हुआ था।
प्रश्न 18: भारत का प्रथम प्रायोजित धारावाहिक (सीरियल) कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम प्रायोजित धारावाहिक (सीरियल) “हम लोग” था।
प्रश्न 19: भारत में बनने वाला प्रथम परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग समुंद्री जहाज कौन सा था ?
उत्तर: भारत में बनने वाला प्रथम परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग समुंद्री जहाज “आई०एन०एस० ध्रुव” था।
प्रश्न 20: भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह कौन सा था ?
उत्तर: भारत का प्रथम उपग्रह “आर्यभट” था।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी कैसे पाएं ?