"bharat ka sabse uncha" par GK prashn uttar

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत का सबसे ऊँचा” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे ऊँचे स्थानों, वस्तुओं आदि के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत का सबसे ऊँचा” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत का सबसे ऊँचा” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: भारत की सबसे ऊँची मीनार कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे ऊँची मीनार “कुतुबमीनार” है। कुतुब मीनार दिल्ली में स्थित है और इसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है।

प्रश्न 2: भारत की सबसे ऊँची मूर्ति कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे ऊँची मूर्ति “स्टेचू ऑफ़ यूनिटी” है। यह मूर्ति भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की है और यह गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थापित है। स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की ऊंचाई 597 फुट है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के किनारे अरब सागर में बन रहे “छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक” के पूरा होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सम्पूर्ण निर्माण और स्थापना के बाद “छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक” भारत की सबसे ऊँची मूर्ति होगी, जिसकी ऊंचाई 690 फुट होने का अनुमान है।

प्रश्न 3: भारत की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी कौनसी है / भारत का सबसे ऊँचा पर्वत कौनसा है ?
उत्तर: भारत की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी या सबसे ऊँचा पर्वत “कंचनजंगा पर्वत” है। इसकी ऊंचाई 8586 मीटर है। कंचनजंगा पर्वत विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत “माउंट एवरेस्ट” है जो नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित है और दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत “माउंट K2” है जो पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित है।

प्रश्न 4: भारत की सबसे ऊंची झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे ऊंची झील “त्सो ल्हामो झील” है जो सिक्किम में स्थित है। इस झील को “छो ल्हामो झील” भी कहा जाता है। यह झील समुद्र तल से 6065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

प्रश्न 5: भारत का सबसे ऊँचा दरवाजा कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा दरवाजा “बुलंद दरवाजा” है जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में स्थित है। बुलंद दरवाज़ा मुग़ल शासक अकबर इन 1602 में बनवाया था।

प्रश्न 6: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान क्या है ?
उत्तर: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” है।

प्रश्न 7: भारत का सर्वोच्च शौर्य सम्मान क्या है ?
उत्तर: भारत का सर्वोच्च शौर्य सम्मान “परमवीर चक्र” है।

प्रश्न 8: भारत का सबसे ऊँचा टेलीविज़न (TV) टावर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा टीवी टावर “रामेश्वरम टीवी टावर” है। यह टावर रामेश्वरम (तमिल नाडु) में स्थित है और इसकी ऊंचाई 323 मीटर है।

प्रश्न 9: भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा बाँध उत्तराखंड राज्य में स्थित “टिहरी बाँध” है।

प्रश्न 10: भारत का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध “भाकड़ा बाँध” है। यह बाँध हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी में बना हुआ है।

प्रश्न 11: भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात “जोग झरना या गरसोप्पा” है। यह भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है।

प्रश्न 12: भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन “घूम रेलवे स्टेशन” है। यह बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2258 मीटर है।

प्रश्न 13: भारत का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे ऊँचा युद्ध क्षेत्र सियाचीन है।

प्रश्न 14: भारत का कौनसा रेडियो स्टेशन सबसे ऊँचे स्थान पर स्थापित है ?
उत्तर: लेह (लद्दाख) में स्थापित ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का रेडियो स्टेशन भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थापित रेडियो स्टेशन है।

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन (स्नातक) के बाद क्या करें ?

यहाँ पर हमने आपको भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे ऊँचे स्थानों, अन्य चीज़ों के बारे में बताया। हम आशा करते हैं कि इस जानकारी के माध्यम से आपका सामान्य ज्ञान अवश्य बढ़ा होगा। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जान सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!