clerk kaise bane

क्लर्क (Clerk) किसी भी सरकारी या प्राइवेट कार्यालय में विभिन्न प्रकार के सामान्य कार्य करता है जैसे कि कंप्यूटर पर टाइप करना, दस्तावेज़ों का प्रिंट लेना, विभिन्न रिकॉर्ड और डेटा दर्ज करना, कई प्रकार की दैनिक/ साप्ताहिक/ मासिक रिपोर्ट बनाना आदि। इन कार्यों के अलावा एक क्लर्क को अपने विभाग और कार्यालय के अनुसार कुछ विशिष्ट कार्य भी करने हो सकते हैं, जो उनके नियोक्ता द्वारा सौंपे जाते हैं। यदि आप भी एक क्लर्क बनने की इच्छा रखते हैं तो आपको यहाँ पर इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि क्लर्क (Clerk) कैसे बनें।

क्लर्क (Clerk) क्या होता है

क्लर्क (Clerk) या लिपिक किसी भी कार्यालय के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी होते हैं, जो मुख्यतः डेस्क जॉब करते हैं। भारत के लगभग सभी सरकारी और निजी क्षेत्रों और कार्यालयों में क्लर्क के पद पर नियुक्ति की जाती है।

क्लर्क (Clerk) का क्या काम होता है

किसी भी सरकारी/ प्राइवेट कार्यालय या क्षेत्र में नियुक्त एक क्लर्क मुख्यतः निम्नलिखित कार्य करता है:-

  • कंप्यूटर टाइपिंग
  • विभिन्न रिकॉर्ड या डेटा दर्ज करना
  • विभिन्न रिपोर्ट बनाना
  • डाक डायरी और प्रेषण
  • अधिकारियों की मीटिंग आदि के लिए एजेंडा तैयार करना
  • अधिकारियों तक विभिन्न रिपोर्ट/ डेटा पहुँचाना
  • फ़ोन कॉल सुनना और उनको सम्बंधित अधिकारी को स्थानांतरित करना
  • कंप्यूटर, प्रिंटर, कॉपियर, फैक्स मशीन आदि कार्यालय उपकरणों का संचालन और रखरखाव
  • कार्यालय/ रिकॉर्डिंग आपूर्ति की एक सूची रखना; आदि।

क्लर्क की नियुक्ति कौनसे सरकारी विभागों में होती है

भारत में क्लर्क के पद पर मुख्यतः निम्नलिखित सरकारी विभागों में और निम्नलिखित परीक्षाओं के माध्यम से नियुक्ति की जाती है:-

विभाग परीक्षा
रेलवे विभाग RRB NTPC परीक्षा
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो SSC CHSL परीक्षा
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (रक्षा मंत्रालय) SSC CHSL परीक्षा
सी.बी.आई. SSC CHSL परीक्षा
केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय SSC CHSL परीक्षा
मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार SSC CHSL परीक्षा
भारतीय चुनाव आयोग SSC CHSL परीक्षा
सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) SSC CHSL परीक्षा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) SSC CHSL परीक्षा
स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय SSC CHSL परीक्षा
कृषि विभाग, भारत सरकार SSC CHSL परीक्षा
वाणिज्य विभाग, भारत सरकार SSC CHSL परीक्षा
बैंक IBPS क्लर्क परीक्षा / SBI क्लर्क परीक्षा
यूनिवर्सिटी/ कॉलेज/ स्कूल सम्बंधित विश्वविद्यालय या राज्य लोक सेवा आयोग / कर्मचारी चयन आयोग

क्लर्क की नियुक्ति कौनसे प्राइवेट विभागों में होती है

सरकारी विभागों के अलावा विभिन्न प्राइवेट विभागों / संस्थानों में भी क्लर्क के पद पर नियुक्तियां की जाती हैं। उनमें से कुछ प्रमुख प्राइवेट विभाग निम्नलिखित हैं:-

  • प्राइवेट बैंक
  • प्राइवेट बीमा कंपनियां
  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी/ कॉलेज/ स्कूल
  • फैक्ट्री; आदि।

क्लर्क कितने प्रकार के होते हैं

भारत के विभिन्न सरकारी/ प्राइवेट विभागों में क्लर्क की नियुक्ति मुख्यतः निम्नलिखित पदों पर की जाती है:-

  • अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk)
  • अपर डिवीजन क्लर्क (Upper Division Clerk)
  • लिपिक-सह-टाइपिस्ट (Clerk-cum-Typist)
  • वाणिज्यिक क्लर्क (Commercial Clerk)
  • कार्यालय सहायक (Office Assistant)
  • लेखा लिपिक (Accounts Clerk); आदि।

Clerk (क्लर्क) बनने की योग्यता क्या है

भारत में विभिन्न सरकारी / प्राइवेट विभागों में क्लर्क बनने के लिए भिन्न-भिन्न योग्यताएं होती हैं। विभिन्न विभागों में क्लर्क बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक हो सकती है और साथ ही अन्य अनिवार्य / वांछित योग्यताओं में कंप्यूटर और/ या कंप्यूटर टाइपिंग का मूलभूत ज्ञान भी शामिल हो सकता है। अतः यदि आप भारत के किसी भी विभाग में क्लर्क बनना चाहते हैं तो आपको अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोई कंप्यूटर कोर्स या टाइपिंग कोर्स भी करना चाहिए। कंप्यूटर के विभिन्न कोर्सों के लिए आप NIELIT संस्थानों में से किसी संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं।

यदि उदाहरण के रूप में बताया जाए तो विभिन्न केंद्र सरकारी विभागों में LDC के पद पर नियुक्त होने के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा है, रेलवे विभाग के विभिन्न क्लर्क के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं / ग्रेजुएशन है, बैंक में क्लर्क (कार्यालय सहायक) बनने के लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन है; आदि।

क्लर्क (Clerk) कैसे बनें

क्लर्क (Clerk) कैसे बनें- भारत के विभिन्न विभागों में क्लर्क के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत के विभिन्न विभागों में क्लर्क बनने के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यतानुसार मुख्यतः निम्नलिखित परीक्षाएं दे सकते हैं:-

विभाग पद परीक्षा
विभिन्न केंद्र सरकार के विभाग LDC SSC CHSL परीक्षा
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कार्यालय सहायक / क्लर्क SBI क्लर्क परीक्षा
अन्य सहकारी बैंक कार्यालय सहायक / क्लर्क IBPS क्लर्क परीक्षा
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) कार्यालय सहायक / क्लर्क IBPS RRB परीक्षा
रेलवे विभाग क्लर्क-सह-टाइपिस्ट; आदि RRB NTPC परीक्षा
प्राइवेट बैंक क्लर्क / कार्यालय सहायक सम्बंधित परीक्षा
विभिन्न राज्य सरकारी विभाग क्लर्क सम्बंधित राज्य सरकार परीक्षा

Clerk बनने के लिए तैयारी कैसे करें

भारत के केंद्र/ राज्य सरकार के अधिकतर विभागों में क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यतः निम्नलिखित विषयों में से सभी/कुछ विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं:-

  • अंग्रेजी भाषा
  • हिंदी भाषा
  • सामान्य ज्ञान / सामान्य जागरूकता
  • रीज़निंग
  • गणित / क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • कंप्यूटर

अतः यदि आप उपरोक्त सभी विषयों की सम्पूर्ण तैयारी कर लेते हैं तो आप भारत के किसी भी क्लर्क परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकते हैं। उपरोक्त विषयों की उत्तम तैयारी के लिए आप निम्नलिखित किताबें पढ़ सकते हैं:-

विषय किताब
अंग्रेजी भाषा हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर (Wren & Martin)
रीज़निंग रीज़निंग (आर. एस. अग्रवाल)
गणित / क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड संख्यात्मक अभियोग्यता (आर. एस. अग्रवाल)
सामान्य जागरूकता प्रतियोगिता दर्पण (मासिक पत्रिकाएं/ वार्षिक किताब)
सामान्य ज्ञान विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की छठी से 10वीं कक्षा तक की NCERT की किताबें
कंप्यूटर कंप्यूटर जागरूकता (अरिहंत)

क्लर्क की सैलरी कितनी होती है

भारत के अधिकतर विभागों में एक क्लर्क का शुरुआती मूल वेतन 19900/- रूपये प्रति माह होता है। अतः विभिन्न सरकारी विभागों में एक नवनियुक्त क्लर्क को शुरुआत में 19900/- रूपये का मूल वेतन और अन्य सभी देय भत्ते मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:
(1). स्टेनोग्राफर कैसे बनें?
(2). अकाउंटेंट कैसे बनें?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको क्लर्क बनने से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जैसे कि क्लर्क क्या होता है, क्लर्क का काम क्या होता है, क्लर्क की नियुक्ति कौनसे विभागों में होती है, क्लर्क कितने प्रकार के होते हैं, क्लर्क बनने की योग्यता क्या है, क्लर्क (Clerk) कैसे बनें, क्लर्क की सैलरी आदि। अतः यदि आप भारत में क्लर्क बनने की योग्यता और इच्छा रखते हैं तो आप इस जानकारी का लाभ उठा कर भारत के विभिन्न विभागों में क्लर्क बनने के लिए सम्बंधित चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

12 thoughts on “क्लर्क (Clerk) कैसे बनें ?”
  1. Mujhe b clerk bnana h test ki tyari kese hoti h or kon c book leni chahiye iske liye suggest kre please. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!