CSIR kya hai

कॉउन्सिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का एक अग्रणी अनुसंधान एवं विकास (R&D) संगठन है। CSIR के पास वर्तमान में 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं, 39 आउटरीच केंद्र, 3 नवाचार परिसर और अखिल भारतीय उपस्थिति वाली पाँच इकाई मौजूद हैं। CSIR की फुल फॉर्म “Council of Scientific and Industrial Research” होती है, जिसको हिंदी में “वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद” कहा जाता है। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको CSIR से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। अतः आइये जानते हैं कि CSIR क्या है ?

CSIR क्या है

CSIR, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत का एक अग्रणी अनुसंधान एवं विकास (R&D) संगठन है। CSIR की स्थापना भारत सरकार द्वारा सितम्बर, 1942 में एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गयी थी। CSIR, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास (R&D) से सम्बंधित कार्य करता है:-

  • समुद्र विज्ञान;
  • भूभौतिकी;
  • रसायन;
  • दवा;
  • जीनोमिक्स;
  • जैव प्रौद्योगिकी;
  • नैनो प्रौद्योगिकी;
  • इंस्ट्रूमेंटेशन;
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग;
  • सूचना प्रौद्योगिकी;
  • वैमानिकी; आदि।

CSIR लैब कहाँ- कहाँ स्थित हैं

भारत में CSIR की लैब या प्रयोगशालाएं भोपाल, रूड़की, हैदराबाद, लखनऊ, करईकुड़ी, पिलानी, मैसूर, कोलकाता, धनबाद, चेन्नई, दुर्गापुर, नई दिल्ली, चंडीगढ़, भावनगर, बेंगलुरु, पालमपुर, जम्मू-कश्मीर, देहरादून, भुवनेश्वर, पुणे, नागपुर, जोरहट, थिरुवनंतपुरम, गोवा और जमशेदपुर में स्थित हैं।

CSIR की संगठनात्मक संरचना

CSIR की संगठनात्मक संरचना निम्नलिखित है:-

  • अध्यक्ष : भारत के प्रधानमंत्री
  • उपाध्यक्ष : भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
  • प्रबंधक निकाय (गवर्निंग बॉडी) : CSIR के महानिदेशक गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष होते हैं।

CSIR की मुख्य उपलब्धियां

CSIR की मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:-

  • 1950 में भारत की पहली सिंथेटिक दवा, मेथाक्वालोन विकसित की;
  • 1967 में स्वदेशी तकनीक पर आधारित पहला भारतीय ट्रैक्टर स्वराज विकसित किया;
  • भारत का पहला समानांतर प्रसंस्करण कंप्यूटर, फ्लोसोल्वर बनाया;
  • 14 सीटर विमान ‘सरस’ का डिजाइन तैयार किया;
  • रक्षा उद्देश्यों के लिए सी.जी.सी.आर.आई. में ऑप्टिकल ग्लास विकसित किया;
  • 2009 में ह्यूमन जीनोम की सीक्वेंसिंग पूरी की;
  • प्राकृतिक रूप से बीस वर्षों की तुलना में हफ्तों के भीतर बांस के फूलने की पहली सफलता हासिल की;
  • सप्ताह में एक बार ली जाने वाली गैर-स्टेरायडल परिवार नियोजन गोली ‘सहेली’ का आविष्कार किया;
  • अस्मोन नामक अस्थमा के लिए गैर-स्टेरायडल हर्बल गोली का आविष्कार किया; आदि।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको “Council of Scientific and Industrial Research (CSIR)” से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जैसे कि CSIR क्या है, CSIR प्रयोगशालाएं और संगठनात्मक संरचना, CSIR की मुख्य उपलब्धियां, आदि।

आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!