Indian Navy me Sailor kaise bane

भारतीय नौसेना या इंडियन नेवी, भारत की तीन रक्षा सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयर-फाॅर्स) में से एक है, जिसका मुख्य कार्य भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है। भारतीय नौसेना में नौकरी के लिए मुख्यतः नाविक (सेलर) या सब-लेफ्टिनेंट के पद पर शुरुआती नियुक्ति की जाती है। नौसेना (Navy) में Sub-Lieutenant (सब-लेफ्टिनेंट) के पद पर नियुक्ति UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA या CDS परीक्षा के माध्यम से की जाती है, जिसकी जानकारी आप हमारे लेख “NDA परीक्षा क्या है” और “CDS परीक्षा क्या है” में प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पर इस लेख में हम आपको इंडियन नेवी में सेलर (नाविक) के पद पर नियुक्ति से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे। अतः आइये जानते हैं कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) में नाविक (Sailor) कैसे बनें?

Indian Navy में Sailor के पद पर आवेदन करने की योग्यता (Eligibility) क्या है

भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में नाविक या सेलर मुख्यतः निम्नलिखित में से किसी एक पद पर नियुक्त होते हैं:-

  • सेलर (मैट्रिक रिक्रूट) / Sailor (MR)
  • सेलर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) / Sailor (SSR)

उपरोक्त दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:-

पद शैक्षिक योग्यता आयु सीमा
सेलर (मैट्रिक रिक्रूट) 10वीं कक्षा 17-20 वर्ष
सेलर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) 12वीं कक्षा (फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस विषयों सहित) 17-21 वर्ष

उपरोक्त योग्यताओं के अलावा आवेदकों के पास निम्नलिखित योग्यताएं भी होनी चाहिए:-

  • आवेदक अविवाहित होने चाहिए।
  • नज़र कमजोर नहीं होनी चाहिए या चश्मा नहीं लगा होना चाहिए (बिना चश्मे के एक आँख में 6/6 और दूसरी आँख में 6/9 तक दृष्टि मान्य है, जो चश्मे के साथ 6/6 होनी चाहिए)।
  • शरीर पर कोई स्थाई टैटू नहीं होना चाहिए (हाथ के कुछ निर्धारित हिस्से को छोड़ कर)।
  • उम्मीदवार को चिकित्सकीय और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • न्यूनतम कद: 157 सेंटीमीटर और छाती में न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का फुलाव होना चाहिए। इसके साथ ही वजन और छाती का माप कद के समानुपात होना चाहिए।

Indian Navy में Sailor क्या काम करते हैं

भारतीय नौसेना में नाविक मुख्यतः निम्नलिखित काम करते हैं:-

सेलर (MR) के आधिकारिक काम

  • Chef (बावर्ची) के रूप में कार्य करना।
  • Steward (स्टीवर्ड) के रूप में कार्य करना।
  • Hygienist (सफाईकर्मी) के रूप में कार्य करना।

सेलर (SSR) के आधिकारिक काम

इंडियन नेवी के सेलर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों से सम्बंधित कार्य करते हैं:-

  • गनर (Gunner)
  • गोताखोर (Diver)
  • सर्वेक्षण रिकॉर्डर (Survey Recorder)
  • शारीरिक प्रशिक्षक (Physical Trainer)
  • प्रशिक्षक (Instructor); आदि।

इंडियन नेवी में सेलर कैसे बनें

सेलर (मैट्रिक रिक्रूट) या Sailor (MR) कैसे बनें

Navy में Sailor (MR) की नियुक्ति निम्नलिखित प्रक्रियाओं को उत्तीर्ण करने के उपरांत होती है:-

लिखित परीक्षा:-

अनुभाग विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समयावधि
अनुभाग-1 विज्ञान (Science) और गणित (Maths)
अनुभाग-2 सामान्य ज्ञान (G.K.)
कुल 50 प्रश्न 50 अंक 30 मिनट
  • उपरोक्त परीक्षा एक कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा होती है जो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।
  • उपरोक्त परीक्षा का भाषा माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होता है।
  • उपरोक्त परीक्षा में सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक (मल्टीप्ल चॉइस) होते हैं।
  • इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है और 0.25 अंक काट लिया जाता है। अर्थात 4 गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट:-

  • अधिकतम 7 मिनट में 1600 मीटर (1 किलोमीटर और 600 मीटर) की दौड़।
  • 20 उठक-बैठक
  • 10 पुश-अप

चिकित्सा परीक्षण:-

उपरोक्त लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का मेड़िकल टेस्ट या चिकित्सा परीक्षण होता है और इसमें सफल उम्मीदवारों को इंडियन नेवी में सेलर (मेट्रिक रिक्रूट) के रूप में सम्बंधित ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) के लिए INS, चिल्का (ओड़िशा) में भेज दिया जाता है।

सेलर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) या Sailor (SSR) कैसे बनें

Navy में Sailor (SSR) की नियुक्ति निम्नलिखित प्रक्रियाओं को उत्तीर्ण करने के उपरांत होती है:-

लिखित परीक्षा:-

Navy में Sailor (SSR) की नियुक्ति के लिए प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जो 1 घंटे की समयावधि की होती है और अंग्रेजी विषय के प्रश्नों को छोड़ कर इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी भाषा माध्यमों में पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 12वीं कक्षा के समकक्ष होता है। इस लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषयों के बहुवैकल्पिक (मल्टीप्ल चॉइस) प्रश्न पूछे जाते हैं:-

  • अंग्रेजी (English)
  • विज्ञान (Science)
  • गणित (Maths)
  • सामान्य ज्ञान (G.K.)

फिजिकल फिटनेस टेस्ट:-

  • अधिकतम 7 मिनट में 1600 मीटर (1 किलोमीटर और 600 मीटर) की दौड़।
  • 20 उठक-बैठक
  • 10 पुश-अप

चिकित्सा परीक्षण:-

उपरोक्त लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का मेड़िकल टेस्ट या चिकित्सा परीक्षण होता है और इसमें सफल उम्मीदवारों को इंडियन नेवी में सेलर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के रूप में सम्बंधित ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) के लिए INS, चिल्का (ओड़िशा) में भेज दिया जाता है।

नेवी के Sailor (नाविक) की salary (सैलरी) कितनी होती है

शुरुआती ट्रेनिंग या प्रशिक्षण के दौरान भारतीय नौसेना के एक सेलर (नाविक) को 14600/- रूपये stipend के रूप में मिलते हैं और सेलर (MR) या सेलर (SSR) के रूप में इंडियन नेवी में नियुक्त होने के बाद एक नवनियुक्त सेलर को 21700/- रूपये का मूल वेतन (Basic Pay) + सभी देय भत्ते दिए जाते हैं।

नौसेना (Navy) में Sailor (नाविक) के पद पर आवेदन कैसे करें

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में Sailor (नाविक) बनने के लिए आवेदन विज्ञापित होने के बाद अभ्यर्थी तय समय सीमा में joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की एक ई-मेल Id और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिनके माध्यम से और अपने आधार कार्ड (आधार नंबर) के माध्यम से उपरोक्त वेबसाइट पर कैंडिडेट अपना अकाउंट बनाने के बाद सम्बंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
(1). आर्मी में सिपाही कैसे बनें?
(2). एयर-फ़ोर्स में एयरमैन कैसे बनें?
(3). कोस्ट गार्ड में नाविक कैसे बनें?
(4). सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल कैसे बनें?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख में आपको Indian Navy में Sailor बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया बताई है। अतः यदि आप सम्बंधित पद के लिए योग्य हैं और नौसेना में नाविक बनना चाहते हैं तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। और सम्बंधित नियुक्ति प्रक्रिया उत्तीर्ण करके नेवी में सेलर के रूप में नियुक्ति हो कर देश की सेवा कर सकते हैं।

One thought on “भारतीय नौसेना (Indian Navy) में नाविक (Sailor) कैसे बनें?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!