ICAR kya hai

ICAR या Indian Council of Agricultural Research, भारत के कृषि मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन (Autonomous Organization) है। “Indian Council of Agricultural Research (ICAR)” को हिंदी में “भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद” कहा जाता है। इसकी स्थापना “इम्पीरियल कॉउन्सिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च” के नाम से 16 जुलाई, 1929 को हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थापित है। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको ICAR से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि ICAR क्या है?

ICAR क्या है

ICAR एक स्वायत्त संगठन है जो भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन है। ICAR की स्थापना 16 जुलाई, 1929 को “Imperial Council of Agricultural Research” के नाम से एक पंजीकृत सोसाइटी के रूप में हुई थी। ICAR का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

ICAR की फुल फॉर्म “Indian Council of Agricultural Research” होती है और इसको हिंदी में “भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद” कहा जाता है।

ICAR का काम क्या है

ICAR भारत में मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन का कार्य करता है:-

  • बागवानी,
  • मत्स्य पालन,
  • पशु विज्ञान,
  • कृषि अनुसंधान और शिक्षा।

ICAR की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

ICAR की मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:-

  • वर्ष 2006 में बर्ड फ्लू के खिलाफ टीका विकसित करना;
  • वर्ष 2010 में 2 नए जर्नल “इंडियन जर्नल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज” और “इंडियन जर्नल ऑफ़ एनिमल साइंसेज” की शुरुआत करना;
  • वर्ष 2011 में ICAR के वैज्ञानिकों ने दुनिया में प्रथम बार अरहर के जीनोम का अनुक्रम किया;
  • वर्ष 2019 में भारतीय किसानों के लिए KISAAN नाम से मोबाइल एप्प शुरू कराना; आदि।

ICAR के संस्थान

भारत में ICAR के मुख्यतः निम्नलिखित संस्थान हैं:-

  • 4 डीम्ड विश्वविद्यालय (नई दिल्ली, करनाल, इज़तनगर और मुंबई में);
  • 65 ICAR संस्थान;
  • 14 राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र;
  • 6 नेशनल ब्यूरोक्स; आदि।

भारत में ICAR से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालयों के विभिन्न शिक्षा और अनुसन्धान कोर्सों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी NTA द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली AIEEA (ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर एग्रीकल्चर) नामक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

  1. CSIR क्या है?
  2. साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) कैसे बनें?
  3. B.Sc. (एग्रीकल्चर) क्या है और कैसे करें?
  4. ADO (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) कैसे बनें?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको ICAR से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जैसे कि ICAR क्या है, ICAR का काम क्या है, ICAR की महत्वपूर्ण उपलब्धियां, ICAR के संस्थान। आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में करियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!