B.Sc. (Agriculture) kya hai aur kaise kare

भारत में B.Sc. (एग्रीकल्चर) 4-वर्षीय एक स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है जो 12वीं कक्षा के बाद किया जा सकता है। B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में एग्रीकल्चर (कृषि) क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न विज्ञान और तकनीकों की पढ़ाई कराई जाती है। B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी / गणित विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको B.Sc. (एग्रीकल्चर) क्या है और B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स से सम्बंधित सभी जानकारियां प्राप्त होंगी। अतः आइये जानते हैं कि B.Sc. (एग्रीकल्चर) क्या है और कैसे करें।

B.Sc. (एग्रीकल्चर) क्या है

B.Sc. (एग्रीकल्चर) एक 4- वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है जो फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) / गणित विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में मुख्यतः कृषि विज्ञान और कृषि तकनीक से सम्बंधित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है।

B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में एडमिशन की योग्यता

भारत में B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कुछ न्यूनतम अंकों सहित फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) / गणित विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने हेतू 12वीं कक्षा में न्यूनतम प्राप्तांकों की योग्यता भिन्न-भिन्न हो सकती है।

B.Sc. (एग्रीकल्चर) में एडमिशन (admission) कैसे होता है

भारत में B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में निम्नलिखित दो माध्यमों से एडमिशन होता है:-

  • ऑनलाइन/ ऑफलाइन लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर।
  • 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर।

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान B.Sc. (एग्रीकल्चर) में प्रवेश देने के लिए उपरोक्त दोनों विकल्पों में से कोई एक विकल्प अपनाते हैं। भारत में B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षाएं निम्नलिखित हैं:-

  • ICAR AIEEA परीक्षा (केंद्र / सरकार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए)
  • GBPUAT परीक्षा (पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए)
  • PAU CET (पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए)
  • UPCATET (चंद्र शेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के लिए)
  • राजस्थान JET परीक्षा (राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों के लिए)

B.Sc. (एग्रीकल्चर) के subject क्या होते हैं

B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में मुख्यतः निम्नलिखित पाठ्यक्रम से सम्बंधित विषय पढ़ाये और सिखाये जाते हैं:-

  • Plant Breeding (पौध प्रजनन)
  • Genetics (आनुवंशिकी / जनन विज्ञान)
  • Soil Science (मृदा / मिट्टी विज्ञान)
  • Crop Production (फसल उत्पादन)
  • Plant Physiology (वनस्पति शरीर क्रिया-विज्ञान)
  • Crop Physiology (फसल शरीर क्रिया-विज्ञान)
  • Livestock Production (पशुधन उत्पादन)
  • Livestock Management (पशुधन प्रबंधन)
  • Silviculture (वन-वृक्ष विज्ञान); आदि।

B.Sc. (Agriculture) के लिए top/ best कॉलेज/ संस्थान

भारत में B.Sc. (Agriculture) कोर्स करने के लिए कुछ टॉप या best या श्रेष्ठ संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • गोविन्द बल्लभपंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर
  • पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
  • बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, रांची
  • तमिल नाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कोयम्बटूर
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, पुणे
  • मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौडग़ढ़; आदि।

B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स की फीस (fees)

भारत में B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स की फीस (fees) 10 हजार रूपये प्रति वर्ष से लेकर 1 लाख रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है और यह प्रत्येक विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान की भिन्न-भिन्न हो सकती है।

B.Sc. (Agriculture) कोर्स के बाद करियर विकल्प (Career Options)

जहाँ तक सरकारी नौकरी का सवाल है तो B.Sc. (Agriculture) डिग्री धारक अभ्यर्थी भारत सरकार और राज्य सरकार के उन सभी पदों / परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी योग्यता कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री होती है।

यदि कृषि क्षेत्र में बात की जाए तो भारत के लगभग सभी राज्यों में एग्रीकल्चर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए “एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO)” के पद समय-समय पर विज्ञापित होते रहते हैं।

उपरोक्त विकल्पों के अलावा B.Sc. (एग्रीकल्चर) डिग्री धारकों के समक्ष M.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स करके कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प भी मौजूद है। M.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स करने के बाद अभ्यर्थियों के समक्ष साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनने के विकल्प सहित कृषि क्षेत्र में नौकरी करने के अन्य कई विकल्प खुल जाते हैं।

B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स करने के बाद अभ्यर्थियों के समक्ष कृषि क्षेत्र में काम कर रही प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने का विकल्प भी मौजूद होता है।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से हमने आपको B.Sc. (एग्रीकल्चर) क्या है और B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स से सम्बंधित अन्य कई जानकारियां दी हैं। आप इन जानकारियों का लाभ उठा कर अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर B.Sc. (एग्रीकल्चर) कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं और कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य या करियर बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!