artist kaise bane

Artist (आर्टिस्ट) वह व्यक्ति होते हैं जो अपने विचारों और कल्पनाओं को एक कला के रूप में प्रस्तुत कर सकें। यह प्रस्तुति सम्बंधित आर्टिस्ट की विशेषज्ञता के अनुसार चित्रकला, मूर्तिकला, कंप्यूटर ग्राफ़िक्स (कंप्यूटर चित्रलेख), ड्रामा, थिएटर या अन्य किसी कला के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि क्या उपरोक्त लिखित कलाओं में निपुणता प्राप्त करने के लिए भी कोई कोर्स होता है या नहीं। जी हाँ, उपरोक्त कलाओं में निपुणता प्रदान करने वाले कोर्स को फाइन आर्ट्स (Fine Arts) या दृश्य कला (Visual Arts) कोर्स के नाम से जाना जाता है। यदि आप भी एक आर्टिस्ट बनना चाहते हैं और आपकी रुचि उपरोक्त में से किसी एक क्षेत्र में करियर बनाने की है तो इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि Artist कैसे बनें।

Artist क्या होता है

एक ऐसा व्यक्ति जो अपनी कल्पनाओं और विचारों को किसी कला के रूप में प्रस्तुत कर सके, उसको आर्टिस्ट कहा जाता है। वह कला चित्रकला, मूर्तिकला, ड्रामा, थिएटर, संगीत, नृत्य, कंप्यूटर ग्राफ़िक्स आदि में से कोई भी हो सकती है। एक आर्टिस्ट अपनी विशेषज्ञता के आधार पर उपरोक्त में से किसी एक कला में अपनी प्रस्तुति देता है और सम्बंधित कला की विशेषज्ञता वह सम्बंधित कोर्स में प्राप्त करता है। कुछ व्यक्ति जन्मजात आर्टिस्ट होते हैं और उन्हें आर्टिस्ट बनने के लिए किसी विशेष पाठ्यक्रम की आवश्यकता नहीं होती है, अपितु उन्हें मात्र अपनी कला में पेशेवर निखार की आवश्यकता होती है जो वह सम्बंधित प्रशिक्षण से भी प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु यह हुनर प्रत्येक व्यक्ति में मौजूद नहीं होता है, अतः एक पेशेवर आर्टिस्ट (कलाकार) बनने के लिए 12th के बाद सम्बंधित कोर्स करना एक बेहतरीन विकल्प है।

Artist क्या काम करते हैं

एक Artist (कलाकार) अपने हुनर और विशेषज्ञता के आधार पर निम्नलिखित में से कोई एक काम करते हैं:-

  • पेंटिंग (चित्रकला)
  • मूर्तिकला
  • कार्टूनिस्ट
  • ग्राफ़िक डिज़ाइनर
  • आभूषण आर्टिस्ट
  • थिएटर आर्टिस्ट
  • संगीतकार
  • फोटोग्राफ़ी
  • मिट्टी के बर्तन बनाना
  • निर्देशन; आदि

आर्टिस्ट बनने की योग्यता क्या है या Artist कैसे बनें

यदि आपके पास सम्बंधित क्षेत्र में विशेष हुनर मौजूद है तो आप एक पेशेवर आर्टिस्ट बन सकते हैं और आवश्यकता है तो सिर्फ इसमें निखार की। यह निखार आप किसी कोर्स के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं और सम्बंधित क्षेत्र में पहले से स्थापित किसी आर्टिस्ट से प्रशिक्षण के माध्यम से भी। परन्तु आज के प्रतियोगी युग में किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सम्बंधित क्षेत्र में कोई कोर्स करना एक बेहतर विकल्प है। अतः आप एक आर्टिस्ट बनने के लिए 12वीं कक्षा के बाद निम्नलिखित में से कोई भी एक कोर्स कर सकते हैं:-

किसी क्षेत्र में अधिक विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए आप फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) डिग्री भी कर सकते हैं।

Artist के लिए रोजगार क्षेत्र या उद्योग कौनसे हैं

एक आर्टिस्ट (कलाकार) अपनी विशेषज्ञता के अनुसार निम्नलिखित क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर सकता है:-

  • फैशन स्टोर
  • समाचारपत्र / मैगज़ीन / किताब आदि के प्रकाशन कार्यालय
  • टेलीविज़न क्षेत्र
  • विज्ञापन एजेंसी
  • आर्ट स्टूडियो
  • थिएटर
  • उत्पादन कंपनियां
  • शिक्षण क्षेत्र
  • कॉर्पोरेट व्यापार संस्थाएं; आदि।

उपरोक्त क्षेत्रों के अलावा आर्टिस्ट निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए अपना स्वयं का काम भी शुरू कर सकता है:-

  • फोटोग्राफी
  • पेंटिंग
  • मूर्तिकला
  • टैटू आर्टिस्ट
  • अन्य स्वतंत्र ऑनलाइन परियोजनाएं (फ्रीलांसर)
  • ग्राफ़िक डिज़ाइनर; आदि।

आर्टिस्ट की सैलरी कितनी होती है

भारत में एक आर्टिस्ट की कोई निश्चित सैलरी नहीं होती है और चूँकि एक आर्टिस्ट अधिकतर स्वतंत्र रूप से कार्य करता है तो उसका वेतन भी उसके क्षेत्र, अनुभव और अन्य कई बातों पर निर्भर करता है। परन्तु यदि एक आर्टिस्ट किसी कंपनी या स्टोर या शिक्षण संस्थान आदि में नौकरी करता है तो उसका वेतन सम्बंधित क्षेत्र और संस्थान पर निर्भर करता है, जो शुरुआत में 10 हजार रूपये प्रति माह से लेकर 50 हजार रूपये प्रति माह तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

  1. एक्टर कैसे बनें ?
  2. एनीमेशन क्या है और एनीमेशन कोर्स कैसे करें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको आर्टिस्ट बनने से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जैसे कि Artist क्या होता है, Artist क्या काम करते हैं, आर्टिस्ट बनने की योग्यता क्या है, Artist कैसे बनें, आर्टिस्ट की सैलरी कितनी होती है, आर्टिस्ट कौनसे क्षेत्रों/ उद्योगों में कार्य कर सकते हैं, आदि। अतः यदि आप एक आर्टिस्ट बनना चाहते हैं तो आप सम्बंधित क्षेत्र में कोई स्नातक या ग्रेजुएशन कोर्स करके अपने पसंदीदा क्षेत्र में आर्टिस्ट या कलाकार बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!