mbbs kya hai

यदि आप एलोपैथी पद्धति के डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं तो आपको 12वीं कक्षा के बाद MBBS कोर्स करना होगा। MBBS कोर्स एक साढ़े 5 वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है जो साइंस (मेड़िकल) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। MBBS कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्र एक प्रमाणित चिकित्सक बन जाते हैं और वह अपना हस्पताल या क्लिनिक खोल कर आधिकारिक रूप से मरीजों की जाँच कर सकते हैं। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको भारत में MBBS कोर्स से सम्बंधित सभी जानकारियां जैसे कि MBBS क्या है, MBBS कोर्स में एडमिशन की योग्यता और प्रक्रिया, MBBS कोर्स की fees (फीस), टॉप कॉलेज आदि मिलेंगी। अतः आइये MBBS से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

MBBS क्या है

भारत में MBBS कोर्स कुल 5 वर्ष और 6 महीने की अवधि का एक स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स होता है। यह कोर्स एलोपैथिक पद्धति का डॉक्टर बनने के लिए किया जाता है। फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र MBBS कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। MBBS कोर्स के 5 वर्ष और 6 महीने की कुल अवधि में से 4 वर्ष और 6 महीने की पढ़ाई और 1 वर्ष की इंटर्नशिप होती है। MBBS की फुल-फॉर्म “बैचलर ऑफ़ मेडिसिन, बैचलर ऑफ़ सर्जरी” होती है।

एक एमबीबीएस छात्र निम्नलिखित करियर विशेषज्ञताएं प्राप्त कर सकता है:-

  • नेफ्रोलॉजी (गुर्दे रोग विशेषज्ञ),
  • कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विशेषज्ञ),
  • गायनोकोलॉजी (स्त्री रोग विशेषज्ञ),
  • एनेस्थिसियोलॉजी,
  • ऑर्गन ट्रांसप्लांट (अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञ),
  • नेत्र विशेषज्ञ,
  • सर्जरी (शल्य चिकित्सा); आदि।

MBBS में एडमिशन कैसे होता है

भारत में MBBS कोर्स में प्रवेश पाने के लिए साइंस (मेड़िकल) विषयों अर्थात फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।

भारत के अधिकतर मेड़िकल संस्थानों में MBBS कोर्स में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलता है। नेशनल एलिजिबिलिटी- कम- एंट्रेंस टेस्ट (NEET परीक्षा) एक अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा है जो प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। NEET परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा के स्तर के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। NEET परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होता है:-

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
फिजिक्स (भौतिक विज्ञान)45180
केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान)45180
बायोलॉजी (जीव विज्ञान)90360
कुल180720
NEET परीक्षा कुल 3 घंटे की अवधि की होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

भारत में MBBS के लिए टॉप कॉलेज

भारत में MBBS कोर्स करने के लिए श्रेष्ठ या टॉप या best कॉलेज/ शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • AIIMS, दिल्ली
  • AFMC, पुणे
  • JIPMER, पुडुचेरी
  • क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
  • मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली
  • किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी, लखनऊ
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेड़िकल साइंस, बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी, वाराणसी
  • वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
  • युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली

भारत में MBBS कोर्स की फ़ीस (fees)

भारत में MBBS कोर्स की फ़ीस (fees) प्रत्येक कॉलेज की अलग-अलग होती है और लगभग अन्य सभी कोर्सों की भांति सरकारी संस्थानों की फीस प्राइवेट (निजी) संस्थानों के मुकाबले अधिक होती है। MBBS कोर्स की प्रत्येक वर्ष की fees 5 हजार रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक हो सकती है।

MBBS के बाद क्या करें

MBBS कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित 2 विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं:-

  • किसी सरकारी/ प्राइवेट हस्पताल में या अपना हस्पताल/ क्लिनिक खोल कर डॉक्टर के रूप में कार्य/ नौकरी करना।
  • MD/ MS कोर्स में प्रवेश लेकर डॉक्टरी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना।

MD और MS कोर्स दोनों ही डॉक्टरी की पढ़ाई के स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्स हैं।

यह भी पढ़ें: (1). डॉक्टर कैसे बनें ? ; (2). NEET परीक्षा की तैयारी कैसे करें ? ; (3). कंबाइंड मेड़िकल सर्विसेज एग्ज़ाम (CMSE) क्या है ?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको MBBS क्या है एवं MBBS कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता के अनुसार भारत के किसी श्रेष्ठ मेड़िकल संस्थान से MBBS कोर्स कर सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा और रोजगार से सम्बंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!