coding kya hai kaise sikhe

यदि एकदम साधारण शब्दों में समझाया जाए तो Coding (कोडिंग) एक ऐसी भाषा है जो कंप्यूटर समझता है। या यूँ कहिये कि कंप्यूटर सिर्फ और सिर्फ Coding (कोडिंग) को ही समझता है। Coding को प्रोग्रामिंग भी कहा जाता है। जिस प्रकार इंसानों की आम बोलचाल के लिए कई भाषाएँ हैं उस प्रकार ही कंप्यूटर की भी कई प्रोग्रामिंग या Coding भाषाएँ हैं। आज के युग को यदि इंटरनेट और ऑनलाइन तकनीकों का युग कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अतः आज के युग में coding या programming सीख कर आप अनेकों ऐसे काम कर सकते हैं जिनके माध्यम से आप लाखों रूपये कमा सकते हैं, जैसे कि वेबसाइट डिज़ाइन करना, मोबाइल app बनाना आदि। यदि आप भी Coding और Coding सीखने से सम्बंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि Coding क्या है और Coding (कोडिंग) कैसे सीखें।

Coding क्या है

Coding वह भाषा या निर्देश हैं जिनके माध्यम से कंप्यूटर यह समझता है कि उसको करना क्या है। अर्थात कोई भी कंप्यूटर एक विशिष्ट Code में लिखी बातों को ही पढ़ता और समझ पाता है। यह Coding की भाषा कंप्यूटर को विभिन्न कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं (Programming Languages) के माध्यम से समझाई जा सकती है। अतः Coding को Programming भी कहा जा सकता है।

Coding सीखने के फायदे (benefits)

यदि आप Coding सीख लेते हैं तो आप निम्नलिखित काम कर सकते हैं:-

  • वेबसाइट बना सकते हैं।
  • मोबाइल app बना सकते हैं।
  • कंप्यूटर गेम बना सकते हैं।
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बना सकते हैं।

Coding के माध्यम से कंप्यूटर कैसे काम करता है

कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मुख्य रूप से ‘चालू’ और ‘बंद’ 2 ही निर्देशों या भाषाओं को समझते हैं, जिनको बाइनरी सिस्टम में क्रमशः ‘1’ और ‘0’ अंकों से दर्शाया जाता है। कोई भी Coding या प्रोग्रामिंग भाषा किसी भी इंसानी भाषा में हमारे दिए निर्देशों को इन बाइनरी अंकों के अनंत क्रम में परिवर्तित करके कंप्यूटर तक पहुंचाती हैं जिसको कंप्यूटर समझ कर निर्दिष्ट कार्य को पूरा करता है। अतः तकनीकी शब्दों में समझा जाए तो coding का अर्थ किसी प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करके कंप्यूटर से निर्दिष्ट कार्य कराना होता है।

Coding या प्रोग्रामिंग भाषाएँ (Programming Languages) कौन सी हैं

कंप्यूटर की विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओँ के नाम जानने से पहले आइये प्रोग्रामिंग भाषा का अर्थ जानते हैं।

प्रोग्रामिंग भाषाएँ एक Coder (या प्रोग्रामर) और मशीनी भाषा (बाइनरी भाषा) के बीच एक पुल का काम करती हैं। अतः प्रोग्रामिंग भाषाएँ (Programming Languages) इंसानी भाषाओं में कुछ विशिष्ट Codes के माध्यम से लिखी जाती हैं जो कंप्यूटर तक मशीनी भाषा में परिवर्तित हो कर पहुँचती है, जिस से कंप्यूटर सम्बंधित निर्देशों को समझ जाता है।

यदि आप Coding या प्रोग्रामिंग सीखना चाहते हैं तो आप अपने लक्ष्य के अनुसार निम्नलिखित प्रोग्रामिंग भाषाएँ सीख सकते हैं:-

  • HTML
  • Java
  • JavaScript
  • Python
  • C
  • C++
  • C#
  • Ruby
  • Scala
  • Perl
  • Rust
  • Swift
  • CSS
  • PHP; आदि

किस काम के लिए कौन सी Coding Language सीखें

ऊपर लिखित विभिन्न Coding भाषाओं का नाम जानने के बाद यह जानना अत्यंत आवश्यक कि किस काम के लिए कौन सी Coding Language सीखें। यदि आप अपना लक्ष्य (सॉफ्टवेयर/ वेबसाइट/ app/ game) जानते हैं तो आपको अपना रास्ता (सम्बंधित Coding भाषा) भी पता होना चाहिए। अतः यहाँ पर हम आपको यह बताएँगे की आपके लक्ष्य के अनुसार आपको कौन सी Coding लैंग्वेज सीखनी चाहिए।

वेब डिज़ाइन या वेबसाइट डेवलपमेंट के लिए

यदि आप वेब डिज़ाइनिंग या वेबसाइट बनाने के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाएँ सीखनी चाहिए:-

  • HTML
  • Java
  • JavaScript
  • Python

मोबाइल app बनाने के लिए

यदि आपका लक्ष्य मोबाइल app डेवलप करने का है तो आप मुख्यतः निम्नलिखित Coding भाषाएँ सीख सकते हैं:-

  • JavaScript
  • Python
  • PHP
  • C#

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए

यदि आप चाहते हैं कि आप कोई कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनायें तो आप निम्नलिखित Coding Language सीख सकते हैं:-

  • Python
  • Java
  • Ruby
  • Perl

कंप्यूटर game बनाने के लिए

कंप्यूटर गेम बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित कंप्यूटर भाषाओं के माध्यम से कंप्यूटर गेम डेवलप कर सकते हैं:-

  • Java
  • JavaScript
  • Python
  • C++

Coding (कोडिंग) कैसे सीखें

Coding से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने के बाद अब सवाल उठता है कि Coding (कोडिंग) कैसे सीखें? Coding सीखने के लिए किसी स्नातक (ग्रेजुएशन) या अन्य उच्च स्तर के किसी कोर्स की आवश्यकता नहीं है। बेसिक कोडिंग तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन भी सीख सकते हैं। इसके लिए अनेक वेबसाइटों/ संस्थानों द्वारा ऑनलाइन class आयोजित की जाती हैं। ऑनलाइन Coding सिखाने वाले कुछ महत्वपूर्ण संस्थान / वेबसाइट निम्नलिखित हैं:-

  • udemy.com
  • whitehatjr.com
  • coursera.org
  • freecodecamp.com
  • khanacademy.org

उपरोक्त वेबसाइटों/ संस्थानों द्वारा कराये जाने वाले सभी कोर्स कई महीनों तक की अवधि के हो सकते हैं और इनकी कुछ फीस भी होती है। इन कोर्सों की अधिक जानकारी के लिए आप उपरोक्त वेबसाइटों पर जा कर मौजूद फ़ोन नंबर या ई-मेल id के माध्यम से उनको संपर्क कर सकते हैं। परन्तु इन सभी कोर्सों को अच्छे से समझने के लिए आपको मूलभूत अंग्रेजी आना आवश्यक है क्योंकि ये सभी कोर्स अंग्रेजी भाषा में कराये जाते हैं।

उपरोक्त विकल्पों के अलावा यदि आपके पास एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन है तो आप गूगल के मोबाइल app “grasshopper” के माध्यम से भी बेसिक Coding सीख सकते हैं। यह app आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

उपरोक्त लिखित विकल्प के अलावा आप B.Tech (कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग) कोर्स के माध्यम से भी coding सीख सकते हैं। परन्तु B.Tech कोर्स केवल साइंस (नॉन-मेडिकल) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए होता है। अतः यदि कोई छात्र 12वीं कक्षा से पहले ही या गैर-साइंस छात्र Coding सीखना चाहता है तो वो उपरोक्त लिखित माध्यमों से आसानी से Coding सीख सकता है।

Coding सीखने के बाद करियर विकल्प (Career Options)

Coding सीखने के बाद आप निम्नलिखित क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं या स्वयं यह काम कर सकते हैं:-

  • वेबसाइट डिज़ाइन और डेवलपमेंट।
  • मोबाइल app डेवलपमेंट।
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट।
  • कंप्यूटर game डेवलपमेंट।
  • कंप्यूटर सिस्टम इंजीनियर।
  • डेटाबेस और डेटा साइंस क्षेत्र।
  • कंप्यूटर सिस्टम/ इंटेलिजेंस विश्लेषक।
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर; आदि।

उपरोक्त लिखित क्षेत्रों के अलावा यदि आप Coding में निपुण हैं तो आप गूगल में जॉब या माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में भी जॉब पा सकते हैं।

ये भी पढ़े: हैकर (Hacker) क्या होता है और एथिकल हैकर (Ethical Hacker) कैसे बनें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको “Coding क्या है और Coding (कोडिंग) कैसे सीखें” से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी हैं। आप चाहे किसी भी कक्षा में पढ़ते हैं या किसी भी विषय के छात्र हैं, यदि आप इच्छुक और तत्पर हैं तो आप किसी भी कक्षा में या किसी भी उम्र में Coding सीख कर अपना भविष्य बदल सकते हैं। अतः आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी इच्छा और लक्ष्य के अनुसार सम्बंधित Coding भाषा सीख कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

2 thoughts on “Coding क्या है और Coding (कोडिंग) कैसे सीखें ?”
  1. Hello Owner, I am Kushal Heer. I am a content writer. For the last 3 years I am working as a content writer, so I have a good experience in this. I can write both Hindi and English type of content. If you are looking for a content writer then your search is over. You can take a demo of the content from me.
    Whatsapp Number-9772469958

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!