national institute of technology NIT kya hai

NIT या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के अधीन उच्च कोटि के तकनीकी या इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान हैं, जहाँ पर इंजीनियरिंग के स्नातक (ग्रेजुएशन) और स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्सों के अलावा अन्य कई कोर्स भी कराये जाते हैं। वर्ष 2002 तक NIT को REC (रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज) कहा जाता था। भारत के इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) संस्थानों का दर्जा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) के बाद सबसे ऊँचा माना जाता है। यहाँ पर इस लेख में आपको NIT और उनके कोर्सों, प्रवेश प्रक्रिया आदि के बारे में विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। अतः आइये जानते हैं कि NIT क्या है और NIT संस्थानों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें।

NIT क्या है

NIT, भारत सरकार के अधीन उच्च कोटि के इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान हैं। NIT शिक्षण संस्थानों को भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है और ऐसा माना जाता है कि IIT के बाद कुछ गिने-चुने अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों को छोड़ दिया जाए तो भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में NIT संस्थानों की ही गिनती होती है। भारत में वर्तमान में 30 से अधिक NITs स्थापित हैं।

वैसे तो वर्तमान में मौजूद कई NITs 1950 और 1960 के दशक से स्थापित हैं परन्तु वर्ष 2002 तक NIT शिक्षण संस्थानों को REC या रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम से जाना जाता था। 2002 में भारत में मौजूद सभी रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेजों (RECs) का नाम बदल कर NIT कर दिया गया था।

NIT की full form “National Institute of Technology” है और इसको हिंदी में “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान” कहा जाता है।

भारत के मुख्य NIT संस्थान

वैसे तो भारत में 30 से अधिक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) मौजूद हैं परन्तु उनमें से कुछ मुख्य NITs (जिनकी रैंकिंग लगभग प्रत्येक वर्ष भारत के टॉप 50 इंजीनियरिंग संस्थानों में होती है) निम्नलिखित हैं:-

  • NIT, तिरुचिरापल्ली (तमिल नाडु)
  • NIT, सूरथकल (कर्नाटक)
  • NIT, वारंगल (तेलंगाना)
  • NIT, राउरकेला (ओड़िशा)
  • NIT, कालीकट (केरल)
  • विश्वेश्वर्या NIT, नागपुर (महाराष्ट्र)
  • NIT, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
  • मालवीय NIT, जयपुर (राजस्थान)
  • मोतीलाल नेहरू NIT, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल NIT, सूरत (गुजरात)

NIT के कोर्स (Courses)

NIT इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान मुख्यतः इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए जाने जाते हैं, परन्तु उनमें इंजीनियरिंग के अलावा कुछ अन्य कोर्स भी कराये जाते हैं। NIT संस्थानों में कराये जाने वाले मुख्य कोर्स निम्नलिखित हैं:-

  • 4 वर्षीय B.Tech कोर्स।
  • 5 वर्षीय B.Arch कोर्स।
  • 2 वर्षीय M.Tech कोर्स।
  • 2 वर्षीय M.Arch कोर्स।
  • 5 वर्षीय इंटीग्रेटिड B.Tech-M.Tech कोर्स।
  • MCA कोर्स।
  • MBA कोर्स।
  • M.Sc कोर्स।
  • Ph.D

NIT में admission कैसे होता है

NIT संस्थानों के विभिन्न कोर्सों में निम्नलिखित प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से एडमिशन होता है:-

कोर्सप्रवेश परीक्षा
B.TechJEE Main
B.ArchJEE Main (पेपर-2)
M.TechGATE/ GATE + इंटरव्यू
MCANIMCET
MBACAT
M.ScJAM
  • JEE Main परीक्षा और उसकी तैयारी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप “JEE परीक्षा की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।
  • GATE परीक्षा से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप “GATE एग्ज़ाम क्या है” पढ़ सकते हैं।
  • NIMCET परीक्षा और NIT से MCA करने से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप “MCA क्या है” पढ़ सकते हैं।
  • MBA कोर्स और CAT परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप “MBA क्या है और MBA कैसे करें” पढ़ सकते हैं।
  • JAM परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप “IIT से M.Sc कैसे करें” पढ़ सकते हैं।
  • JAM परीक्षा उत्तीर्ण करके आप IIT और NIT दोनों के M.Sc कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां जैसे कि NIT क्या है, भारत के मुख्य NIT संस्थान, NIT के कोर्स और उनमें एडमिशन प्रक्रिया आदि प्राप्त हुई हैं। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर भारत के विभिन्न NIT शिक्षण संस्थानों में अपनी योग्यतानुसार विभिन्न कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3 thoughts on “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) क्या है?”
  1. Sir meri rank SC category me 400 ayi hai lekin 5 semester me ek exam nhi de paye the kuki us din meri mummy ki death ho ghi thi
    To kya nit mujhe accept kregi mujhe admission mil sakta hai kya??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!