forest guard kaise bane

Forest Guard या वन रक्षक किसी भी राज्य वन विभाग के तृतीय श्रेणी के अराजपत्रित कर्मचारी होते हैं। फारेस्ट गार्ड को वन विभाग के सिपाही भी कहा जा सकता है जिसका मुख्य कार्य वन, वन्य जीव और वन्य उपज की रक्षा करना होता है। भारत के सभी राज्यों में वन रक्षक या Forest Guard के पद विज्ञापित होते रहते हैं। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि Forest Guard क्या होता है और Forest Guard कैसे बनें, तो इस से सम्बंधित पूरी जानकारी हम आपको यहाँ पर देने वाले हैं। अतः आइये जानते हैं कि Forest Guard क्या होता है और कैसे बनें।

Forest Guard क्या होता है

फारेस्ट गार्ड भारत के राज्य वन विभागों के तृतीय श्रेणी के अराजपत्रित कर्मचारी होते हैं और फारेस्ट गार्ड को वन विभाग का सिपाही भी कहा जा सकता है।

Forest Guard के क्या काम होते हैं

एक फारेस्ट गार्ड या वन रक्षक के मुख्यतः निम्नलिखित आधिकारिक कार्य और कर्तव्य होते हैं:

  • वन की रक्षा करना।
  • वन्य जीव और पेड़-पौधों की रक्षा करना।
  • विभिन्न आधिकारिक वानिकी कार्यों का निपटारा।
  • वन अपराधों का पता लगाना।
  • कोई भी ऐसा अन्य कार्य करना जो उनको आधिकारिक रूप से सौंपा जाए।

Forest Guard कैसे बनें

यहाँ पर हम आपको फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और सम्पूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। भारत के प्रत्येक राज्य के लिए फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया भिन्न-भिन्न हो सकती है। परन्तु प्रत्येक राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए एक बात जो लगभग समान होती है वो यह है कि प्रत्येक राज्य में फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड या पेन और पेपर के साथ) और एक फिज़िकल टेस्ट होता है। चूँकि फारेस्ट गार्ड को एक प्रकार से वन विभाग का सिपाही भी कहा जाता है इसलिए इस पद पर आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी के कुछ न्यूनतम शारीरिक मापदंड भी तय किये जाते हैं। यहाँ पर उदाहरण के तौर पर दिल्ली के फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में बताएँगे। अतः आइये जानते हैं कि दिल्ली में फारेस्ट गार्ड कैसे बनें।

फारेस्ट गार्ड के लिए आवेदन करने की योग्यता

शैक्षिक योग्यता

फारेस्ट गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

आयु सीमा

दिल्ली सरकार के वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष का होना चाहिए। अन्य राज्यों के लिए आयु सीमा सम्बंधित राज्य सरकार के नियमों के आधार पर तय की जाती है।

Forest Guard का Exam Pattern

दिल्ली में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

विषय प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य बुद्धि + रीज़निंग4040
सामान्य जागरूकता/ सामान्य ज्ञान4040
क्वांटेटिव एप्टीट्यूड (गणित)4040
अंग्रेजी भाषा4040
हिंदी भाषा4040
कुल200200

फारेस्ट गार्ड का फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड

दिल्ली में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाता है, जो इस प्रकार होता है:

पैदल चाल की दूरीअधिकतम समयावधि
पुरुष 25 किलोमीटर4 घंटे
महिला16 किलोमीटर4 घंटे
न्यूनतम कदन्यूनतम छाती
पुरुष163 सेंटीमीटर84 सेंटीमीटर + 5 सेंटीमीटर का फुलाव
महिला150 सेंटीमीटर——

फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का उपरोक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर फारेस्ट गार्ड या वन रक्षक के पद पर अंतिम चयन किया जाता है। इस पद के लिए कोई इंटरव्यू या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाता है।

फारेस्ट गार्ड की सैलरी

7th Pay Commission के आधार पर फारेस्ट गार्ड का Pay Scale 21,700-69,100/- रूपये का होता है। अर्थात एक नव- नियुक्त फारेस्ट गार्ड की शुरुआती Basic Pay 21700/- रूपये होती है। इस Basic Pay के ऊपर वर्तमान सरकारी मानकों के आधार पर अन्य भत्ते भी जोड़ कर मिलते हैं।

यह भी पढ़े:

  1. SSC CHSL परीक्षा क्या है?
  2. पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें?
  3. सरकारी नौकरी कैसे पाएं?
  4. होम गार्ड क्या होता है और Home Guard कैसे बनें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने Forest Guard क्या होता है, Forest Guard की नियुक्ति प्रक्रिया के आधार पर Forest Guard कैसे बनें, फारेस्ट गार्ड के मुख्य कार्य और सैलरी आदि के बारे में बताया। आप इस जानकारी और अपनी योग्यता के अनुसार 12th के बाद फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने राज्य में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद विभिन्न कैरियर, शिक्षा और रोज़गार से सम्बंधित विकल्पों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2 thoughts on “Forest Guard क्या होता है और कैसे बनें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!