home guard kya hota hai kaise bane

होम गार्ड (Home Guard) एक स्वैच्छिक पुलिस बल होता है, जिसकी स्थापना 6 दिसंबर, 1946 को मुंबई में नागरिक अशांति और सांप्रदायिक दंगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की सहायता करने हेतू हुई थी। धीरे- धीरे समय के साथ भारत के अन्य कई राज्यों में ऐसे स्वैच्छिक नागरिक बल बनते रहे जो आवश्यकताओं के अनुसार कानून और व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहायता प्रदान करते थे और बाढ़, आगजनी, सूखा आदि प्राकृतिक आपदाओं के समय ज़रूरतमंदों की सहायता करते थे। इसके बाद 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान और उसके बाद केंद्र सरकार ने भारत की सभी राज्य सरकारों को एक स्वैच्छिक फ़ोर्स (बल) बनाने की सलाह दी जिसका नाम “होम गार्ड” रखा गया। यदि आप होम गार्ड, होम गार्ड की नौकरी, उनका वेतन, होम गार्ड के कर्त्तव्य आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी पाना चाहते हैं तो आपको इस से सम्बंधित पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि होम गार्ड क्या होता है और Home Guard कैसे बनें।

होम गार्ड क्या होता है

होम गार्ड (Home Guard) एक स्वैच्छिक पुलिस बल होता है, जो भारत के सभी राज्यों में आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की सहायता के लिए और आपात स्थिति जैसे कि हवाई हमलों, बाढ़, आगजनी, महामारी आदि के समय में समुदायों की सहायता के लिए बनाया गया बल है। होम गार्ड बल के मुख्यतः निम्नलिखित भूमिकाएं और कर्तव्य होते हैं:

  • कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की सहायता करना।
  • हवाई हमलों, बाढ़, आगजनी, महामारी आदि के समय में समुदायों की सहायता करना।
  • मोटर परिवहन, फायर ब्रिगेड, नर्सिंग और प्राथमिक चिकित्सा, बिजली और पानी की आपूर्ति आदि जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यात्मक इकाइयों का आयोजन करना।
  • साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना।
  • सामाजिक आर्थिक और कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेना; आदि

एक होम गार्ड को उपरोक्त कार्यों में से जो भी कार्य सौंपा जाता है उसको वही कार्य करना होता है। अतः होम गार्ड केवल पुलिस की सहायता में ही तैनात नहीं होते है बल्कि एक होम गार्ड को फायर ब्रिगेड, नगर निगम/ नगर पालिका, जल आपूर्ति विभाग आदि विभागों और आवश्यकता होने पर लोक सभा/ विधान सभा मतदान केंद्रों की सुरक्षा और केंद्र सरकार के विभागों को सेवाएं देने के लिए भी नियुक्त किया जा सकता है।

होम गार्ड कैसे बनें

यहाँ पर आपको होम गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया और नौकरी के विभिन्न नियम और शर्तों से अवगत कराया जाएगा, जो इस प्रकार है:

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि एक होम गार्ड सरकारी कर्मचारी या पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं होता है। होम गार्ड की सेवाएं, नियुक्ति और नौकरी के अन्य नियम और शर्तें भारत के गृह मंत्रालय द्वारा 2007 में जारी निर्देशों के संग्रह के आधार पर होता है। भारत के सभी राज्य इन निर्देशों के संग्रह के आधार पर ही होम गार्डों की नियुक्ति करते हैं।

होम गार्ड की नियुक्ति से सम्बंधित मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

शैक्षिक योग्यता10वीं
आयु न्यूनतम: 18 वर्ष; अधिकतम: 50 वर्ष
पुरुष या महिला पुरुष और महिला दोनों योग्य हैं
सेवा का कार्यकाल 3 वर्ष (अन्य 2 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है)- अधिकतम कुल 5 वर्ष
नियुक्ति प्रक्रिया शारीरिक माप/ शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट
शारीरिक माप/ शारीरिक दक्षता परीक्षण के मानक प्रत्येक राज्य के भिन्न-भिन्न हो सकते हैं
लिखित परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट का पाठ्यक्रम और स्वरुप प्रत्येक राज्य के भिन्न-भिन्न हो सकते हैं
अन्य योग्यताएं NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों और CTI / ITI से सिविल डिफेंस कोर्स किये अभ्यर्थियों को वरीयता दी जा सकती है
ट्रेनिंग पूरे कार्यकाल में शुरुआती ट्रेनिंग मिला कर लगभग 45 दिन की ट्रेनिंग
ट्रेनिंग/ प्रशिक्षण के विषय संगीन प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, लाठी ड्रिल आदि (सभी या कुछ)
चिकित्सा स्वास्थ्य स्वास्थ्य बेहतरीन होना चाहिए

होम गार्ड की बॉर्डर विंग

होम गार्ड की उपरोक्त सिविल विंग के अलावा एक बॉर्डर विंग भी होती है जो बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) और अन्य अर्धसैनिक बलों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों में सहायता प्रदान करते हैं। बॉर्डर विंग होम गार्ड के कर्मचारियों का चयन उन सिविल विंग के होम गार्ड कर्मचारियों में से किया जा सकता है जो बॉर्डर विंग वाले स्थान पर तैनात हैं।

होम गार्ड की सैलरी (Salary)

होम गार्डों को कोई तय वेतन (Salary) नहीं दिया जाता है और ना ही होम गार्डों की कोई नियमित ड्यूटी होती है। होम गार्डों को महीने में जितने दिन के लिए ड्यूटी पर बुलाया जाता है उसके आधार पर उनको विभिन्न प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं। एक होम गार्ड को प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक ड्यूटी भत्ता, परिवहन भत्ता, परेड/ प्रशिक्षण भत्ता, यात्रा भत्ता आदि भत्ते दिए जाते हैं। अतः यदि एक होम गार्ड पूरे महीने की ड्यूटी करता है तो उसको लगभग 15000/- रूपये तक सैलरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: (1). SSC MTS परीक्षा क्या है और MTS कैसे बनें ? ; (2). फारेस्ट गार्ड (वनरक्षक) कैसे बनें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको होम गार्ड क्या होता है, होम गार्ड के कर्तव्य और कार्य, होम गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया, उनकी सैलरी आदि से सम्बंधित अधिकतम जानकारी देने का प्रयास किया है। अतः यदि आप 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और आपकी आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच है तो आप अपनी योग्यता के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर विज्ञापित होने वाली होम गार्ड की रिक्तियों के विरूद्ध आवेदन कर सकते हैं और 3 से 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए स्वैच्छिक रूप से होम गार्ड के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। भारत के कई राज्यों में कुछ मिलते-जुलते सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए होम गार्ड के अनुभव वाले ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जा सकती है जो उन पदों पर नियुक्ति की योग्यता रखते हैं और आवेदन करते हैं। ऐसे पदों पर आवेदन करते समय आप सम्बंधित योग्यता अवश्य जाँच लें।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या होम गार्ड की वर्दी होती है ?
उत्तर 1: हाँ, होम गार्ड की सम्बंधित राज्य पुलिस की वर्दी के समान ही वर्दी होती है। परन्तु पहचान के लिए उनकी वर्दी के बैज और कुछ अन्य चीज़े पुलिस की वर्दी से भिन्न होते हैं।

प्रश्न 2: क्या होम गार्ड पुलिस के कर्तव्यों का निर्वाहन कर सकते हैं ?
उत्तर 2: यदि होम गार्ड को पुलिस विभाग की सहायता में नियुक्त किया जाता है तो एक होम गार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान अपने समकक्ष पुलिस कर्मचारी के कुछ कार्यों और कर्तव्यों का निर्वहन कर सकता है।

प्रश्न 3: होम गार्ड क्या काम करता है ?
उत्तर 3: होम गार्ड राज्यों में आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की सहायता के लिए और आपात स्थिति जैसे कि हवाई हमलों, बाढ़, आगजनी, महामारी आदि के समय में समुदायों की सहायता के लिए कार्य करते हैं।

प्रश्न 4: होम गार्ड दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर 4: होम गार्ड दिवस प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है।

ये भी पढ़े: (1). कार मैकेनिक कैसे बनें ? ; (2). 10th के बाद क्या करें ? ; (3). Postman (डाकिया) कैसे बनें?

2 thoughts on “होम गार्ड क्या होता है और Home Guard कैसे बनें ?”
  1. Hii.Mi Mayur Vinayak Chaudhari Gothangaon Ta. Kurkheda District.Gadchiroli State. Maharashtra in India No.7499075949 Sir Mujhe koi bhi Noukri Chalegi apko koi bhi achi Noukri pata hai to mujhe jarur call me sir please

    1. आप शिक्षाव्यवसाय.कॉम को नियमित रूप से पढ़ते रहिये। यहाँ पर आपको भारत में मौजूद कैरियर, शिक्षा और रोज़गार से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां समय-समय पर मिलती रहेंगी। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!