ias ki taiyari ke liye public administration best books

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा भारत में सरकारी नौकरी के लिए सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि पदों पर नियुक्त होते हैं। यह परीक्षा स्वयं में ही एक लम्बा सफर है और इसी प्रकार इसकी तैयारी भी एक लम्बा सफर ही है। सिविल सेवा परीक्षा, उसकी तैयारी और प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषयों के अलावा) के लिए best books से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आप “IAS कैसे बनें” और “IAS की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

“IAS की तैयारी कैसे करें” की श्रृंखला में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य चरण (Mains Exam) के लिए लोक प्रशासन (Public Administration) विषय की best books के बारे में बताएंगे। IAS की मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें से 7 पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होते हैं परन्तु प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 48 विषयों में से एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) चुनना होता है और उस विषय पर ही दो पेपर आयोजित किये जाते हैं। उन 48 वैकल्पिक विषयों में से यहाँ पर हम आपको लोक प्रशासन (Public Administration) विषय की best books के बारे में बता रहे हैं। अतः आइये जानते हैं कि लोक प्रशासन (Public Administration) वैकल्पिक विषय की IAS की तैयारी के लिए best books कौनसी हैं।

IAS Mains के लिए Public Administration Optional की best books

  • प्रशासनिक चिंतक – प्रसाद एवं प्रसाद
  • लोक प्रशासन (प्रशासनिक सिद्धांत)- डॉ. बी. एल. फड़िआ एवं डॉ. कुलदीप फड़िआ
  • लोक प्रशासन – एम. लक्ष्मीकांत
  • भारतीय प्रशासन – डॉ. बी. एल. फड़िआ एवं डॉ. कुलदीप फड़िआ
  • इग्नू (IGNOU) की लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की अध्ययन सामग्री

UPSC Mains में Public Administration विषय क्यों चुनें

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा के लिए आप पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) को वैकल्पिक विषय के रूप में निम्नलिखित कारणों से चुन सकते हैं:-

  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) का पाठ्यक्रम अन्य वैकल्पिक विषयों से कम होता है।
  • पाठ्यक्रम कम और छोटा होने के कारण पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय को कम समय में तैयार किया जा सकता है।
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय का पूरा पाठ्यक्रम मात्र 3-4 किताबों से ही पूर्ण हो जाता है। अन्य वैकल्पिक विषयों के लिए बहुत सी किताबों के अध्ययन की आवश्यकता होती है।
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की तैयारी सिविल सेवा परीक्षा के सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज़) विषय की परीक्षाओं में भी लाभ देती है।

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के “लोक प्रशासन (Public Administration)” वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण किताबों की जानकारी देने का प्रयास किया है। हमारा यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप इस जानकारी का लाभ उठा कर एक बेहतरीन तैयारी के साथ सिविल सेवा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में उपलब्ध कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

One thought on “IAS की तैयारी के लिए best books (लोक प्रशासन / Public Administration)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!