IAS ki taiyari kaise kare

भारतीय प्रशासनिक सेवा या इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) भारत की सर्वोच्च सरकारी सेवा या सरकारी नौकरी समझी जाती है। भारत के किसी भी केंद्रीय सरकारी विभाग या राज्य सरकारी विभाग के सर्वोच्च पद से ले कर ज़िलाधिकारी के रूप में ज़िलों के सर्वोच्च पद तक आईएएस अधिकारी ही तैनात किये जाते हैं। अतः जितना ऊँचा पद है, उतनी ही कठिन नियुक्ति प्रक्रिया है और उतनी ही तैयारी में मेहनत की आवश्यकता होती है। भारत में आईएएस के पद पर नियुक्त होने के लिए आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) के लिए आवेदन करना होता है और उसके सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना होता है। यदि आप भी एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि IAS की तैयारी कैसे करें, तो आपको इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी यहाँ मिलने वाली है। आइये जानते हैं कि IAS की तैयारी कैसे करें

सिविल सेवा परीक्षा का पैटर्न (स्वरुप)

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा कुल 3 चरणों में आयोजित की जाती है। प्रथम चरण को प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) कहा जाता है, द्वितीय चरण को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) कहा जाता है और तीसरा चरण साक्षात्कार (Interview) या Personality Test का होता है। सिविल सेवा परीक्षा के किसी भी अगले चरण में जाने के लिए आपको उस से पहले वाला चरण उत्तीर्ण करना होता है। यहाँ पर हम तीनों चरणों के स्वरुप के बारे में बताएँगे।

प्रारंभिक परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा के प्रथम चरण अर्थात प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होता है:

पेपर (परीक्षा)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमयावधिपरीक्षा का प्रकार
सामान्य अध्ययन-1 (General Studies-1)1002002 घण्टेबहुवैकल्पिक प्रश्न (नेगेटिव मार्किंग सहित)
सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (Civil Services Aptitude Test)- CSAT802002 घण्टेबहुवैकल्पिक प्रश्न (नेगेटिव मार्किंग सहित)
कुल (Total)180400
  • पेपर 1 में अभ्यर्थियों की वर्तमान घटनाएं, भारतीय इतिहास और राष्ट्रिय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय राजनीति शास्त्र, पंचायती राज प्रणाली, आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और सामान्य विज्ञान, कला और संस्कृति आदि विषयों या ज्ञान पर परीक्षा होती है।
  • पेपर 2 में अभ्यर्थियों की अंग्रेज़ी भाषा में comprehension, interpersonal skills, communication, logical reasoning, analytical ability, decision making, problem solving, basic numeracy, data interpretation, English language comprehension skills and mental ability आदि कौशल जाँचे जाते हैं।

मुख्य परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का स्वरुप इस प्रकार होता है:

पेपरविषयअंक
पेपर Aभारतीय संविधान के 8वें schedule में लिखित 18 भाषाओं में से कोई 1 भाषा (qualifying)300
पेपर Bअंग्रेज़ी (qualifying)300
पेपर IEssay (प्रस्ताव)250
पेपर IIGeneral Studies I (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व इतिहास और भूगोल)250
पेपर IIIGeneral Studies II (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध)250
पेपर IVGeneral Studies III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)250
पेपर VGeneral Studies IV (नैतिकता, अखंडता और एप्टीट्यूड)250
पेपर VIवैकल्पिक विषय पेपर- I250
पेपर VIIवैकल्पिक विषय पेपर- II250
  • उपरोक्त लिखित प्रत्येक 9 परीक्षाओं की समयावधि 3 घंटे की होती है।
  • यह सभी 9 परीक्षाएं वर्णनात्मक (Descriptive) होती हैं और इन परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को लिख कर उत्तर देना होता है।
  • उपरोक्त 9 परीक्षाओं में से प्रथम 2 परीक्षाएं मात्र उत्तीर्ण करनी होती हैं और उनके अंक अंतिम चयन सूची में नहीं जोड़े जाते हैं।
  • Interview के लिए बनाई जाने वाली अंतिम सूची उपरोक्त लिखित परीक्षा- I से परीक्षा- VII तक में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाती है।
  • उपरोक्त लिखित परीक्षा- VI और परीक्षा- VII में अभ्यर्थियों को निम्नलिखित में से कोई एक विषय चुनना होता है:
AgricultureAnimal Husbandry & Veterinary ScienceAnthropologyBotanyChemistry
Civil EngineeringCommerce & AccountancyEconomicsElectrical EngineeringGeography
GeologyHistoryMathematicsManagementLaw
Mechanical EngineeringMedical SciencePhilosophyPolitical Science & International RelationsPhysics
PsychologyPublic AdministrationSociologyZoologyStatistics
या; इन भाषाओं में से किसी एक भाषा का साहित्य: आसामी, बंगाली, बोडो, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिलि, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू।
  • मुख्य परीक्षा के पेपर A में भाषा साहित्य विषय चुनने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित में से किसी एक भाषा को चुन सकते हैं: आसामी, बंगाली, बोडो, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिलि, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू।
  • मुख्य परीक्षा के पहले 2 पेपर उत्तीर्ण करने वाले और उपरोक्त लिखित पेपर- I से पेपर- VII तक में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है।

इंटरव्यू

  • सिविल सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू कुल 275 अंकों का होता है।
  • मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्तांकों को जोड़ कर बनायी जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची बनाई जाती है।

IAS की तैयारी के लिए श्रेष्ठ किताबें (best books)

IAS ki taiyari kaise karen

सिविल सेवा परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को श्रेष्ठतम किताबों से अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। यहाँ पर हम सिविल सेवा परीक्षा के toppers द्वारा बताई गयी कुछ महत्वपूर्ण किताबों के बारे में चर्चा करेंगे। General Studies या सामान्य अध्ययन की परीक्षाओं का सिविल सेवा परीक्षा में महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि इस विषय पर प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों की और मुख्य परीक्षा में 1000 अंकों की परीक्षाएं होती हैं। अतः सर्वप्रथम हम सिविल सेवा परीक्षा के General Studies या सामान्य अध्ययन विषय के लिए श्रेष्ठ किताबें बताने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही हम प्रारंभिक परीक्षा के CSAT पेपर के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण किताबों के बारे में बताएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण किताबें

विषयमहत्वपूर्ण/ श्रेष्ठ किताबें
इतिहास (History)1. India’s Struggle for Independence / भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – Bipan Chandra
2. Facets of Indian Culture / भारतीय संस्कृति (Spectrum)
3. NCERT XI & XII
भूगोल (Geography)1. Certificate Physical Geography (Goh Cheng Leong) / ऑक्सफ़ोर्ड भौतिक और मानव भूगोल (हिंदी)
2. NCERT VI – XII
3. World Atlas (Orient Black Swan) / ऑक्सफ़ोर्ड स्टूडेंट एटलस (हिंदी या अंग्रेजी)
भारतीय राजनीति (Indian Polity)1. Indian Polity / भारत की राजव्यवस्था – (M. Laxmikanth)
2. NCERT IX-XII
अर्थशास्त्र (Economics)1. Indian Economy / भारतीय अर्थव्यवस्था – नितिन सिंघानिया
2. Economic Development & Policies in India (Jain & Ohri)
3. NCERT XI & XII.
अंतरराष्ट्रीय संबंध (International Relations)1. NCERT XII (Contemporary World Politics / समकालीन विश्व इतिहास)
सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)1. Tata McGraw Hill (CSAT Manual)
2. CSAT II (Arihant)
3. Verbal & Non-Verbal Reasoning (R S Aggarwal)
नोट: उपरोक्त में से अधिकतर किताबें बाज़ार में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण किताबें

विषयमहत्वपूर्ण/ श्रेष्ठ किताबें
सामान्य अध्ययन (पेपर-1) (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व इतिहास)1. India’s Struggle for Independence / भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – बिपिन चंद्र
2. India after Independence / आज़ादी के बाद का भारत – बिपिन चंद्र
3. History of Medieval India / मध्यकालीन भारत का इतिहास – सतीश चंद्र
Ancient India / प्राचीन भारत – रामशरण शर्मा
सामान्य अध्ययन (पेपर-1) (भूगोल)1. Geography of India / भारत का भूगोल – Majid Husain
2. World Geography / विश्व भूगोल – Majid Husain
3. World Atlas – Orient Black Swan
सामान्य अध्ययन (पेपर-2) (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध)1. Indian Polity / भारत की राजव्यवस्था – M. Lakshmikanth
2. Introduction to the Constitution of India / भारत का संविधान- एक परिचय – DD Basu
3. International Relations / 21वीं शताब्दी में अंतरराष्ट्रीय संबंध – Pushpesh Pant
सामान्य अध्ययन (पेपर-3) (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)Indian Economy / भारतीय अर्थव्यवस्था – नितिन सिंघानिया
सामान्य अध्ययन (पेपर-4) (नैतिकता, अखंडता और एप्टीट्यूड)सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए नैतिकता, अखंडता और एप्टीट्यूड (Subba Rao और P.N. Roy Chaudary)
नोट: उपरोक्त में से अधिकतर किताबें बाज़ार में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।
  • यहाँ पर हमने प्रारंभिक परीक्षा के दोनों विषयों और मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन विषय की चारों परीक्षाओं की महत्वपूर्ण किताबों के बारे में बताया है।
  • उपरोक्त किताबों के अलावा अभ्यर्थियों को Current Affairs (वर्तमान घटनाओं, तथ्यों, समाचारों और डाटा आदि) के लिए योजना, प्रतियोगिता दर्पण आदि मासिक मैगज़ीन और कोई समाचार पत्र नियमित रूप से पढ़ने चाहिए और उनके नोट्स बना कर समय-समय पर दोहराना चाहिए।
  • ‘IAS की तैयारी कैसे करें’ की श्रृंखला में सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा के वैकल्पिक विषयों से सम्बंधित महत्वपूर्ण किताबों के बारे में हमने अपने दूसरे लेखों में बताया है। आप ऊपर लिखित किसी भी वैकल्पिक विषय के लिंक को दबा कर मुख्य परीक्षा के लिए उस वैकल्पिक विषय की best books की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IAS की तैयारी के लिए अन्य बातें

  • UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IAS नियुक्त होने के लिए आपको कड़ी मेहनत और सुनियोजित अध्ययन की आवश्यकता होती है।
  • इस परीक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं परन्तु सफल सिर्फ वही होते हैं जिन्होंने अत्यधिक मेहनत करके सुनियोजित तरीके से तैयारी की होती है।
  • सिविल सेवा परीक्षा कोई एक दिन का प्रयास नहीं है बल्कि यह एक यात्रा है जिसमें सफलता का स्वाद चखने के लिए कई साल भी लग सकते हैं। अतः इस परीक्षा के लिए तैयारी की शुरुआत करने से पहले गंभीरता से योजना बनाने की आवश्यकता है।
  • सिविल सेवा परीक्षा के लिए कुछ अच्छे कोचिंग संस्थान भी मौजूद हैं। अतः यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस परीक्षा की तैयारी के लिए स्वयं अध्ययन करना चाहेंगे या कोचिंग के माध्यम से तैयारी करना चाहेंगे।
  • इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय चुनना भी इस परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है। प्रत्येक अभ्यर्थी को कोई ऐसा वैकल्पिक विषय चुनना चाहिए जिसमें अभ्यर्थी की रुचि भी हो और जिसको वह दूसरे वैकल्पिक विषयों के मुकाबले आसानी से और बेहतर तरीके से आत्मविश्वास के साथ तैयार कर सके।
  • वैकल्पिक विषय के चुनाव में आपके ग्रेजुएशन में पढ़े गए विषय भी महत्वपूर्ण होते हैं। परन्तु यदि आपको लगता है कि आप अपने ग्रेजुएशन के विषयों से भिन्न कोई और विषय चुन कर बेहतर और आसानी से तैयारी कर सकते हैं तो आप अपने ग्रेजुएशन के विषयों से भिन्न कोई वैकल्पिक विषय भी चुन सकते हैं।
  • यदि आप ‘IAS की तैयारी कैसे करें’ के अलावा भी सिविल सेवा परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारा लेख “IAS कैसे बनें” पढ़ सकते हैं।
  • सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अतः इंटरव्यू की तैयारी से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारा लेख “इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

यहाँ पर हमने आपको IAS की तैयारी कैसे करें, Civil Services Exam का pattern, IAS की तैयारी के लिए श्रेष्ठ किताबें (best books) और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया। अतः हम आशा करते हैं कि उपरोक्त जानकारी आपको UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘सिविल सेवा परीक्षा’ को समझने और इसकी तैयारी में सहायता प्रदान करेगी। ‘IAS की तैयारी कैसे करें’ की तरह ही आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद शिक्षा, व्यवसाय और रोज़गार से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: IAS की full form क्या है?
उत्तर: IAS की full form होती है- Indian Administrative Service (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस)

प्रश्न 2: IAS की Salary कितनी होती है?
उत्तर: भारत के सातवें वेतन आयोग के वेतनमान के अनुसार एक नए IAS अधिकारी की शुरुआती basic pay 56100/- रूपये होती है। इसके अलावा एक IAS अधिकारी को सभी देय भत्ते भी दिए जाते हैं।

प्रश्न 3: IAS के लिए qualification क्या होती है?
उत्तर: आईएएस बनने के लिए UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

प्रश्न 4: IAS के लिए main subjects कौन से हैं?
उत्तर: सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य अध्ययन (General Studies) एक मुख्य और महत्वपूर्ण विषय है। इस परीक्षा के प्रारंभिक चरण में सामान्य अध्ययन विषय का एक और मुख्य चरण में सामान्य अध्ययन विषय के चार पेपर होते हैं। इसके अलावा प्रारंभिक परीक्षा में सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) और मुख्य परीक्षा में साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स/ इंजीनियरिंग/ मेड़िकल साइंस/ भाषा साहित्य आदि के अनेक विषय विकल्पों में से कोई एक वैकल्पिक विषय भी चुनना होता है।

One thought on “IAS की तैयारी कैसे करें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!