Philosophy Books Hindi Medium IAS Mains

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा भारत में सरकारी नौकरी के लिए सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस, आई.आर.एस आदि पदों पर नियुक्त होते हैं। यह परीक्षा स्वयं में ही एक लम्बा सफर है और इसी प्रकार इसकी तैयारी भी एक लम्बा सफर ही है। सिविल सेवा परीक्षा, उसकी तैयारी और प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषयों के अलावा) के लिए best books से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आप “IAS कैसे बनें” और “IAS की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

“IAS की तैयारी कैसे करें” की श्रृंखला में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य चरण (Mains Exam) के लिए दर्शनशास्र (Philosophy) विषय की best books के बारे में बताएंगे। IAS की मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें से 7 पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होते हैं परन्तु प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 48 विषयों में से एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) चुनना होता है और उस विषय पर ही दो पेपर आयोजित किये जाते हैं। उन 48 वैकल्पिक विषयों में से यहाँ पर हम आपको दर्शनशास्र (Philosophy) विषय की best books के बारे में बता रहे हैं। अतः आइये जानते हैं कि दर्शनशास्र (Philosophy) वैकल्पिक विषय की IAS की तैयारी के लिए best books कौनसी हैं।

IAS Mains के लिए दर्शनशास्र (Philosophy) Optional की best books

सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य चरण (IAS Mains) के लिए दर्शनशास्र (Philosophy) वैकल्पिक विषय के लिए श्रेष्ठ किताबें (best books) निम्नलिखित हैं:-

  • पाश्चात्य दर्शन का समीक्षात्मक इतिहास – या. मसीह
  • भारतीय दर्शन की रूपरेखा – हरेंद्र प्रसाद सिन्हा
  • भारतीय दर्शन (आलोचन और अनुशीलन) – चंद्रधर शर्मा
  • राजनीति सिद्धांत की रूपरेखा – ओमप्रकाश गाबा
  • धर्म दर्शन की रूपरेखा – हरेंद्र प्रसाद सिन्हा

दर्शनशास्र (Philosophy) को वैकल्पिक विषय क्यों चुनें

आप अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार चाहे आर्ट्स (Humanities) पृष्ठभूमि से आते हैं या नहीं, परन्तु निम्नलिखित कारणों से दर्शनशास्र (Philosophy) सदैव ही आपके लिए एक बेहतरीन वैकल्पिक विषय साबित हो सकता है:-

  • अनेक अन्य वैकल्पिक विषयों के मुकाबले कम पाठ्यक्रम
  • अच्छे कोचिंग संस्थानों और किताबों की आसानी से उपलब्धता
  • कोचिंग लिए बिना और स्वयं अध्ययन के माध्यम से तैयारी का आसान विकल्प
  • कई अन्य वैकल्पिक विषयों के मुकाबले कम समय में सम्पूर्ण तैयारी का अवसर
  • निबंध के पेपर में अत्यंत लाभदायक; आदि

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के “दर्शनशास्र (Philosophy)” वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण किताबों की जानकारी देने का प्रयास किया है। हमारा यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप इस जानकारी का लाभ उठा कर एक बेहतरीन तैयारी के साथ सिविल सेवा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में उपलब्ध कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!