JEE Advanced Exam kya hai

यदि छात्र भारत के किसी ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (I.I.T.)‘ से B.Tech या B.Arch करना चाहते हैं तो उनको “JEE Main परीक्षा” उत्तीर्ण करके “JEE एडवांस्ड परीक्षा” के लिए क्वालीफाई करना होगा और “JEE Advanced परीक्षा” उत्तीर्ण करनी होगी। अर्थात ‘JEE एडवांस्ड परीक्षा’, वह प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को भारत में मौजूद विभिन्न IIT संस्थानों में B.Tech/ B.Arch कोर्स में एडमिशन मिलता है। यदि आप भी IIT से B.Tech या B.Arch करना चाहते हैं और JEE एडवांस्ड परीक्षा देना चाहते हैं तो इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि JEE Advanced परीक्षा क्या है।

JEE Advanced परीक्षा क्या है

JEE Advanced परीक्षा; भारत के IIT संस्थानों में B.Tech या B.Arch कोर्स में एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा है। JEE एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए छात्रों को NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली JEE Main परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करके उसमें कुछ पूर्व-निर्धारित रैंकिंग प्राप्त करनी होती है।

अर्थात यदि छात्र IIT से बी.टेक करना चाहते हैं तो JEE मेन और JEE एडवांस्ड परीक्षा दोनों उत्तीर्ण करनी होती है।

JEE एडवांस्ड से कौनसे कॉलेजों में एडमिशन होता है

JEE एडवांस्ड परीक्षा के माध्यम से भारत के I.I.T. संस्थानों के B.Tech/ B.Arch कोर्स में एडमिशन होता है।

JEE एडवांस्ड परीक्षा कौन आयोजित करता है

JEE एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष भारत का कोई “भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)” करता है।

JEE एडवांस्ड का पैटर्न क्या होता है

  • JEE एडवांस्ड परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं।
  • JEE एडवांस्ड परीक्षा के दोनों पेपर (पेपर-1 और पेपर-2) परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर पर आयोजित किये जाते हैं।
  • दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के 11वीं और 12वीं कक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • JEE एडवांस्ड के पेपरों में बहुवैकल्पिक प्रश्नों में एक विकल्प सही और एक या एक से अधिक विकल्प सही वाले प्रश्न पूछे जाते हैं और न्यूमेरिकल वैल्यू लिखने वाले प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
  • JEE Advanced परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है जो एक से अधिक सही उत्तर वाले प्रश्नों में आंशिक भी हो सकती है।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको JEE Advanced परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जैसे कि JEE Advanced परीक्षा क्या है, JEE एडवांस्ड से कौनसे कॉलेजों में एडमिशन होता है, JEE एडवांस्ड कौन आयोजित करता है, JEE एडवांस्ड का पैटर्न क्या होता है, आदि। यदि आप भी किसी IIT से B.Tech करना चाहते हैं तो आप यहाँ पर मौजूद जानकारी का लाभ उठा कर JEE Main और JEE एडवांस्ड परीक्षा दोनों उत्तीर्ण करके अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा, नौकरी और बिज़नेस आदि से सम्बंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!