khand shiksha adhikari BEO kaise bane

‘खंड शिक्षा अधिकारी’ भारत के विभिन्न राज्यों में शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तर के अधिकारी होते हैं। भारत के अधिकतर राज्यों में Block Education Officer (BEO) या खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर सीधी नियुक्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से होती है। कुछ राज्यों में पदोन्नति के माध्यम से भी खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति की जाती है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने, तो आपको यहाँ पर इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। उदाहरण के तौर पर हम आपको उत्तर प्रदेश राज्य में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया समझायेंगे। अतः आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने।

खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने की योग्यता

यहाँ पर हम आपको उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करने हेतू शैक्षिक और अन्य योग्यताओं के बारे में बताएंगे।

शैक्षिक योग्यता

उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताएं होनी आवश्यक हैं:

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed.) की डिग्री; या
  • किसी सरकारी ट्रेनिंग कॉलेज/ सरकारी बेसिक ट्रेनिंग कॉलेज से L.T. डिप्लोमा।

आयु सीमा

  • उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है।

BEO लिखित परीक्षा का पैटर्न

उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त होने के लिए अभ्यर्थियों की 2 चरणों में लिखित परीक्षा ली जाती है – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) और मुख्य परीक्षा (Mains Exam)। खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर अंतिम नियुक्ति मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर की जाती है। अब हम आपको प्रारंभिक और मुख्य दोनों ही परीक्षाओं के पैटर्न के बारे में बताएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा

उत्तर प्रदेश के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमयावधि
सामान्य ज्ञान1203002 घंटे
कुल120300
  • प्रारंभिक परीक्षा objective type होती है अर्थात इसमें 4 विकल्पों सहित बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक- तिहाई अंक काट लिए जाते हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा में उपरोक्त लिखित सामान्य ज्ञान की परीक्षा में निम्नलिखित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं:
  1. सामान्य विज्ञान
  2. भारतीय इतिहास
  3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  4. भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  5. भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  6. जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारत के संदर्भ में)
  7. विश्व भूगोल और भारतीय भूगोल और भारत के प्राकृतिक संसाधन
  8. वर्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएं
  9. जनरल इंटेलिजेंस (रीज़निंग और लॉजिक)
  10. उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार और सामाजिक परंपराएँ आदि
  11. 10वीं कक्षा के स्तर का गणित

मुख्य परीक्षा

उत्तर प्रदेश के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमयावधि
सामान्य ज्ञान402003 घंटे
सामान्य हिंदी और निबंधपरीक्षा अनुसार (एक निबंध सहित)2003 घंटे
कुल400
  • मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक उत्तर लिखने होते हैं।
  • मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनायी जाने वाली मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों का खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर अंतिम चयन किया जाता है।
  • इस परीक्षा के लिए कोई भी साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित नहीं किया जाता है।

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की सैलरी (Salary)

उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी को छठें वेतन आयोग के 9,300/- से 34,800/- रूपये के Pay Scale (वेतनमान) के अनुसार 4,800/- रूपये ग्रेड पे के आधार पर सैलरी दी जाती है।

यह भी पढ़े: टीचर (Teacher) कैसे बनें

NET (नेट) परीक्षा क्या है

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के आधिकारिक कार्य

उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी के निम्नलिखित आधिकारिक कार्य और कर्त्तव्य होते हैं:

  • अपने ब्लॉक या खंड के विद्यालयों का प्रशासन, पर्यवेक्षण, निरीक्षण, नियंत्रण और मार्गदर्शन।
  • अपने ब्लॉक के विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री और शिक्षण सहायता प्रदान करना।
  • जिला शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ के रूप में काम करना और जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करना।
  • स्कूलों के गुणात्मक विकास के लिए कार्य करना।
  • निजी स्कूलों द्वारा किये जाने वाले शिक्षा से सम्बंधित अधीनस्थ कार्यों पर नियंत्रण रखना; आदि।

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने, खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का पैटर्न, खंड शिक्षा अधिकारी की सैलरी, खंड शिक्षा अधिकारी के कार्य और उत्तरदायित्व आदि के बारे में बताया। उक्त जानकारी का लाभ उठा कर आप अपनी योग्यता के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस पद पर नियुक्त हो सकते हैं। शिक्षा, व्यवसाय और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों को जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर मौजूद अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!