lab technician kaise bane

लैब तकनीशियन (Lab Technician) एक ऐसा पेशा है जिसमें मुख्यतः यांत्रिक, तकनीकी या चिकित्सा परीक्षण, वैज्ञानिक तरीके से किए जाते हैं। भारत में चिकित्सा या तकनीकी क्षेत्रों में केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनकर ही कार्य नहीं किया जा सकता है बल्कि लैब तकनीशियन के पद पर चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर के सहायक के रूप में; तकनीकी क्षेत्र में इंजीनियर के सहायक के रूप में और विज्ञानं के क्षेत्र में वैज्ञानिक के सहायक के रूप में कार्य किया जा सकता है। यदि आप भी एक Lab Technician (लैब तकनीशियन) बनना चाहते हैं और इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ये पूरी जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि Lab Technician कैसे बनें ?

लैब तकनीशियन का क्या काम होता है

जैसा कि हमने ऊपर बताया, लैब तकनीशियन (Lab Technician) वह पेशेवर व्यक्ति होते हैं जिसमें वैज्ञानिक तरीके से मुख्यतः तकनीकी या चिकित्सा परीक्षण किए जाते हैं। लैब तकनीशियन यह कार्य मुख्यतः किसी वैज्ञानिक या तकनीकी या चिकित्सा प्रयोगशाला (लैब) में करते हैं। यदि संक्षिप्त में समझा जाए तो एक लैब तकनीशियन के मुख्यतः निम्नलिखित कार्य करता है:-

  • खून (रक्त) आदि के सैंपल लेना;
  • शरीर के तरल पदार्थों का अध्ययन और परीक्षण करना;
  • मानव शरीर के अन्य जैविक भागों के सैंपल लेना;
  • रासायनिक पदार्थों के शोध कार्यों में सहायता करना;
  • चिकित्सा, अभियांत्रिकी और विज्ञानं के क्षेत्र में अन्य शोध/ जाँच कार्यों में सहायता करना; आदि।

लैब तकनीशियन कौनसे क्षेत्रों में कार्य करते हैं

लैब तकनीशियन अपनी शैक्षिक और अन्य योग्यताओं के आधार पर मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं:-

  • चिकित्सा (medical) क्षेत्र में;
  • यांत्रिकी या अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) क्षेत्र में;
  • विज्ञान (साइंस) क्षेत्र में;

चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत लैब तकनीशियन को मेड़िकल लैब तकनीशियन भी कहा जा सकता है और एक मेड़िकल लैब तकनीशियन अपनी योग्यताओं और अनुभव के आधार पर मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य कर सकता है:-

  • कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी (ECG आदि);
  • श्वसन परीक्षण (X-Ray आदि);
  • चिकित्सा सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड आदि);
  • पैथोलॉजी क्षेत्र (रक्त जाँच आदि);
  • अनुसंधान केंद्र;
  • अपराध एवं फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं;
  • विश्वविद्यालय, कॉलेज या विद्यालय;
  • दवा कंपनियां या फर्म;
  • सेना, पुलिस या पैरामिलिटरी बल; आदि।

लैब तकनीशियन कैसे बनते हैं

भारत में लैब तकनीशियन (Lab Technician) बनने के लिए अभ्यर्थी बारहवीं कक्षा के बाद मेड़िकल लैब टेक्नोलॉजी में 2-वर्षीय DMLT कोर्स कर सकते हैं। DMLT कोर्स चिकित्सा पैरामेडिकल क्षेत्र का एक डिप्लोमा कोर्स होता है जिसको सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी लैब तकनीशियन के रूप में कार्य कर सकते हैं। DMLT कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप “DMLT कोर्स क्या है और कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

लैब तकनीशियन की क्या स्किल्स होनी चाहिए

एक लैब तकनीशियन के पास मुख्यतः निम्नलिखित स्किल्स या कौशल मौजूद होने चाहिए:-

  • सम्बंधित प्रयोगशाला के उपकरणों एवं अन्य आवश्यक सामग्री के रखरखाव में निपुणता;
  • सम्बंधित प्रयोगशाला के उपकरणों एवं अन्य आवश्यक सामग्री के प्रयोग में निपुणता;
  • कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल मशीनों के प्रयोग और रखरखाव में निपुणता;
  • चिकित्सा, विज्ञान या इंजीनियरिंग के सम्बंधित विभाग में रुचि एवं जानकारी;
  • अपने काम को सटीक तरीके से करने का हुनर; आदि।

लैब तकनीशियन के लिए करियर विकल्प

भारत में एक लैब तकनीशियन (Lab Technician) के समक्ष निम्नलिखित करियर विकल्प मौजूद होते हैं:-

  • किसी अस्पताल में नौकरी करना;
  • प्राइवेट पैथोलॉजी या अन्य लैब में नौकरी करना;
  • सैंपल एकत्रित करने वाले सेंटरों में कार्य करना;
  • रक्तदान शिविरों में कार्य करना;
  • विज्ञान या प्रद्योगिकी केंद्रों में नौकरी करना;
  • स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालयों में नौकरी करना;
  • स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक आदि में कार्य करना; आदि।

लैब तकनीशियन की सैलरी

यदि प्राइवेट अस्पतालों या लैब आदि की बात की जाए तो भारत में एक लैब तकनीशियन की शुरुआती सैलरी 10000/- रूपये प्रति माह से लेकर 20000/- रूपये प्रति माह तक हो सकती है जो अनुभव और योग्यता के अनुसार बढ़ सकती है।

जहाँ तक सरकारी नौकरी का सवाल है तो सरकारी नौकरी में एक लैब तकनीशियन को केंद्र सरकार अथवा सम्बंधित राज्य सरकार के सम्बंधित विभाग के मानकों के अनुसार वेतन मिलता है, जो शुरुआत में 20000/- रूपये से लेकर 35000/- रूपये तक हो सकता है, और यह अलग-अलग राज्यों/ विभागों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकता है।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको भारत में लैब तकनीशियन बनने से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जैसे कि Lab Technician कैसे बनें, लैब तकनीशियन कार्य, सैलरी, करियर विकल्प आदि। यदि आप भी लैब तकनीशियन के रूप में अपना करियर विकल्प चुनना चाहते हैं तो आप इस लेख में मौजूद जानकारी का लाभ उठा कर लैब तकनीशियन बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!