NCC kya hai aur NCC kaise join kare

NCC या National Cadet Corps या राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना भारत में 15 जुलाई, 1948 को हुई थी। NCC भारतीय रक्षा सेनाओं की युवा शाखा है जिनमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को कैडेट के रूप में नियुक्त किया जाता है और तत्पश्चात कैडेटों को रक्षा सेनाओं से सम्बंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते हैं। NCC का उद्देश्य भारतीय युवाओं में चरित्र, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक कार्य की भावना और नि:स्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करना है। इसके अलावा, NCC का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पूल बनाना है, जो अपने लिए चाहे कोई भी कैरियर चुनें परन्तु राष्ट्र की सेवा करें। यहाँ पर यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगी कि NCC युवा भारतीयों को भारतीय रक्षा सेनाओं (आर्मी, एयर-फाॅर्स और नेवी) में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि NCC क्या है और NCC कैसे join करें, तो इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि NCC क्या है और NCC कैसे join करें।

NCC (National Cadet Corps) क्या है

NCC भारतीय रक्षा सेनाओं की युवा शाखा है जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को कैडेट के रूप में नियुक्त किया जाता है। NCC में नियुक्ति पूर्णतया छात्रों की स्वेच्छा पर निर्भर करती है और कोई भी छात्र NCC join करने या join ना करने के लिए पूर्णतया स्वतंत्र होता है। NCC ज्वाइन करने वाले छात्रों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है और NCC कैडेट / अधिकारियों के लिए अपना कोर्स पूरा करने के बाद सक्रिय सैन्य सेवा का कोई दायित्व नहीं होता है। परन्तु यदि NCC कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी चाहे तो वह भारतीय रक्षा सेनाओं में नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NCC का उद्देश्य

NCC का उद्देश्य भारतीय युवाओं में चरित्र, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक कार्य की भावना और नि: स्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करना है। इसके अलावा, NCC का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पूल बनाना है, जो अपने लिए चाहे कोई भी कैरियर चुनें परन्तु राष्ट्र की सेवा करें। यहाँ पर यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगी कि NCC युवा भारतीयों को भारतीय रक्षा सेनाओं (आर्मी, एयर-फाॅर्स और नेवी) में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।

NCC कैसे join करें

यदि आप भारत के किसी भी स्कूल या कॉलेज के छात्र हैं तो चाहे आपके स्कूल या कॉलेज में NCC है या नहीं, आप NCC join कर सकते हैं। यहाँ पर हम आपको NCC join करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया बताएंगे।

NCC join करने की योग्यता

NCC join करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए :-

  • भारतीय नागरिक या नेपाली सब्जेक्ट।
  • अच्छा नैतिक चरित्र।
  • एक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में दाखिला।
  • निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करता हो।
  • आयु: जूनियर शाखा (डिवीज़न/ विंग) के लिए 12 वर्ष से 18.5 वर्ष;
  • आयु: सीनियर शाखा (डिवीज़न/ विंग) के लिए अधिकतम 26 वर्ष।

कोर्स अवधि

NCC की कोर्स अवधि निम्नलिखित है:

  • जूनियर डिवीज़न/ विंग: 2 वर्ष
  • सीनियर डिवीज़न/ विंग: 3 वर्ष

NCC join करने की प्रक्रिया

  • यदि कोई छात्र NCC के सीनियर डिवीज़न/ विंग को join करना चाहता है तो उसको अपने नजदीकी NCC यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के समक्ष आवेदन करना होता है।
  • यदि कोई छात्र NCC के जूनियर डिवीज़न/ विंग को join करना चाहता है तो उसको सम्बंधित स्कूल के प्रिंसिपल/ हेडमास्टर के समक्ष आवेदन करना होता है।
  • यदि कोई छात्र ऐसे संस्थान में पढ़ाई कर रहा है जहाँ पर NCC की कोई सब-यूनिट नहीं है तो ऐसे छात्रों को NCC join करने के लिए अपने नजदीकी NCC यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के समक्ष आवेदन करना होगा। उसके बाद ऐसे संस्थान में NCC का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा जहाँ पर NCC की सब-यूनिट स्थापित है।
  • आवेदन करने के उपरांत यदि छात्र सम्बंधित चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता है और यदि सम्बंधित कमांडिंग ऑफिसर/ स्कूल प्रिंसिपल/ हेडमास्टर उनके आवेदन को निरस्त नहीं करते हैं तो सम्बंधित छात्र को NCC में कैडेट के रूप में नियुक्त समझा जाएगा।

NCC की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट

  • NCC के सीनियर डिवीज़न/ विंग में कुल 3 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि होती है और जूनियर विंग में कुल 2 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि होती है।
  • NCC प्रशिक्षण/ ट्रेनिंग का 1 वर्ष 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक का होता है।
  • NCC में संस्थागत प्रशिक्षण और कैंप प्रशिक्षण दोनों कराये जाते हैं।
  • सीनियर विंग में प्रशिक्षण या ट्रेनिंग के कुल 300 पीरियड होते हैं और जूनियर विंग में कुल 240 पीरियड होते हैं।
  • NCC ट्रेनिंग के दौरान खेल और साहस आधारित शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • यदि मूल रूप से देखा जाए तो NCC ट्रेनिंग में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • NCC में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही योग्य होते हैं।
  • NCC प्रशिक्षण के अलग-अलग स्तर उत्तीर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को तीन प्रकार के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं- NCC A सर्टिफिकेट, NCC B सर्टिफिकेट और NCC C सर्टिफिकेट।
  • उपरोक्त सर्टिफिकेटों में से NCC A सर्टिफिकेट बुनियादी स्तर का सर्टिफिकेट होता है और NCC C सर्टिफिकेट सर्वोच्च श्रेणी का सर्टिफिकेट होता है।

यह भी पढ़ें: (1). सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे होता है ?
(2). असिस्टेंट कमांडेंट कैसे बनें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको NCC क्या है और NCC कैसे join करें आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की है। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर NCC ज्वाइन करके देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद विभिन्न कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विकल्पों के बारे में जान सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: NCC की full form क्या है ?
उत्तर 1: NCC की full form “National Cadet Corps” होती है।

प्रश्न 2: NCC कितने साल का कोर्स है ?
उत्तर 2: NCC के सीनियर डिवीज़न/ विंग में कुल 3 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि होती है और जूनियर विंग में कुल 2 वर्ष की प्रशिक्षण अवधि होती है।

प्रश्न 3: NCC कोर्स के क्या फायदे हैं ?
उत्तर 3: NCC कोर्स के माध्यम से युवाओं में चरित्र, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक कार्य की भावना और नि:स्वार्थ सेवा के आदर्शों की भावना उत्पन्न होती है। NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थियों के लिए रक्षा सेनाओं में कुछ सीट आरक्षित भी होती हैं और उनको बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधा SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। NCC- A, B और C सर्टिफिकेट धारकों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (BSF, CRPF आदि) में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षाओं में क्रमशः 2, 3 और 5% बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान भी है।

प्रश्न 4: NCC A सर्टिफिकेट क्या है ?
उत्तर 4: NCC A सर्टिफिकेट उन NCC कैडेटों को दिया जाता है जो NCC का प्रथम लेवल उत्तीर्ण कर लेते हैं। यह सर्टिफिकेट जूनियर डिवीज़न/ विंग के वह कैडेट प्राप्त कर सकते हैं जो 8वीं या 9वीं कक्षा के छात्र हों और जिन्होंने जूनियर डिवीज़न/ विंग के दोनों वर्षों की न्यूनतम 75% प्रशिक्षण कक्षाओं में और एक वार्षिक ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया हो।

प्रश्न 5: NCC B सर्टिफिकेट क्या है ?
उत्तर 5: NCC B सर्टिफिकेट उन NCC कैडेटों को दिया जाता है जो NCC का दूसरा लेवल उत्तीर्ण कर लेते हैं। यह सर्टिफिकेट स्कूल के 11वीं- 12वीं या कॉलेज के छात्रों एवं NCC के सीनियर डिवीज़न/ विंग के छात्रों को दिया जाता है।

प्रश्न 6: NCC C सर्टिफिकेट क्या है ?
उत्तर 6: NCC C सर्टिफिकेट NCC का सर्वोच्च सर्टिफिकेट है और यह सीनियर डिवीज़न/ विंग के उन कैडेटों को दिया जाता है जो किसी कॉलेज के छात्र हों, NCC B सर्टिफिकेट धारक हों और उन्होंने NCC का सर्वोच्च प्रशिक्षण उत्तीर्ण किया हो। यह सीनियर विंग/ डिवीज़न के तीसरे वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर दिया जाता है।

प्रश्न 7: NCC के बाद Army कैसे join करें ?
उत्तर 7: NCC के बाद Army join करने के लिए NCC C सर्टिफिकेट धारकों के समक्ष बिना कोई लिखित परीक्षा दिए सीधा साक्षात्कार के लिए आवेदन करने का विकल्प उपलब्ध है। यहाँ पर यह ध्यान रखें कि NCC C सर्टिफिकेट धारकों को मात्र लिखित परीक्षा से छूट दी जाती है परन्तु उनको आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने के लिए सम्बंधित SSB इंटरव्यू सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना होता है।

प्रश्न 8: NCC के बाद BSF कैसे join करें ?
उत्तर 8: NCC के बाद यदि आप केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) जैसे कि BSF, CRPF, SSB, CISF आदि में सब-इंस्पेक्टर या कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको लिखित परीक्षा में आपके NCC C, NCC B और NCC A सर्टिफिकेट के आधार पर क्रमशः 5%, 3% और 2% अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं।

ये भी पढ़े: (1). NDA परीक्षा क्या है ?
(2). CDS परीक्षा क्या है ?

56 thoughts on “NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर) क्या है और NCC कैसे join करें ?”
      1. NCC join करने के लिए किसी स्कूल या कॉलेज का विद्यार्थी होना आवश्यक होता है। अतः स्कूल छोड़ने के बाद आप NCC नहीं join कर सकते हैं। अब आपको NCC join करने के लिए दोबारा स्कूल में एडमिशन लेना होगा और आपकी आयु भी निर्धारित आयु सीमा के अंदर होनी चाहिए।

    1. Mai Nitesh Vishwakarma bol raha hu mujhe NCC join karna hai bachapan se Sapna tha ki mai NCC join karu

  1. ऊपर लिखित लेख में NCC join करने से सम्बंधित पूरी प्रक्रिया लिखी हुई है। आप सबसे अनुरोध है कि इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसमें लिखी जानकारी के अनुसार आप NCC join कर सकते हैं।

  2. hii Sir mera school मे ncc नहीं h और यहा के Ncc head office या city के college me गए तो बोले रहे की नहीं होगा ऐब क्या करे ncc join करने के लिए कुछ उपाय बताइये my no. 7808950545 please sms sir

  3. Sir mujay 11th may ncc kaa form baranaa hai how I can fill-up the from because in my school there is information about this and want take part in seneour decision and what date of the form please sir give me information

    1. Sir mera bhi bach panka sapna he ke me NCC join karo kiya me kar sakta hu 9th class 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳💂💂💂💂💂💂 Jay hind shar

  4. sir, me BA 2st year me hu kya muje ncc mil skti hai me pehale bhi ncc me tha 8class se 11 class tak ‘A’ cartificat hai mere pass

  5. I am in class 10th. Due to some problem I can’t join National cadet corps in class 9th .I want to Join National cadet Corps in class 10

  6. Hello sir ma 10th class pass ker rakha hu me present me 12th ker raha hu kya me NCC JOINING ker sakta hu sir
    Name = VISHAL
    CLASS = 12TH STUDY
    AGE =16+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!