UP Police SI ASI Vacancy Last Date 15 July 2021

पुलिस भर्ती की विज्ञप्ति की प्रतीक्षा कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी ! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने उ० प्र० पुलिस विभाग में निम्नलिखित पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है:-

विभागपद नामपदों की संख्या
उ० प्र० पुलिसउपनिरीक्षक (गोपनीय)295
सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)624
सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)358
सतर्कता अधिष्ठान (उ० प्र०), लखनऊपुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) 32
सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) 20
कुल पद1329
उपरोक्त पदों में महिला/ पुरुष और सभी आरक्षित/ अनारक्षित पद शामिल हैं।

आवेदन की योग्यता

आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गयी है। सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है:-

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • हिंदी टंकण (टाइपिंग)- न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टंकण (टाइपिंग)- न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट
  • हिंदी आशुलिपि श्रुतलेख- न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से कंप्यूटर “ओ” लेवल डिप्लोमा / सर्टिफिकेट या समकक्ष।

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • हिंदी टंकण (टाइपिंग)- न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टंकण (टाइपिंग)- न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) से कंप्यूटर “ओ” लेवल डिप्लोमा / सर्टिफिकेट या समकक्ष।

पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • हिंदी टंकण (टाइपिंग)- न्यूनतम 15 शब्द प्रति मिनट
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NEILIT) से कंप्यूटर “ओ” लेवल डिप्लोमा / सर्टिफिकेट या समकक्ष।

आवेदन कैसे करें

उ० प्र० पुलिस विभाग और सतर्कता अधिष्ठान (उ० प्र०) पुलिस विभाग के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी 15 जुलाई, 2021 तक https://upprpbsimca20.onlineapplicationform.org/UPPRPBM/ लिंक पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नियुक्ति प्रक्रिया

सभी पदों (UP Police SI ASI Vacancy) पर नियुक्ति ऑनलाइन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टंकण/ आशुलिपि परीक्षा और शारीरिक मानक परिक्षण के आधार पर होगी।

विज्ञप्ति की अधिक एवं सम्पूर्ण जानकारी (आरक्षित वर्ग-वार रिक्तियां, वेतनमान, परीक्षा का स्वरुप एवं पाठ्यक्रम, शारीरिक मानक परिक्षण के मानक आदि) आप निम्नलिखित लिंक के माध्यम से पा सकते हैं:-

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश पुलिस में विज्ञापित उपरोक्त पदों (UP Police SI ASI Vacancy) के लिए आवेदन करने हेतू योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!