ias kaise bane

IAS कैसे बनें – भारत में अनेकों छात्र IAS बनने का सपना देखते हैं परन्तु सफल सिर्फ़ वही होते हैं जो अत्यंत मेहनत, लगन और सही दिशा में इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। IAS अफ़सर बनकर देश सेवा करने का एक बेहतरीन अवसर होता है क्योंकि एक ज़िले (District) के सर्वोच्च सरकारी पद से लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के लगभग सभी विभागों में सर्वोच्च सरकारी पदों पर IAS अफसरों की ही तैनाती होती है। एक IAS अफ़सर बनने के लिए अभ्यर्थियों को Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) में उत्तीर्ण होना होता है। सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) भारत के किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली सर्वोच्च परीक्षा मानी जाती है। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सिर्फ़ IAS (Indian Administrative Service) या भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए ही चयन नहीं होता बल्कि निम्नलिखित ग्रुप- A सेवाओं के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है:-

1. IAS – Indian Administrative Service (भारतीय प्रशासनिक सेवा)

2. IPS – Indian Police Service (भारतीय पुलिस सेवा)

3. IFS – Indian Foreign Service (भारतीय विदेश सेवा)

4. IRS (IT) – Indian Revenue Service (Income Tax) (भारतीय राजस्व सेवा)

5. IRS (C&CE) – Indian Revenue Service (Customs & Central Excise)

6. IRAS – Indian Railway Accounts Service (भारतीय रेलवे एकाउंट्स सेवा) 

7. IRPS – Indian Railway Personnel Service (भारतीय रेलवे पर्सनल सेवा)

8. IRPFS – Indian Railway Protection Force Service (भारतीय रेलवे प्रोटेक्शन बल सेवा) 

9. IRTS – Indian Railway Traffic Service (भारतीय रेल ट्रैफिक सेवा) 

10. IPoS – Indian Postal Service (भारतीय डाक सेवा)

11. IDAS – Indian Defence Accounts Service (भारतीय रक्षा एकाउंट्स सेवा)

12. ICAS – Indian Civil Accounts Service (भारतीय सिविल एकाउंट्स सेवा); आदि।

उपरोक्त सेवाओं के अलावा कुछ ग्रुप- B सेवाओं के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है जैसे कि DANICS (Delhi, Andaman and Nicobar Islands Administrative Service), DANIPS (Delhi, Andaman & Nicobar Islands Police Service), AFHCS (Armed Forces Headquarters Civil Services) आदि। इस लेख में आगे हम सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की योग्यता, परीक्षा का स्वरुप, साक्षात्कार, vacancies (रिक्तियां), न्यूनतम अंक (cut- off) आदि के बारे में जानेंगे। अतः IAS बनने के लिए सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

IAS परीक्षा की प्रक्रिया

IAS बनने के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा निम्नलिखित 3 चरणों में आयोजित होती है:-

1. प्रथम चरण- Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)

2. द्वितीय चरण- Mains Exam (मुख्य परीक्षा)

3. तृतीय चरण- Interview (साक्षात्कार)

योग्यता

सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताओं की आवश्यकता होती है :-

राष्ट्रीयता (Nationality) :-

IAS, IPS और IFS सेवाओं के लिए सिर्फ़ भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। अन्य सेवाओं के लिए भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाल या भूटान के नागरिक या तिब्बत के रिफ्यूजी जो भारत में 1 जनवरी, 1962 से पहले आकर बस गए हों, भी आवेदन करने के योग्य हैं।

शैक्षणिक योग्यता :-

किसी भी केंद्रीय या राज्य या डीम्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री धारक सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। इस परीक्षा के लिए वह अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपने ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष/ समेस्टर की परीक्षाएं दे रखी हैं परन्तु उनको ग्रेजुएशन डिग्री में उत्तीर्ण होने का प्रमाण सिविल सेवा परीक्षा के द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा) से पहले दिखाना होगा।

आयु सीमा :-

सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गयी है।

SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गयी है।

OBC (अन्य पिछड़ी जाति) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गयी है।

इनके अलावा कुछ अन्य आरक्षित वर्गों को भी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गयी है।

परीक्षा के प्रयासों की अधिकतम संख्या :-

सिविल सेवा परीक्षा में कोई अभ्यर्थी निम्नलिखित अधिकतम बार प्रयास कर सकता है :-

1. सामान्य वर्ग (General/ Unreserved Category) के अभ्यर्थी :- 6 बार।

2. अन्य पिछड़ी जाति (Other Backward Class) वर्ग के अभ्यर्थी :- 9 बार।

3. SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के अभ्यर्थी :- 37 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक कितनी भी बार।

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

– सिविल सेवा परीक्षा के प्रथम चरण या प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर या परीक्षाएं होती हैं।

– दोनों ही परीक्षाएं बहुवैकल्पिक प्रश्नों की होती है।

– दोनों परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे की होती है और प्रत्येक परीक्षा 200 अंकों की होती है।

पेपर 1 (परीक्षा 1) में अभ्यर्थियों की current events (वर्तमान घटनाएं), history of India and Indian National movement (भारतीय इतिहास और राष्ट्रिय आंदोलन), Indian and world geography (भारत एवं विश्व का भूगोल), Indian polity (भारतीय राजनीति शास्त्र), Panchayati Raj system and governance (पंचायती राज प्रणाली), economic and social development (आर्थिक और सामाजिक विकास), environmental ecology (पर्यावरणीय पारिस्थितिकी), biodiversity (जैव विविधता), climate change and general science (जलवायु परिवर्तन और सामान्य विज्ञान), Art and culture (कला और संस्कृति) आदि विषयों या ज्ञान पर परीक्षा होती है।

पेपर 2 या परीक्षा 2 जिसको CSAT या सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट भी कहा जाता है, में अभ्यर्थियों की अंग्रेज़ी भाषा में comprehension, interpersonal skills, communication, logical reasoning, analytical ability, decision making, problem solving, basic numeracy, data interpretation, English language comprehension skills and mental ability आदि कौशल जाँचे जाते हैं।

– पेपर 2 या परीक्षा 2 मात्र एक qualifying पेपर है और इसके अंक प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट बनाने के लिए नहीं जोड़े जाते। पेपर 2 में न्यूनतम qualifying अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के पेपर 1 का मुल्यांकन किया जाता है जो सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण की मेरिट बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

– प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को IAS बनने के लिए सिविल सेवा सेवा परीक्षा के द्वितीय चरण या Mains Exam (मुख्य परीक्षा) के लिए बुलाया जाता है।

मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

– IAS बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर (परीक्षाएं) होती हैं।

– सभी 9 परीक्षाएं descriptive (वर्णनात्मक) रूप से लिखित परीक्षाएं होती हैं।

– प्रत्येक परीक्षाएं 3 घंटे की समय अवधि की होती है।

– मुख्य परीक्षा की 9 परीक्षाओं का स्वरुप इस प्रकार है :-

पेपरविषयअंक
पेपर Aभारतीय संविधान के 8वें schedule में लिखित 18 भाषाओं में से कोई 1 भाषा (qualifying)300
पेपर Bअंग्रेज़ी (qualifying)300
पेपर IEssay (प्रस्ताव)250
पेपर IIGeneral Studies I (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व इतिहास और भूगोल)250
पेपर IIIGeneral Studies II (शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध)250
पेपर IVGeneral Studies III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)250
पेपर VGeneral Studies IV (नैतिकता, अखंडता और एप्टीट्यूड)250
पेपर VIवैकल्पिक विषय पेपर- I250
पेपर VIIवैकल्पिक विषय पेपर- II250

– उपरोक्त 9 परीक्षाओं में से प्रथम 2 परीक्षाएं केवल qualifying होती हैं और उनके अंक अंतिम सिलेक्शन लिस्ट में नहीं जोड़े जाते।

– Interview/ साक्षात्कार के लिए बनाई जाने वाली अंतिम सूची परीक्षा- I से परीक्षा- VII तक के अंकों के आधार पर बनाई जाती है।

– परीक्षा- VI और परीक्षा- VII के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित में से कोई एक विषय चुनना होता है :-

Agriculture, Animal Husbandry & Veterinary Science, Anthropology, Botany, Chemistry, Civil Engineering, Commerce & Accountancy, Economics, Electrical Engineering, Geography, Geology, History, Law, Literature of any Language from below Languages, Management, Mathematics, Mechanical Engineering, Medical Science, Philosophy, Physics, Political Science & International Relations, Psychology, Public Administration, Sociology, Urdu, Statistics, Zoology.

– मुख्य परीक्षा के पेपर A के लिए या वैकल्पिक विषय में भाषा साहित्य (Language Literature) विषय चुनने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित में से किसी एक भाषा का चुनाव कर सकते हैं :-

Assamese, Bengali, Bodo, Dogri, English, Gujarati, Hindi, Kannada, Kashmiri, Konkani, Maithili, Malayalam, Manipuri, Marathi, Nepali, Odiya, Punjabi, Sanskrit, Santhali, Sindhi, Tamil, Telugu, Urdu.

– मुख्य परीक्षा के पहले 2 पेपर qualify करने वाले और उपरोक्त पेपर- I से पेपर- VII तक में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को Interview या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

ये भी पढ़े: IAS की तैयारी कैसे करें ?

Interview (साक्षात्कार)

मुख्य परीक्षा में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार या इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होता है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोड़कर बनायी गयी मेरिट और रिक्तियों की संख्या के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।

IAS, IPS, IFS और अन्य सेवाओं में से किसी एक सेवा के लिए चयन अभ्यर्थी की मेरिट और सेवा की पसंद के अनुसार होता है।

यह भी पढ़ें : Judge (न्यायाधीश) कैसे बनें

2017 और 2018 में प्रत्येक चरण के अंकों की cut-off

सालप्रारंभिक परीक्षा (कुल अंक = 200)       प्रारंभिक परीक्षा (कुल अंक = 200)       मुख्य परीक्षा (कुल अंक = 1750)       मुख्य परीक्षा (कुल अंक = 1750)       मुख्य परीक्षा+ साक्षात्कार (कुल अंक = 2025)मुख्य परीक्षा+ साक्षात्कार (कुल अंक = 2025)
2017General105.34General809General1006
 OBC102.66OBC770OBC968
 SC88.66SC756SC944
 ST88.66ST749ST939
2018General98General774General982
 OBC96.66OBC732OBC938
 SC84SC719SC912
 ST83.34ST719ST912

IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्र सरकार के अधीन नौकरियों में सीधे ग्रुप- A अधिकारी बनने के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा से सम्बंधित आवेदन, परीक्षा का समय आदि जानने के लिए अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

4 thoughts on “IAS कैसे बनें ? (सिविल सेवा परीक्षा)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!