artificial intelligence kya hai aur kaise sikhe

क्या आपने कभी सोचा है कि मशीनें इंसानों की तरह सोच सकती हैं या नहीं ? यदि सोचा है, तो आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने और जानने के बेहद करीब हैं। जी हाँ; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की वह कला है जिसके माध्यम से एक मशीन को इंसानों की भाँति सोचने, समझने और कुछ ऐसे कार्य करने के लिए सक्षम बनाया जा सकता है जो सभी जीवों में केवल इंसान ही कर सकते हैं। अर्थात यदि कोई मशीन कुछ विशिष्ट बातों को इंसानों की तरह सोचे, समझे और उसके अनुसार निर्णय ले तो वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही उदाहरण है। यहाँ पर इस लेख में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित कई विषय जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे सीखें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर और भविष्य आदि पर चर्चा करेंगे। अतः आइये जानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है और कैसे सीखें आदि।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीनों को मानव मन की धारणा सीखने, समझने, समस्या-समाधान और निर्णय लेने की क्षमताओं की नकल करने में सक्षम बनाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर विज्ञान की वह शाखा है, जो ऐसे कार्यों को करने में सक्षम स्मार्ट मशीनों के निर्माण से संबंधित है, जिनमें आमतौर पर मानव बुद्धि की आवश्यकता होती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को संक्षिप्त में AI और हिंदी में कृत्रिम बुद्धिमता भी कहा जा सकता है।

सामान्य शब्दों में परिभाषित करें तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक बुद्धिमान मशीन को विकसित करने की प्रक्रिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर साइंस की एक शाखा है और इसके माध्यम से एक बुद्धिमान मशीन को विकसित करने के लिए कंप्यूटर साइंस के ही कई कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और एल्गोरिदम आदि का प्रयोग किया जाता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उदाहरण

यदि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उदाहरण जानना चाहते हैं तो सोफिया नामक सऊदी अरब देश की नागरिकता प्राप्त एक रोबोट आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों में से एक है। सोफिया एक सामाजिक रोबोट है जिसको 2016 में हांगकांग की एक कंपनी ने विकसित किया था और यह रोबोट इंसानों की तरह चेहरे के हाव-भाव बदलने से लेकर चलने तक और सोचने से लेकर मुँह से बोल कर इंसानों के सवालों के जवाब देने तक कई इंसानी काम कर सकती है।

उपरोक्त के अलावा बिना ड्राइवर की मैट्रो रेल, बिना ड्राइवर की कार, सवाल पूछने पर बोल कर बताने वाला गूगल और गाना सुनाने को कहने पर गाना सुनाने वाली एलेक्सा, ये सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ही उदाहरण हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे सीखें

आज के युग में इंसानों की मशीनों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए यदि यह कहा जाए कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्पों में से एक होगा तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। परन्तु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को करियर के रूप में अपनाने से पहले आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझना और सीखना आवश्यक है। अतः अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न कोर्सों और सीखने के विकल्पों के बारे में जानेंगे।

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुख्य संस्थान और कोर्स

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने के लिए कुछ श्रेष्ठ कोर्स और शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं:-

कोर्सशिक्षण संस्थानअवधि
पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा (मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), बेंगलुरु1 वर्ष
पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग)बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी11 महीने
B.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस)रेवा यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु4 वर्ष
M.Sc (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग)नारसी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ (NMIMS) यूनिवर्सिटी, मुंबई2 वर्ष
MCA (मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन2 वर्ष
B.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस)वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (VIT), भोपाल4 वर्ष
M.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस (I.I.Sc.), बेंगलुरु2 वर्ष
M.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जोधपुर/ हैदराबाद/ रूड़की आदि2 या 3 वर्ष
B.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा4 वर्ष
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एडवांस प्रोग्रामइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), कोलकाता6 महीने
उपरोक्त सभी कोर्सों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय पढ़ाये और सिखाये जाते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर (Career)

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य आशाजनक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से भारत में कई क्षेत्रों में तकनीक और अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से बड़े बदलाव की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। आने वाले समय में भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इतने बड़े बदलावों को ध्यान में रखते हुए ही यह कहा जा सकता है कि करियर के लिहाज़ से भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनेक विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। वर्तमान में भी भारत में सैंकड़ों कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, जिस कारण से वर्तमान में भी इस क्षेत्र में रोज़गार के अनेकों अवसर उत्पन्न होते रहते हैं।

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार किये जा रहे विभिन्न तकनीकी सुधारों के कारण निम्नलिखित क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित रोज़गार के अवसर उत्पन्न हुए हैं और आगे भी होते रहने की संभावना है:-

  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कृषि
  • साइबर सुरक्षा
  • उत्पादन
  • ऑनलाइन शिक्षण कोर्स
  • यातायात (मुख्यतः हवाई और रेल)
  • स्वचालित रेल
  • स्वचालित ग्रेडिंग (अंक आदि)
  • चैटबॉट्स प्रोग्रामिंग; आदि।

भारत में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपरोक्त कार्यक्षेत्रों के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया के कई विकसित देशों में भी नौकरियों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: (1). इंजीनियर कैसे बनें ? ; (2). JEE परीक्षा की तैयारी कैसे करें ? ; (3). Coding क्या है और Coding (कोडिंग) कैसे सीखें ?

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है, भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न कोर्स, शिक्षण संस्थान, करियर विकल्पों आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। आप उक्त जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता और इच्छानुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।

ये भी पढ़े: हैकर (Hacker) क्या होता है और एथिकल हैकर (Ethical Hacker) कैसे बनें ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!