BA kya hai BA course kaise kare

भारत में BA या बैचलर ऑफ़ आर्ट्स 12वीं कक्षा के बाद किया जाने वाला एक 3-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है। 12वीं कक्षा में साइंस या कॉमर्स या आर्ट्स में से किसी भी संकाय / विषय की पढ़ाई करने वाले छात्र BA कर सकते हैं। इस लेख में आपको BA क्या है, BA कोर्स कैसे करें या BA कोर्स में एडमिशन कैसे लें, BA के विषय, कोर्स की फ़ीस, भारत में BA के श्रेष्ठ कॉलेज आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि BA क्या है और BA कोर्स कैसे करें।

BA क्या है

BA एक 3-वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स है जो 12वीं कक्षा के बाद किया जाता है। BA की फुल-फॉर्म “बैचलर ऑफ़ आर्ट्स” होती है। भारत में BA कोर्स के कई प्रकार और विशेषज्ञताएं होती हैं, जो निम्नलिखित हैं:-

  • साधारण BA या BA (सामान्य) कोर्स
  • BA (ऑनर्स)
  • BA (फाइन आर्ट्स)
  • BA (पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन)
  • BA (एक्टिंग); आदि।

उपरोक्त में से BA (सामान्य) कोर्स में आर्ट्स संकाय के सामान्य विषय जैसे कि इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शन शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी आदि या कुछ अन्य विषय पढ़ाये जाते है। छात्र इन विषयों में से सम्बंधित विश्वविद्यालय के अनुसार अनुमत विषय संयोजन के आधार पर 3 से लेकर 5 तक विषय चुन सकते हैं।

BA (ऑनर्स) कोर्स में आर्ट्स संकाय के उस विषय का पाठ्यक्रम अधिक विशेषज्ञता से पढ़ाया जाता है जिस विषय से आप BA (ऑनर्स) कर रहे हैं या करना चाहते हैं।

उपरोक्त लिखित अन्य BA कोर्स जैसे कि BA (फाइन आर्ट्स), BA (पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन), BA (एक्टिंग) आदि में सम्बंधित विशेषज्ञता के अनुसार पाठ्यक्रम के विषय निर्धारित किये जाते हैं, जो सामान्य BA कोर्स या BA (ऑनर्स) कोर्स से एकदम भिन्न होते हैं।

BA कोर्स में एडमिशन की योग्यता

भारत में 3-वर्षीय B.A. कोर्स में एडमिशन (प्रवेश) लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:-

  • भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों या शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतू 12वीं कक्षा में कुछ न्यूनतम अंक होने भी अनिवार्य हो सकते हैं। अधिकतर विश्वविद्यालयों में 50% अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र BA कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह योग्यता विभिन्न विश्वविद्यालयों और आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती है।

BA कोर्स में एडमिशन कैसे होता है

भारत के प्रत्येक विश्वविद्यालय का BA कोर्स में प्रवेश देने का अपना अलग मानदंड होता है। कुछ विश्वविद्यालय BA कोर्स में प्रवेश देने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करते हैं और कुछ विश्वविद्यालय 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गयी मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को प्रवेश देते हैं।

भारत के कुछ मुख्य विश्वविद्यालयों द्वारा BA कोर्स में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाएं निम्नलिखित हैं:-

विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी)प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली JNUEE
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी BHU UET
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU), दिल्लीIPUCET
टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस (TISS), मुंबईTISS BAT
भारत के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी)CUCET
उपरोक्त के अलावा कुछ अन्य विश्वविद्यालय भी अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं और शेष विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर BA में प्रवेश देते हैं।

BA कोर्स कैसे करें

भारत में छात्र BA कोर्स कॉलेज में नियमित और पूर्णकालिक रूप से या पार्ट- टाईम या पत्राचार के माध्यम से कर सकते हैं।

नियमित और पूर्णकालिक BA कोर्स में छात्रों को रोज नियमित रूप से कॉलेज जा कर कक्षा में पढ़ाई करनी होती है। पार्ट- टाईम BA कोर्स में छात्रों के पास कुछ निर्दिष्ट दिनों में कॉलेज या कक्षा में जाने का विकल्प हो सकता है। पत्राचार या कॉरेस्पोंडेंस से किये जाने वाले BA कोर्स में छात्रों के पास पाठ्यक्रम से जुड़ी अध्ययन सामग्री घर पर ही डाक या ई-मेल द्वारा प्राप्त हो जाती है और इस माध्यम के कोर्स में कॉलेज या सम्बंधित अध्ययन केंद्र में ना के बराबर जाना पड़ता है। पत्राचार के माध्यम से किये जाने वाले BA कोर्स में छात्रों को मुख्यतः परीक्षाएं देने ही परीक्षा केंद्रों में जाना पड़ता है।

BA के subject (विषय) क्या होते हैं

भारत में 3- वर्षीय BA कोर्स में छात्र सम्बंधित विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान के नियम और शर्तों के आधार पर और विषयों की उपलब्धता के आधार पर अनेक विषयों और विषय-मेल विकल्पों में से कुछ विषय (अधिकतर 3 से 5) चुन सकते हैं। भारत के अधिकांश विश्वविद्यालयों में BA कोर्स के निम्नलिखित मुख्य विषय होते हैं:-

  • इतिहास (History)
  • भूगोल (Geography)
  • राजनीति शास्त्र (Political Science)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  • मानस शास्त्र (Psychology)
  • नृविज्ञान (Anthropology)
  • हिंदी (Hindi)
  • अंग्रेजी (English)
  • गणित (Maths); आदि।

भारत में BA के best कॉलेज

BA कोर्स के लिए भारत के कुछ श्रेष्ठ कॉलेज निम्नलिखित हैं:-

  • सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
  • हिन्दू कॉलेज, दिल्ली
  • मिरांडा हाउस, दिल्ली
  • लेडी श्रीराम महिला कॉलेज, दिल्ली
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  • मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चेन्नई
  • लॉयला कॉलेज, चेन्नई
  • क्राइस्ट युनिवर्सिटी, बंगलुरु

BA कोर्स की fees (फ़ीस)

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों/ कॉलेजों में BA कोर्स की फ़ीस (fees) अलग-अलग होती है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में BA कोर्स की फीस 5000/- रूपये प्रति वर्ष से ले कर 50000/- रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: B.A. के बाद क्या करें?

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको BA कोर्स से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां जैसे कि BA क्या है, BA कोर्स कैसे करें, BA में एडमिशन कैसे लें, BA के लिए भारत के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, कोर्स की फीस आदि की जानकारी दी गयी है। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर भारत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपनी योग्यता के आधार पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या BA के बाद IAS बन सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ, BA के बाद अभ्यर्थी UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईएएस (IAS) अधिकारी बन सकते हैं।

प्रश्न 2: क्या BA के बाद सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ, BA के बाद अभ्यर्थी उन सभी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनमें आवेदन करने की योग्यता BA कोर्स या कोई भी ग्रेजुएशन कोर्स होती है।

प्रश्न 3: BA (Hons.) और BA (सामान्य) में क्या अंतर है ?
उत्तर:
BA (Hons.) कोर्स में उस विषय के पाठ्यक्रम को अधिक विशेषज्ञता और गहराई से पढ़ाया जाता है जिस विषय में आप BA (ऑनर्स) कर रहे हैं। BA (सामान्य) कोर्स में सभी विषयों के पाठ्यक्रम सामान्य स्नातक स्तर के होते हैं और सब विषयों की पढ़ाई समान रूप से कराई जाती है।

प्रश्न 4: क्या BA कोर्स पत्राचार या कॉरेस्पोंडेंस या डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से किया जा सकता है ?
उत्तर:
हाँ, BA कोर्स पत्राचार या कॉरेस्पोंडेंस या डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रश्न 5: क्या BA के बाद MBA कोर्स किया जा सकता है ?
उत्तर:
हाँ, भारत के सभी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से एक BA डिग्री धारक अभ्यर्थी MBA कर सकता है। परन्तु कुछ विश्वविद्यालयों या शिक्षण संस्थानों में MBA कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ग्रेजुएशन (स्नातक) स्तर पर अंग्रेजी या गणित या दोनों विषयों की अनिवार्यता हो सकती है। अतः ऐसे संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पूर्व अपने BA कोर्स के विषयों के आधार पर अपनी योग्यता अवश्य जाँच लें।

प्रश्न 6: क्या 12th fail छात्र BA कर सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ, एक 12th फेल (अनुत्तीर्ण) छात्र बिना 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किये इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के 6 माह के BPP कोर्स के माध्यम से IGNOU से BA कर सकता है।

प्रश्न 7: BA कोर्स की अवधि कितनी होती है ?
उत्तर:
BA कोर्स की कुल अवधि 3 वर्ष की होती है।

प्रश्न 8: BA और BA (Fine Arts) कोर्सों में क्या अंतर होता है ?
उत्तर:
सामान्य BA कोर्स में छात्र भूगोल, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र आदि परंपरागत विषयों में से चुने गए विषयों की पढ़ाई करते हैं और BA (फाइन आर्ट्स) कोर्स में मुख्यतः नृत्य, संगीत, थिएटर, एक्टिंग, फिल्म निर्माण, रचनात्मक लेखन, एनीमेशन आदि विषयों की पढ़ाई कराई जाती है।

प्रश्न 9: BA में कौन से विषय होते हैं ?
उत्तर:
BA कोर्स में छात्रों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मानसशास्त्र, इतिहास, भूगोल, एंथ्रोपोलॉजी आदि विषयों में से कुछ विषय सम्बंधित विश्वविद्यालय के नियमों के आधार पर चुनने होते हैं।

प्रश्न 10: BA की फुल-फॉर्म क्या होती है ?
उत्तर:
BA की फुल-फॉर्म “बैचलर ऑफ़ आर्ट्स” होती है।

One thought on “BA (बैचलर ऑफ़ आर्ट्स) क्या है और BA कोर्स कैसे करें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!