B.Sc (Home Science) kya hai aur kaise kare

B.Sc (होम साइंस) एक 3-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है, जो 12वीं कक्षा के बाद किया जाता है। B.Sc (होम साइंस) कोर्स कई क्षेत्रों को मिला कर बनाया गया कोर्स है, जिसमें मुख्यतः खाद्य और पोषण, कपड़ा और परिधान विज्ञान, संसाधन प्रबंधन, मानव विकास, संचार और विस्तार आदि क्षेत्रों से सम्बंधित विषय पढ़ाये जाते हैं। B.Sc (Home Science) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं, परन्तु कुछ विश्वविद्यालय साइंस (मेड़िकल) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को B.Sc (होम साइंस) कोर्स में प्रवेश देने के लिए प्राथमिकता देते हैं या इन विषयों की अनिवार्यता भी रख सकते हैं। यदि आप भी 12वीं कक्षा के बाद B.Sc (Home Science) करना चाहते हैं और इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि B.Sc (Home Science) क्या है और कैसे करें?

B.Sc (Home Science) क्या है

B.Sc (Home Science), 12वीं कक्षा के बाद किया जाने वाला एक 3-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स है। B.Sc (होम साइंस) को कई क्षेत्रों का एक मिला-जुला कोर्स कहा जा सकता है, जिसमें खाद्य और पोषण, मानव विकास, कपड़ा और परिधान विज्ञान, संसाधन प्रबंधन, संचार और विस्तार आदि क्षेत्रों से सम्बंधित विषयों की पढ़ाई कराई जाती है।

भारत के कुछ विश्वविद्यालयों में B.Sc (होम साइंस) के स्थान पर B.A. (Home Science) कोर्स कराया जाता है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कराये जाने वाले B.Sc (Home Science) कोर्स और B.A. (Home Science) कोर्सों का पाठ्यक्रम (Syllabus) लगभग समान होता है, अतः यह दोनों कोर्स समकक्ष माने जा सकते हैं।

B.Sc (होम साइंस) में एडमिशन की योग्यता (Eligibility) क्या है

भारत के अनेक विश्वविद्यालयों में B.Sc (Home Science) कोर्स में प्रवेश पाने के लिए किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। परन्तु कुछ विश्वविद्यालय फिजिक्स (विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को B.Sc (होम साइंस) कोर्स में प्रवेश देने के लिए प्राथमिकता देते हैं या इन विषयों की अनिवार्यता भी रख सकते हैं।

B.Sc (होम साइंस) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतू विभिन्न विश्वविद्यालय 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों की न्यूनतम सीमा भी निर्धारित करते हैं। अतः सम्बंधित यूनिवर्सिटी में B.Sc (होम साइंस) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक होने आवश्यक होते हैं।

B.Sc (Home Science) में एडमिशन (admission) कैसे होता है

B.Sc (Home Science) कोर्स में एडमिशन के लिए अधिकतर विश्वविद्यालय 12वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट को आधार मानते हैं। परन्तु कुछ विश्वविद्यालयों में B.Sc (होम साइंस) कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है।

B.Sc (होम साइंस) कोर्स के विषय (Subject) क्या होते हैं

B.Sc (Home Science) कोर्स में मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों से सम्बंधित विषय पढ़ाये जाते हैं:-

  • खाद्य और पोषण (Food and Nutrition)
  • मानव विकास (Human Development)
  • कपड़ा और परिधान विज्ञान (Fabric and Apparel Science)
  • संसाधन प्रबंधन (Resource Management),
  • संचार और विस्तार (Communication and Extension)

B.Sc (Home Science) कोर्स के उपरोक्त क्षेत्रों से सम्बंधित पढ़ाये जाने वाले मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:-

  • इंट्रोडक्शन टू फूड्स
  • इंट्रोडक्शन टू टेक्सटाइल्स
  • ह्यूमन डेवलपमेंट
  • फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट
  • होम साइंस एक्सटेंशन एजुकेशन
  • इंटीरियर डिज़ाइन
  • ह्यूमन न्यूट्रिशन
  • डाइट थेरैपी
  • फैशन डिज़ाइन
  • कंज़्यूमर इकोनॉमिक्स
  • मास कम्युनिकेशन; आदि

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में B.Sc (होम साइंस) कोर्स में उपरोक्त सभी या उपरोक्त में से कुछ या इनसे मिलते-जुलते विषय पढ़ाये जा सकते हैं।

B.Sc (होम साइंस) कहाँ से करें

भारत के लगभग सभी ऐसे विश्वविद्यालयों में B.Sc (होम साइंस) कोर्स कराया जाता है, जिनमें साइंस (विज्ञान) और आर्ट्स विषयों के स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स कराये जाते हैं। अतः आप भारत के अनेक विश्वविद्यालयों और उन विश्वविद्यालयों के अधीन विभिन्न कॉलेजों से B.Sc (होम साइंस) कोर्स कर सकते हैं।

B.Sc (होम साइंस) कोर्स करने के लिए भारत के कुछ श्रेष्ठ विश्वविद्यालय निम्नलिखित हैं:-

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (D.U.), दिल्ली
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
  • कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
  • लेडी इरविन कॉलेज, दिल्ली
  • भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली

B.Sc (होम साइंस) की फ़ीस कितनी है

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों/ कॉलेजों में B.Sc (होम साइंस) कोर्स की fees 10 हजार रूपये प्रति वर्ष से लेकर 1 लाख रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।

B.Sc (Home Science) के बाद क्या करें

B.Sc (Home Science) कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित उच्च शिक्षा/ कैरियर विकल्पों को चुन सकते हैं:-

  • M.Sc (होम साइंस)
  • B.Ed
  • M.Sc (होम साइंस)/ B.Ed कोर्स करके टीचर/ लेक्चरर
  • पोषण विशेषज्ञ (Nutrition Expert)
  • शिशु देखभाल केंद्र खोलना या उसमें नौकरी करना
  • आहार विशेषज्ञ (Dietician); आदि।

यह भी पढ़ें: B.P.Ed क्या है और बी.पी.एड. कोर्स कैसे करें?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको B.Sc (होम साइंस) कोर्स से सम्बंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जैसे कि B.Sc (Home Science) क्या है, B.Sc (होम साइंस) में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया, B.Sc (होम साइंस) कोर्स के विषय, फ़ीस, उच्च शिक्षा/ कैरियर विकल्प आदि। अतः यदि आप 12th के बाद B.Sc (Home Science) कोर्स करना चाहते हैं तो आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता के अनुसार B.Sc (होम साइंस) कोर्स कर सकते हैं।

4 thoughts on “B.Sc (Home Science) क्या है और कैसे करें?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!