bsc kya hai aur bsc course kaise kare

भारत में “B.Sc.” या “बैचलर ऑफ़ साइंस” एक 3-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है जो 12वीं कक्षा के बाद किया जाता है। B.Sc. कोर्स में एडमिशन (प्रवेश) पाने के लिए विज्ञान (साइंस) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। यदि आप B.Sc. कोर्स से सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे कि B.Sc. क्या है, B.Sc. कोर्स में एडमिशन कैसे होता है, B.Sc. कोर्स कैसे करें, B.Sc. कोर्स के विभिन्न subject, विशेषज्ञताएं (specialization), best कॉलेज, फ़ीस आदि जानना चाहते हैं तो यह सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि B.Sc. क्या है और B.Sc. कोर्स कैसे करें।

B.Sc. क्या है

B.Sc. कोर्स साइंस विषयों में किया जाने वाला एक 3-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स है। B.Sc. में प्रवेश लेने के लिए साइंस विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। B.Sc. की फुल-फॉर्म “बैचलर ऑफ़ साइंस” होती है। साइंस विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के बीच B.Sc. कोर्स सर्वाधिक लोकप्रिय कोर्सों में से एक है।

कुछ विशिष्ट B.Sc. कोर्सों की अवधि 3-वर्ष की ना होकर 4- वर्ष की होती है। ऐसे B.Sc. कोर्सों में मुख्यतः B.Sc. (एग्रीकल्चर) और B.Sc. (नर्सिंग) आदि कोर्स आते हैं। B.Sc. (एग्रीकल्चर) और B.Sc. (नर्सिंग) दोनों ही कोर्सों की अवधि 4-वर्ष की होती है।

भारत में B.Sc. कोर्स को उसके विषयों के आधार पर मुख्यतः निम्नलिखित विशेषज्ञताओं (specialization) में विभाजित किया जा सकता है:-

क्रम संख्याकोर्सअवधिएडमिशन के लिए योग्यता
1B.Sc. (मेड़िकल)3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
2B.Sc. (नॉन-मेडिकल) 3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
3B.Sc. (ऑनर्स) 3-वर्षसम्बंधित विषय सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
4B.Sc. (कंप्यूटर साइंस) 3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
5B.Sc. (बायोटेक्नोलॉजी) 3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
6B.Sc. (नर्सिंग) 4-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
7B.Sc. (इलेक्ट्रॉनिक्स) 3-वर्षफिजिक्स और गणित विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
8B.Sc. (नॉटिकल साइंस) 3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
9B.Sc. (फिजियोथेरेपी)3-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
10B.Sc. (एग्रीकल्चर)4-वर्षफिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी / गणित विषयों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण; या एग्रीकल्चर विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
नोट: सम्बंधित विश्वविद्यालय B.Sc. में एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतू 12वीं कक्षा में कुछ न्यूनतम अंकों की शर्त रखते हैं।

B.Sc. में एडमिशन कैसे लें

भारत के किसी भी B.Sc. कोर्स में सम्बंधित विश्वविद्यालय कंप्यूटर बेस्ड या पेन-पेपर के माध्यम से लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर या 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गयी मेरिट सूची के आधार पर एडमिशन करते हैं। अतः भारत के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पूर्व सम्बंधित विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी अवश्य जान लें।

B.Sc के subject क्या हैं

भारत के विभिन्न B.Sc. कोर्सों में मुख्यतः निम्नलिखित विषय (subject) होते हैं :-

कोर्समुख्य विषय (Subject)
B.Sc. (मेड़िकल)जूलॉजी (जीव विज्ञानं), बॉटनी (वनस्पति विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान)
B.Sc. (नॉन-मेडिकल)फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), मैथमेटिक्स (गणित)
B.Sc. (कंप्यूटर साइंस)कंप्यूटर साइंस से सम्बंधित विषय और विभिन्न कंप्यूटर भाषाएँ (C, C++, JAVA आदि)
B.Sc. (बायोटेक्नोलॉजी)मनुष्य जीव विज्ञान, मानव कोशिकाएं और सम्बंधित विज्ञान तकनीक, जैविक रसायन विज्ञान आदि।

भारत में B.Sc. के best कॉलेज

भारत में B.Sc. कोर्स करने के लिए best या top कॉलेज निम्नलिखित हैं:-

  • सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
  • हिन्दू कॉलेज, दिल्ली
  • मिरांडा हाउस, दिल्ली
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  • लेडी श्रीराम महिला कॉलेज, दिल्ली
  • मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चेन्नई
  • लॉयला कॉलेज, चेन्नई
  • स्टेला मॉरिस कॉलेज, चेन्नई
  • क्राइस्ट युनिवर्सिटी, बंगलुरु
  • सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई

B.Sc. कोर्स की फ़ीस (fees)

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों/ शिक्षण संस्थानों में B.Sc. कोर्स की fees 10 हजार रूपये प्रति वर्ष से लेकर 1 लाख रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।

ये भी पढ़े: (1). B.Sc (होम साइंस) क्या है और कैसे करें? ; (2). B.Sc के बाद क्या करें ?

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको B.Sc. कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे कि B.Sc. क्या है, B.Sc. कोर्स में एडमिशन कैसे होता है, B.Sc. कोर्स के विषय, फ़ीस, बेस्ट कॉलेज आदि प्राप्त हुई है। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर सम्बंधित विश्वविद्यालय / शिक्षण संस्थान में B.Sc. कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: (1). 12th साइंस के बाद टॉप 10 कोर्स विकल्प ; (2). 12th साइंस के बाद टॉप 5 जॉब विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!