BDS kya hai aur BDS course kaise kare

भारत में BDS (बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी) एक 5-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स है, जो 12वीं कक्षा के बाद किया जाता है। मेड़िकल साइंस में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों में MBBS के बाद BDS कोर्स ही सर्वाधिक लोकप्रिय कोर्स है। 5-वर्षीय BDS कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी एक दन्त चिकित्सक या डेंटिस्ट (Dentist) के रूप में कार्य कर सकते हैं। BDS कोर्स की 5-वर्षीय अवधि में 4 वर्ष तक कक्षाओं में पढ़ाई कराई जाती है और अंत में छात्रों को 1 वर्ष की इंटर्नशिप करनी होती है। यहाँ पर इस लेख में आपको BDS कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि BDS क्या है और BDS कोर्स कैसे करें?

BDS क्या है

BDS एक 5- वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) कोर्स है, जो 12th के बाद किया जाता है। BDS कोर्स की कुल 5 वर्षों की अवधि में 4 वर्षों की पढ़ाई और 1 वर्ष की इंटर्नशिप होती है। 12वीं कक्षा में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी (जीव विज्ञान) विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्र BDS कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BDS कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी एक Dentist (डेंटिस्ट या दन्त चिकित्सक) के रूप में कार्य कर सकता है।

BDS कोर्स की full form “Bachelor of Dental Surgery” होती है।

BDS कोर्स में एडमिशन की योग्यता क्या है

भारत के डेंटल कॉलेजों में BDS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आवेदन करने हेतू छात्र Physics (भौतिक विज्ञान), Chemistry (रसायन विज्ञान) और Biology (जीव विज्ञान) विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंकों सहित 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

BDS कोर्स में एडमिशन कैसे होता है

BDS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए योग्य छात्रों को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET परीक्षा के माध्यम से BDS में एडमिशन मिलता है।

भारत के सभी मेडिकल/ डेंटल शिक्षण संस्थानों में छात्रों को NEET परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही BDS कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। NEET परीक्षा की तैयारी से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारा लेख “NEET की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

BDS कोर्स कहाँ से करें

भारत में 300 से अधिक सरकारी/ प्राइवेट डेंटल कॉलेज मौजूद हैं, जिनमें से किसी भी डेंटल शिक्षण संस्थान से आप BDS कोर्स कर सकते हैं। इन सभी कॉलेजों में प्रत्येक वर्ष कुल मिला कर 25000 से भी अधिक BDS कोर्स की सीटें उपलब्ध होती हैं।

भारत के कुछ श्रेष्ठ डेंटल कॉलेज/ शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेड़िकल साइंस (IMS), BHU, वाराणसी
  • मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस, दिल्ली
  • किंग जॉर्ज मेड़िकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
  • पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस, रोहतक
  • गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुंबई
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस, मणिपाल
  • क्रिस्चियन मेड़िकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लुधियाना
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस, मंगलोर
  • नायर डेंटल कॉलेज, मुंबई
  • गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर

BDS कोर्स की fees कितनी है

भारत में BDS कोर्स की फ़ीस 25 हजार रूपये प्रति वर्ष से लेकर 5 लाख रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है। यह फ़ीस विभिन्न शिक्षण संस्थानों की भिन्न-भिन्न हो सकती है।

BDS के बाद क्या करें

BDS कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के समक्ष निम्नलिखित पढ़ाई और करियर के विकल्प उपलब्ध होते हैं:-

  • MDS कोर्स (डेंटल सर्जरी का पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स)
  • डेंटिस्ट (दन्त चिकित्सक) के रूप में सरकारी/ प्राइवेट नौकरी
  • अपना स्वयं का अस्पताल/ क्लिनिक खोलना
  • MDS कोर्स करके किसी डेंटल कॉलेज में शिक्षक बनना; आदि।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको BDS क्या है, BDS कोर्स में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया, BDS कोर्स की फ़ीस, टॉप कॉलेज आदि जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर BDS कोर्स करके एक दन्त चिकित्सक के रूप में अपना कैरियर बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!