NEET kya hai

NEET (National Eligibility- cum- Entrance Test) भारत में मेड़िकल कोर्सों (MBBS, BDS, BAMS आदि) में छात्रों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि NEET क्या है या NEET Exam क्या है, NEET Exam के लिए कौन आवेदन कर सकता है, NEET Exam का पैटर्न (स्वरुप) क्या है और NEET के माध्यम से भारत के किन कॉलेजों में और किन कोर्सों में प्रवेश मिल सकता है तो आपको ये सभी जानकारियां यहाँ प्राप्त होने वाली हैं। अतः आइये जानते हैं कि NEET क्या है

NEET Exam के माध्यम से किन कोर्सों में प्रवेश मिलता है

NEET Exam के माध्यम से AIIMS और JIPMER सहित भारत के सभी मेड़िकल विश्वविद्यालयों और मेड़िकल कॉलेजों में MBBS, BDS और BAMS आदि मेड़िकल कोर्सों में छात्रों को प्रवेश (admission) मिलता है। इसके अलावा एक NEET PG Exam भी होता है जिसके माध्यम से उपरोक्त मेड़िकल कोर्सों में ग्रेजुएट छात्रों को सम्बंधित मेड़िकल पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स (MD/ MS आदि) में प्रवेश दिया जाता है।

NEET Exam से किन कॉलेजों में admission मिलता है

जैसा कि हमने ऊपर बताया, NEET Exam के माध्यम से भारत के सभी मेड़िकल कॉलेजों में admission दिया जाता है।

NEET Exam का पैटर्न क्या है

NEET Exam प्रत्येक वर्ष मई महीने में आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है :

विषयप्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
Physics / भौतिक विज्ञान45180
Chemistry / रसायन विज्ञान45180
Biology (Zoology & Botany) / जीव विज्ञान (जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान)90360
कुल180720
  • NEET Exam में प्रत्येक सही उत्तर के 4 अंक मिलते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है।
  • NEET Exam में यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाता है तो ना कोई अंक मिलता है और ना ही कोई अंक काटा जाता है।
  • NEET Exam की कुल समयावधि 3 घंटे की होती है।
  • NEET Exam में सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक (Objective Type MCQ) होते हैं।
  • 2021 से NEET Exam साल में 2 बार लिए जाने का प्रावधान किया गया है।

NEET Exam का syllabus क्या है

NEET Exam में Physics, Chemistry और Biology तीनों विषयों के सभी प्रश्न 11वीं और 12वीं कक्षा के स्तर के होते हैं।

यह भी पढ़े: (1). Combined Medical Services Exam क्या है (MBBS के बाद सरकारी डॉक्टर कैसे बनें) ? ; (2). फार्मेसिस्ट (Pharmacist) कैसे बनें ?

NEET Exam कहाँ आयोजित किया जाता है

NEET Exam परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाता है।

NEET Exam किन भाषाओं में आयोजित किया जाता है

NEET Exam कुल 11 भाषाओं में आयोजित किया जाता है। वह सभी 11 भाषाएँ और सम्बंधित राज्य निम्नलिखित हैं :

  • अंग्रेजी (सभी राज्यों में)
  • हिंदी (सभी राज्यों में)
  • उर्दू (सभी राज्यों में)
  • बंगाली (बंगाल और त्रिपुरा में)
  • तेलुगु (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में)
  • कन्नड़ (कर्नाटक में)
  • गुजराती (गुजरात, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव में)
  • तमिल (तमिल नाडु में)
  • मराठी (महाराष्ट्र में)
  • आसामी (असम में)
  • उड़िया (उड़ीसा में)

NEET कौन आयोजित करता है

NEET Exam आयोजित करने वाली संस्था है- National Testing Agency (NTA).

निष्कर्ष (Conclusion)

हमने यहाँ पर NEET क्या है या NEET Exam क्या है, से सम्बंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि MBBS सहित डॉक्टर बनने के लिए मेड़िकल के किसी भी कोर्स में प्रवेश या admission पाने के इच्छुक छात्रों को इस लेख के माध्यम से उनकी ऐच्छिक जानकारी प्राप्त होगी। भारत में डॉक्टर बनने के विभिन्न कोर्स और सम्पूर्ण प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारा लेख “डॉक्टर कैसे बनें” पढ़ सकते हैं और सम्बंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप यह भी जानना चाहते हैं कि NEET exam की तैयारी कैसे करें तो आप हमारा लेख “NEET की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!