B.V.Sc. course kya hai

बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस (संक्षिप्त में B.V.Sc.), चिकित्सा क्षेत्र का एक स्नातक डिग्री कोर्स है जिसमें पशुओं की बीमारियों और चिकित्सा से सम्बंधित पढ़ाई कराई जाती है। यह कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। यदि आप भी B.V.Sc. कोर्स करना चाहते हैं या B.V.Sc. कोर्स से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि B.V.Sc. कोर्स क्या है।

B.V.Sc. कोर्स क्या है

B.V.Sc. कोर्स 5 वर्ष और 6 महीने की कुल अवधि का पशु चिकित्सा क्षेत्र का एक स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री कोर्स है, जो बारहवीं कक्षा के बाद किया जाता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों सहित बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र B.V.Sc. कोर्स कर सकते हैं। B.V.Sc. कोर्स में 5 वर्ष की पढ़ाई और 6 महीने की इंटर्नशिप होती है। B.V.Sc. कोर्स उत्तीर्ण छात्रों को पशु चिकित्सक या वेटरनरी डॉक्टर कहा जाता है।

B.V.Sc. की फुल फॉर्म “Bachelor of Veterinary Science” होती है।

B.V.Sc. कोर्स में एडमिशन की योग्यता क्या है

भारत में B.V.Sc. कोर्स में एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों सहित बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।

B.V.Sc. कोर्स में एडमिशन कैसे होता है

भारत में B.V.Sc. कोर्स में एडमिशन NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET परीक्षा के माध्यम से होता है।

B.V.Sc. कोर्स के सब्जेक्ट क्या होते हैं

B.V.Sc. कोर्स में मुख्यतः निम्नलिखित सब्जेक्ट पढ़ाये जाते हैं:-

  • पशु पोषण,
  • पशु प्रजनन,
  • पशु आनुवंशिकी,
  • पशु रोगविज्ञान, आदि।

B.V.Sc. के लिए टॉप कॉलेज

भारत में B.V.Sc. कोर्स के लिए कुछ श्रेष्ठ कॉलेज/ यूनिवर्सिटी निम्नलिखित हैं:-

  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी;
  • इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट (IVRI), बरेली;
  • GB पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर;
  • कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज, बीकानेर;
  • बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, रांची;
  • सरदार वल्ल्भ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ;
  • चंद्र शेखर आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर;
  • लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, हिसार; आदि।

B.V.Sc. कोर्स के बाद क्या करें

B.V.Sc. कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित विकल्पों में से कोई विकल्प चुन सकते हैं:-

  • पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) के रूप में अपना क्लिनिक/ अस्पताल खोलना;
  • पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) के रूप में सरकारी/ प्राइवेट नौकरी प्राप्त करना;
  • मास्टर ऑफ़ वेटरनरी साइंस (M.V.Sc.) कोर्स करना।

यह भी पढ़ें:

  1. B.Sc. (नर्सिंग) कोर्स क्या है और कैसे करें?
  2. B.Pharma कोर्स क्या है और कैसे करें?
  3. D.Pharma कोर्स क्या है और कैसे करें?
  4. DMLT कोर्स क्या है?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माष्यम से आपको B.V.Sc. कोर्स से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई हैं, जैसे कि B.V.Sc. कोर्स क्या है, B.V.Sc. कोर्स में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया, B.V.Sc. कोर्स के सब्जेक्ट/ टॉप कॉलेज, B.V.Sc. कोर्स के बाद क्या करें, आदि। यदि आप भी B.V.Sc. कोर्स करके वेटरनरी डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आप इस लेख में मौजूद जानकारी का लाभ उठा कर B.V.Sc. कोर्स करके पशु चिकित्सक या वेटरनरी डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: NEET परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

One thought on “बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस (B.V.Sc.) कोर्स क्या है?- सम्पूर्ण जानकारी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!