bharat ka pratham vyakti GK prashn uttar hindi

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत का प्रथम व्यक्ति” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पहले व्यक्तियों के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत का प्रथम व्यक्ति” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत का प्रथम व्यक्ति” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: भारत का प्रथम राष्ट्रपति कौन था ?
उत्तर 1: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद थे।

प्रश्न 2: भारत का प्रथम उप-राष्ट्रपति कौन था ?
उत्तर 2: भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

प्रश्न 3: भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन था ?
उत्तर 3: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।

प्रश्न 4: भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
उत्तर 4: भारत के राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है।

प्रश्न 5: भारत का प्रथम वाइसरॉय (Viceroy) कौन था ?
उत्तर 5: भारत के प्रथम वाइसरॉय लॉर्ड कैनिंग (Lord Canning) थे।

प्रश्न 6: आज़ाद भारत का प्रथम वाइसरॉय (Viceroy) कौन था ?
उत्तर 6: आज़ाद भारत के प्रथम वाइसरॉय (Viceroy) लॉर्ड मॉउन्टबेटन थे।

प्रश्न 7: भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर 7: भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक (Lord William Bentick) थे।

प्रश्न 8: आज़ाद भारत का प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर 8: आज़ाद भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी० राजगोपालाचारी थे।

प्रश्न 9: भारत का प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन था ?
उत्तर 9: भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे।

प्रश्न 10: ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 10: ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय श्रीशंकर कुरूप थे।

प्रश्न 11: भारत का प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन था ?
उत्तर 11: भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।

प्रश्न 12: भारत का प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन था ?
उत्तर 12: भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश एच० जे० कानिया थे।

प्रश्न 13: भारत का प्रथम ग्रहमंत्री कौन था ?
उत्तर 13: भारत के प्रथम ग्रहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।

प्रश्न 14: भारत का प्रथम लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कौन था ?
उत्तर 14: भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।

प्रश्न 15: भारत का प्रथम ‘भारत रत्न पुरस्कार विजेता’ कौन था ?
उत्तर 15: भारत में सर्वप्रथम 1954 में तीन माननीय व्यक्तियों को एक साथ भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था- सी० वी० रमन, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी० राजगोपालाचारी।

प्रश्न 16: भारत का प्रथम ‘परमवीर चक्र विजेता’ कौन था ?
उत्तर 16: भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा थे।

प्रश्न 17: भारत का प्रथम रक्षा मंत्री कौन था ?
उत्तर 17: भारत के प्रथम रक्षा मंत्री बलदेव सिंह छौकर थे।

प्रश्न 18: भारत का प्रथम कानून मंत्री कौन था ?
उत्तर 18: भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉ० भीमराव अम्बेडकर थे।

प्रश्न 19: भारत का प्रथम शिक्षा मंत्री कौन था ?
उत्तर 19: भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे।

प्रश्न 20: भारत का प्रथम व्यक्तिगत ओलंपिक पदक किसने जीता था ?
उत्तर 20: भारत का प्रथम व्यक्तिगत ओलंपिक पदक खशाबा दादासाहेब जाधव ने 1952 ओलिंपिक खेलों में कुश्ती में जीता था। यह पदक आज़ाद भारत में किसी भारतीय द्वारा जीता गया प्रथम व्यक्तिगत ओलंपिक पदक था।

प्रश्न 21: भारत का प्रथम लोकपाल कौन है ?
उत्तर 21: भारत के प्रथम लोकपाल पिनाकी चंद्र घोष हैं।

प्रश्न 22: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर 22: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चंदर बनर्जी थे।

प्रश्न 23: भारत का प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ कौन था ?
उत्तर 23: भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के० एम० करियप्पा थे।

प्रश्न 24: भारत का प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन था ?
उत्तर 24: भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर थे जिनको अपनी किताब ‘गीतांजलि’ के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

प्रश्न 25: अर्थशास्त्र में भारत का प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन था ?
उत्तर 25: अर्थशास्त्र के लिए भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ अमर्त्य सेन थे।

प्रश्न 26: भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 26: भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय डॉ० सी वी रमन थे।

प्रश्न 27: भारत का ऐसा प्रथम प्रधानमंत्री कौन था जिसने एक दिन के लिए भी संसद नहीं देखा ?
उत्तर 27: चौधरी चरण सिंह ऐसे प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने 13 दिन के कार्यकाल में कभी संसद नहीं देखा।

प्रश्न 28: माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाला भारत का प्रथम व्यक्ति कौन था ?
उत्तर 28: अवतार सिंह चीमा माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले भारत के पहले व्यक्ति थे।

प्रश्न 29: बिना ऑक्सीजन सहयोग के माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था ?
उत्तर 29: शेरपा फू डोरजी बिना ऑक्सीजन सहयोग के माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति थे।

प्रश्न 30: भारत का प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन था ?
उत्तर 30: भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन थे।

प्रश्न 31: भारत का प्रथम फील्ड मार्शल कौन था ?
उत्तर 31: सैम मानेकशॉ भारत के प्रथम फील्ड मार्शल थे।

प्रश्न 32: भारत का प्रथम उप-प्रधानमंत्री कौन था ?
उत्तर 32: सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे।

प्रश्न 33: ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था ?
उत्तर 33: ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति दादाभाई नैरोजी थे।

प्रश्न 34: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था ?
उत्तर 34: विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय व्यक्ति प्रकाश पादुकोण थे।

प्रश्न 35: भारत का प्रथम समाचार-पत्र शुरू करने वाला व्यक्ति कौन था ?
उत्तर 35: भारत का प्रथम समाचार-पत्र शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम जेम्स हिक्की था।

प्रश्न 36: ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ बनने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 36: ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ बनने वाले प्रथम भारतीय जनरल बिपिन रावत थे।

प्रश्न 37: भारत का प्रथम पायलट कौन था ?
उत्तर 37: भारत के प्रथम पायलट जे० आर० डी० टाटा थे। उन्होंने 1929 में प्रथम बार हवाई जहाज़ उड़ाया था।

प्रश्न 38: अंग्रेज़ी चैनल पार करने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 38: मिहीर सेन पहले ऐसे भारतीय थे जिन्होंने अंग्रेजी चैनल पार किया था।

प्रश्न 39: संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 39: डॉ नागेंद्र सिंह प्रथम भारतीय थे जो संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे।

प्रश्न 40: संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 40: बेनेगल नरसिंघ राऊ प्रथम भारतीय थे जो संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे।

प्रश्न 41: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर 41: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तय्यबजी थे।

प्रश्न 42: मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर 42: मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय आचार्य विनोबा भावे थे।

प्रश्न 43: भारत का प्रथम बल्लेबाज कौन था जिसने वन-डे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया था ?
उत्तर: सचिन तेंदुलकर वन-डे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज थे।

प्रश्न 44: टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाला प्रथम भारतीय बल्लेबाज कौन था ?
उत्तर: टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग थे।

प्रश्न 45: शतरंज के खेल में भारत के प्रथम ग्रैंडमास्टर कौन थे ?
उत्तर: भारत के प्रथम ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे।

प्रश्न 46: ओलिंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर: ओलिंपिक खेलों में प्रथम व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा ने जीता था।

प्रश्न 47: किसी भी ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाला प्रथम एथलीट कौन था ?
उत्तर: ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम एथलीट नीरज चोपड़ा थे। उन्होंने 2021 में जापान में हुए ओलिंपिक खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा, अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के लिए व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में भारत के लिए ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़े: (1). SSC CGL की तैयारी कैसे करें? ; (2). “भारत में प्रथम” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!