bharat ki pratham mahila par gk prashn uttar

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत की प्रथम महिला” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों की पहली महिलाओं के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत की प्रथम महिला” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत की प्रथम महिला” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल थीं।

प्रश्न 2: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी थीं।

प्रश्न 3: भारत की प्रथम महिला कौन होती है ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला भारत के राष्ट्रपति की धर्मपत्नी होती हैं।

प्रश्न 4: भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला राज्यपाल श्रीमती सरोजनी नायडू थीं।

प्रश्न 5: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती सुचेता कृपलानी थीं।

प्रश्न 6: भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) मीरा कुमार थीं।

प्रश्न 7: एयर-फोर्स का लड़ाकू विमान अकेले उड़ाने वाली भारत की प्रथम महिला पायलट कौन थी ?
उत्तर: भारतीय वायु-सेना की अधिकारी अवनी चतुर्वेदी एयर-फोर्स का लड़ाकू विमान अकेले उड़ाने वाली भारत की प्रथम महिला पायलट थी।

प्रश्न 8: भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी कौन थी ?
उत्तर: श्रीमती किरण बेदी भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी नियुक्त हुई थीं।

प्रश्न 9: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की प्रथम महिला जज (न्यायाधीश) कौन थी ?
उत्तर: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की प्रथम महिला जज (न्यायाधीश) श्रीमती एम० एस० फातिमा बीबी थीं।

प्रश्न 10: भारत की प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला मंत्री राजकुमारी अमृत कौर थीं।

प्रश्न 11: संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित थीं।

प्रश्न 12: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थीं।

प्रश्न 13: माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेन्द्री पाल थीं।

प्रश्न 14: माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला संतोष यादव थीं।

प्रश्न 15: अंग्रेजी चैनल को पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: अंग्रेजी चैनल को पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला आरती साहा थी।

प्रश्न 16: भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला श्रीमती इन्दिरा गाँधी थीं।

प्रश्न 17: नोबेल पुरस्कार पाने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर: नोबेल पुरस्कार पाने वाली भारत की प्रथम महिला मदर टेरेसा थीं।

प्रश्न 18: ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर: ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली भारत की प्रथम महिला आशापूर्णा देवी थीं।

प्रश्न 19: व्यक्तिगत ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: कर्णम मल्लेश्वरी ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। उन्होंने 2000 के सिडनी ओलिंपिक खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था।

प्रश्न 20: भारत की प्रथम महिला शासक कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला शासक रज़िया सुल्तान थी।

प्रश्न 21: बैडमिंटन खेल में ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: बैडमिंटन खेल में ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला साइना नेहवाल थी।

प्रश्न 22: कुश्ती में ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: कुश्ती में ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला साक्षी मालिक थी।

प्रश्न 23: बैडमिंटन खेल में ओलिंपिक रजत पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: बैडमिंटन खेल में ओलिंपिक रजत पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पी० वी० सिंधु थी।

प्रश्न 24: भारत की प्रथम महिला सेना जवान का क्या नाम है ?
उत्तर: शांति तिग्गा।

प्रश्न 25: भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण थीं।

प्रश्न 26: भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री का क्या नाम है ?
उत्तर: श्रीमती निर्मला सीतारमण।

प्रश्न 27: T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है ?
उत्तर: T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली प्रथम भारतीय महिला हरमनप्रीत कौर है।

प्रश्न 28: 20 वर्ष से कम आयु की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर महिला दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: हीमा दास।

प्रश्न 29: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय मूल की महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर: सरोजनी नायडू।

प्रश्न 30: मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला सुष्मिता सेन थीं।

प्रश्न 31: मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: रीता फ़ारिया पॉवेल प्रथम भारतीय महिला थी जिन्होंने मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

प्रश्न 32: भारत के किसी भी उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी ?
उत्तर: भारत के किसी भी उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी थी। वे केरल उच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनी थीं।

प्रश्न 33: भारत की प्रथम महिला लोको-पायलट या रेलगाड़ी ड्राइवर कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला लोको-पायलट या रेलगाड़ी ड्राइवर सुरेखा यादव थी।

प्रश्न 34: बॉक्सिंग में ओलिंपिक मैडल जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: बॉक्सिंग में ओलिंपिक मैडल जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला एम० सी० मैरीकॉम थी।

प्रश्न 35: भारत की प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य थी।

प्रश्न 36: भारत की प्रथम महिला IAS कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला आईएएस अधिकारी श्रीमती अन्ना मल्होत्रा (शादी से पहले अन्ना जॉर्ज) थीं।

प्रश्न 37: WTA (वर्ल्ड टेनिस एसोसिएशन) का कोई खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: किसी भारतीय महिला द्वारा WTA (वर्ल्ड टेनिस एसोसिएशन) का खिताब सबसे पहले सानिया मिर्ज़ा ने जीता था।

प्रश्न 38: भारत की ऐसी प्रथम महिला कौन थी जिनको अर्जुन पुरस्कार और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार दोनों मिले थे ?
उत्तर: कुंजरानी ऐसी प्रथम भारतीय महिला थीं जिनको अर्जुन पुरस्कार और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार दोनों मिले थे।

प्रश्न 39: भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट कौन थी ?
उत्तर: भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट हरिता कौर दयाल थीं।

प्रश्न 40: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कमलजीत संधू थीं।

प्रश्न 41: भारत की ऐसी प्रथम महिला कौन थी जो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची थी ?
उत्तर: रीना कौशल ऐसी प्रथम महिला कौन थी जो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची थी।

प्रश्न 42: साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला अमृता प्रीतम थीं।

प्रश्न 43: राज्य सभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम भारतीय महिला अभिनेत्री कौन थी ?
उत्तर: राज्य सभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम भारतीय महिला अभिनेत्री नरगिस दत्त थीं।

प्रश्न 44: अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला मेहर मूसा थीं।

प्रश्न 45: राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर: राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष जयंती पटनायक थीं।

प्रश्न 46: अशोक चक्र पाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: अशोक चक्र पाने वाली प्रथम भारतीय महिला नीरजा भनोट थीं।

प्रश्न 47: ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर: ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला भानु अथैया थीं। उन्होंने 1983 की भारतीय फ़िल्म ‘गाँधी’ के लिए परिधान डिज़ाइन वर्ग में ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 48: भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी थीं।

प्रश्न 49: संसद में वित्त बजट पेश करने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी ?
उत्तर: संसद में वित्त बजट पेश करने वाली भारत की प्रथम महिला इंदिरा गाँधी थीं। उन्होंने प्रधान मंत्री के पद पर रहते हुए वित्त वर्ष 1970-71 का बजट संसद में पेश किया था और ऐसा उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि 1970 में प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के पास ही वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी था।

प्रश्न 50: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अंतरराष्ट्रीय पैनल में क्रिकेट मैच रेफरी नियुक्त होने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अंतरराष्ट्रीय पैनल में क्रिकेट मैच रेफरी नियुक्त होने वाली प्रथम भारतीय महिला “गंडीकोटा सर्व लक्ष्मी (जी० एस० लक्ष्मी) थीं।

प्रश्न 51: शतरंज के खेल में भारत की प्रथम महिला ग्रैंडमास्टर कौन थी ?
उत्तर: भारत की प्रथम महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी थीं।

प्रश्न 52: भारत के लिए दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन थी ?
उत्तर: पी. वी. सिंधु, भारत के लिए 2 ओलिंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में 2016 के ओलिंपिक खेलों में रजत पदक और 2021 के ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़े: (1). SSC CHSL की तैयारी कैसे करें? ; (2). “भारत का सबसे ऊँचा” पर सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!