"bharat ka sabse lamba" GK prashn uttar

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत का सबसे लम्बा” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे लम्बे / लम्बी चीज़ों के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत का सबसे लम्बा” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत का सबसे लम्बा” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: भारत का सबसे लम्बा सेतु (पुल) कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा सेतु (पुल) “भूपेन हज़ारिका सेतु (ढोला-सदिया सेतु)” है जो आसाम में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना हुआ है।

प्रश्न 2: भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग “चेनानी-नाशरी सुरंग” है। इसकी लम्बाई 9.28 किलोमीटर है। चेनानी-नाशरी सुरंग को पटनीटॉप सुरंग भी कहा जाता है।

प्रश्न 3: भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग “पीर पंजाल सुरंग” है जो जम्मू कश्मीर में स्थित है। पीर पंजाल रेल सुरंग की लम्बाई 11.215 किलोमीटर है।

प्रश्न 4: भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग “नेशनल हाईवे-44 (NH-44)” है। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्थित है और इसकी लम्बाई 3745 किलोमीटर है।

प्रश्न 5: भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है। यह गंगोत्री ग्लेशियर से उत्पन्न होती है और उसके बाद भारत के 4 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल से गुज़र कर बंगाल की खाड़ी में जा कर मिल जाती है।

प्रश्न 6: भारत की सबसे लम्बी नहर कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी नहर “इंदिरा गाँधी नहर” है जो राजस्थान में स्थित है।

प्रश्न 7: भारत का सबसे लम्बा रेल मार्ग कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा रेल मार्ग “डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी” है जिसकी लम्बाई 4286 किलोमीटर है।

प्रश्न 8: सबसे लम्बी तटरेखा वाला भारतीय राज्य कौनसा है ?
उत्तर: सबसे लम्बी तटरेखा वाला भारतीय राज्य गुजरात है।

प्रश्न 9: भारत का सबसे लम्बा बाँध कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा बाँध “हीराकुड बाँध” है जो ओड़िशा में स्थित है।

प्रश्न 10: भारत की सबसे लम्बी झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी झील केरल स्थित “वेम्बनाड झील” है।

प्रश्न 11:भारत की सबसे लम्बी गुफ़ा कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी गुफ़ा “क्रेम लियात प्राहु” है। यह गुफ़ा मेघालय में स्थित है।

प्रश्न 12: भारत का सबसे लम्बा समुद्री तट कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा समुद्री तट चेन्नई (तमिल नाडु) में स्थित “मरीना तट” है।

प्रश्न 13: भारत का सबसे लम्बा कैंटीलीवर (ब्रैकट) पुल कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा कैंटीलीवर (ब्रैकट) पुल “हावड़ा ब्रिज” है।

प्रश्न 14: भारत की सबसे लम्बी सहायक नदी कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे लम्बी सहायक नदी यमुना है।

प्रश्न 15: भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर है।

यह भी पढ़ें: 10th के बाद क्या करें ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!