bharat ka sabse bada par gk prashn uttar in hindi

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत का सबसे बड़ा” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे बड़े / बड़ी चीज़ों के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत का सबसे बड़ा” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत का सबसे बड़ा” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

प्रश्न 2: भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान थार रेगिस्तान है जो राजस्थान में स्थित है।

प्रश्न 3: भारत का सबसे बड़ा गुफ़ा मंदिर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर कैलाश मंदिर है। यह महाराष्ट्र के एलोरा गुफाओं में स्थित है।

प्रश्न 4: भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर ज़ूलॉजिकल गार्डन है जो कोलकाता (बंगाल) में स्थित है।

प्रश्न 5: भारत का सबसे बड़ा तारामंडल कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा तारामंडल बिड़ला प्लैनेटोरियम है जो कोलकाता (बंगाल) में स्थित है।

प्रश्न 6: भारत का सबसे बड़ा डेल्टा कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा है जो बंगाल में स्थित है।

प्रश्न 7: भारत का सबसे बड़ा कॉरिडोर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा कॉरिडोर रामेश्वरम मंदिर। रामेश्वरम मंदिर तमिल नाडु में स्थित है।

प्रश्न 8: भारत का सबसे बड़ा अजायबघर (म्युज़ियम) कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा अजायबघर (म्युज़ियम) कोलकाता अजायबघर है।

प्रश्न 9: भारत का सबसे बड़ा गुम्बज कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा गुम्बज गोल गुम्बज है जो बीजापुर (कर्नाटक) में स्थित है।

प्रश्न 10: भारत का सबसे बड़ा लीवर पुल (केंटिलीवर पुल) कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा लीवर पुल हावड़ा ब्रिज है जो कोलकाता (बंगाल) में स्थित है।

प्रश्न 11: भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। यह एक क्रिकेट स्टेडियम है जो अहमदाबाद (गुजरात) में स्थित है।

प्रश्न 12: भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह मुंबई है जो महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

प्रश्न 13: भारत की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील है जो जम्मू कश्मीर में स्थित है।

प्रश्न 14: भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील है जो ओडिशा राज्य में स्थित है।

प्रश्न 15: भारत के सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील है जो जम्मू कश्मीर में स्थित है।

प्रश्न 16: भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविन्द-सागर झील है जो भाखड़ा नांगल (पंजाब) में स्थित है।

प्रश्न 17: भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा मंदिर श्रीरंगम मंदिर है जो तमिल नाडु में स्थित है।

प्रश्न 18: भारत की सबसे बड़ी मस्जिद कौनसी है ?
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद है जो दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 19: भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर है जो अमृतसर (पंजाब) में स्थित है।

प्रश्न 20: भारत का सबसे बड़ा गिरजाघर कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा गिरजाघर सैंट कैथेडरल चर्च है जो गोवा में स्थित है।

प्रश्न 21: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला कुच्छ जिला है जो गुजरात में स्थित है।

प्रश्न 22: क्षेत्रफल के आधार पर सबसे अधिक वन क्षेत्र भारत के किस राज्य में है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर सबसे अधिक वन क्षेत्र भारत के मध्य प्रदेश राज्य में है।

प्रश्न 23: भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है। यह आसाम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में बना एक द्वीप है।

प्रश्न 24: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौनसा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर है।

प्रश्न 25: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क हेमिस नेशनल पार्क है जो लद्दाख में स्थित है।

प्रश्न 26: भारत का सबसे बड़ा किला कौनसा है ?
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा किला चित्तौड़गढ़ का किला है।

यह भी पढ़ें: (1). 12th के बाद क्या करें ? ; (2). भारत के राज्य और राज्यों की राजधानी

One thought on ““भारत का सबसे बड़ा” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर”
  1. Very helpful question answer thanks you so much 🙏
    Apki mahnat kaiyo ko unki manjil tak pahunchane mai madad gar sabit ho sakti hai👏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!