Bharat ke Rajya aur Rajdhani

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको भारत के सभी राज्य और उन सभी राज्यों की राजधानी के नाम और अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी। अतः यदि आप भारत के राज्य और राज्यों की राजधानी की जानकारी चाहते हैं तो आपको सम्बंधित पूरी जानकारी यहाँ पर मिलेगी।

भारत के सभी राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम बताने से पहले हम आपको यह जानकारी देना चाहेंगे कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश (UT) हैं। यहाँ पर आपको भारत के सभी 28 राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम और सभी 8 केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों के नाम की सूची उनके स्थापना दिवस सहित बतायी जायेगी। तो आइये जानते हैं भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजधानियों के नाम और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस की तिथि के बारे में।

भारत (India) के राज्य (States) और राज्यों की राजधानी (Capitals) की सूची (List)

भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानियों के नाम निम्नलिखित हैं:-

क्रम संख्याराज्य का नामराज्य की राजधानीराज्य का स्थापना दिवस
1आसामदिसपुर26 जनवरी, 1950
2बिहार पटना26 जनवरी, 1950
3ओडिशा भुवनेश्वर26 जनवरी, 1950
4तमिल नाडु चेन्नई26 जनवरी, 1950
5उत्तर प्रदेश लखनऊ26 जनवरी, 1950
6आंध्र प्रदेशहैदराबाद (2024 तक)1 नवंबर, 1956
7कर्नाटकबेंगलुरु1 नवंबर, 1956
8केरलतिरुवनंतपुरम1 नवंबर, 1956
9मध्य प्रदेशभोपाल1 नवंबर, 1956
10पंजाबचंडीगढ़1 नवंबर, 1956
11राजस्थानजयपुर1 नवंबर, 1956
12पश्चिम बंगालकोलकाता1 नवंबर, 1956
13गुजरातगांधीनगर1 मई, 1960
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई, 1960
15नागालैंडकोहिमा1 दिसंबर, 1963
16हरियाणाचंडीगढ़1 नवंबर, 1966
17हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी, 1971
18मणिपुरइम्फ़ाल21 जनवरी, 1972
19मेघालयशिलॉन्ग21 जनवरी, 1972
20त्रिपुराअगरतला21 जनवरी, 1972
21सिक्किमगंगटोक16 मई, 1975
22अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फ़रवरी, 1987
23मिजोरमअईज़ोल20 फ़रवरी, 1987
24गोवापणजी30 मई, 1987
25छत्तीसगढ़रायपुर1 नवंबर, 2000
26उत्तराखंडदेहरादून9 नवंबर, 2000
27झारखण्डरांची15 नवंबर, 2000
28तेलंगानाहैदराबाद2 जून, 2014

भारत (India) के केंद्र शासित प्रदेश (UTs) और उनकी राजधानियों (Capitals) की सूची (List)

क्रम संख्याकेंद्र शासित प्रदेश (UT)राजधानीस्थापना दिवस (के०शा०प्र० के रूप में)
1दिल्लीनई दिल्ली1 नवंबर, 1956
2अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवंबर, 1956
3लक्षद्वीपकवारत्ती1 नवंबर, 1956
4पुडुचेरीपुडुचेरी16 अगस्त, 1962
5चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवंबर, 1966
6जम्मू कश्मीरश्रीनगर (गर्मियों की राजधानी), जम्मू (सर्दियों की राजधानी)31 अक्टूबर, 2019 (इस से पहले भारत का राज्य था)
7लद्दाखलेह31 अक्टूबर, 2019 (इस से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा था)
8दमन और दीव एवं दादर और नगर हवेलीदमन26 जनवरी, 2020 (इस से पहले दोनों अलग-अलग के०शा०प्र० थे)

यह भी पढ़ें: (1). “भारत का प्रथम व्यक्ति” पर महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ; (2). TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा क्या है ? ; (3). भारत के विश्व धरोहर स्थल

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: भारत में कुल कितने राज्य हैं ?
उत्तर: भारत में कुल 28 राज्य हैं।

प्रश्न 2: भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश (UT) हैं ?
उत्तर: भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

प्रश्न 3: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

प्रश्न 4: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश (U.T.) कौन सा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश (U.T.) जम्मू-कश्मीर है।

प्रश्न 5: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

प्रश्न 6: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश (U.T.) कौन सा है ?
उत्तर: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश (U.T.) लक्षद्वीप है।

प्रश्न 7: भारत के किन केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विधान सभा है ?
उत्तर: भारत के 3 केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर में विधान सभा है।

प्रश्न 8: भारत की राजधानी का क्या नाम है ?
उत्तर: भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!