IAS ki taiyari ke liye best books History

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा भारत में सरकारी नौकरी के लिए सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस आदि पदों पर नियुक्त होते हैं। यह परीक्षा स्वयं में ही एक लम्बा सफर है और इसी प्रकार इसकी तैयारी भी एक लम्बा सफर ही है। सिविल सेवा परीक्षा, उसकी तैयारी और प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषयों के अलावा) के लिए best books से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आप “IAS कैसे बनें” और “IAS की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

“IAS की तैयारी कैसे करें” की श्रृंखला में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य चरण (Mains Exam) के लिए इतिहास (History) विषय की best books के बारे में बताएंगे। IAS की मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें से 7 पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होते हैं परन्तु प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 48 विषयों में से एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) चुनना होता है और उस विषय पर ही दो पेपर आयोजित किये जाते हैं। उन 48 वैकल्पिक विषयों में से यहाँ पर हम आपको इतिहास (History) विषय की best books के बारे में बता रहे हैं। अतः आइये जानते हैं कि History वैकल्पिक विषय की IAS की तैयारी के लिए best books कौनसी हैं।

IAS Mains के लिए History Optional की best books

  • प्राचीन एवं पूर्व मध्यकालीन भारत का इतिहास – उपेंद्र सिंह
  • अशोक और मौर्य साम्राज्य का पतन – रोमिला थापर
  • अद्भुत भारत – ए. एल. बशम
  • भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – बिपिन चंद्र
  • आधुनिक भारत का इतिहास – बिपिन चंद्र
  • विश्व का इतिहास – डॉ० कुमार नलिन
  • समकालीन विश्व का इतिहास 1890-2008 – अर्जुन देव
  • प्राचीन भारत का इतिहास – NCERT
  • मध्यकालीन भारत का इतिहास – NCERT
  • आधुनिक भारत का इतिहास – NCERT
  • समकालीन विश्व इतिहास – NCERT

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के “इतिहास (History)” वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण किताबों की जानकारी देने का प्रयास किया है। हमारा यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप इस जानकारी का लाभ उठा कर एक बेहतरीन तैयारी के साथ सिविल सेवा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में उपलब्ध कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5 thoughts on “IAS की तैयारी के लिए best books (History / इतिहास)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!