IAS ki taiyari ke liye best books political science

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा भारत में सरकारी नौकरी के लिए सर्वोच्च पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस परीक्षा के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस आदि पदों पर नियुक्त होते हैं। यह परीक्षा स्वयं में ही एक लम्बा सफर है और इसी प्रकार इसकी तैयारी भी एक लम्बा सफर ही है। सिविल सेवा परीक्षा, उसकी तैयारी और प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा (वैकल्पिक विषयों के अलावा) के लिए best books से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आप “IAS कैसे बनें” और “IAS की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

“IAS की तैयारी कैसे करें” की श्रृंखला में इस लेख के माध्यम से हम आपको सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य चरण (Mains Exam) के लिए राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की best books के बारे में बताएंगे। IAS की मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें से 7 पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होते हैं परन्तु प्रत्येक अभ्यर्थी को लगभग 48 विषयों में से एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) चुनना होता है और उस विषय पर ही दो पेपर आयोजित किये जाते हैं। उन 48 वैकल्पिक विषयों में से यहाँ पर हम आपको राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की best books के बारे में बता रहे हैं। अतः आइये जानते हैं कि राजनीति विज्ञान (Political Science) वैकल्पिक विषय की IAS की तैयारी के लिए best books कौनसी हैं।

IAS Mains के लिए Political Science Optional की best books

  • भारत का संविधान एक परिचय – डॉ. डी० डी० बासु
  • राजनीति सिद्धांत की रूपरेखा – ओम प्रकाश गाबा
  • राजनीति विचारक विश्वकोश – ओम प्रकाश गाबा
  • भारतीय राजनीति विचारक – ओम प्रकाश गाबा
  • भारत की राजव्यवस्था – एम० लक्ष्मीकांत
  • भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – बिपिन चंद्र
  • भारतीय शासन एवं राजनीति – बी० एल० फड़िआ
  • आधुनिक भारत का इतिहास – टाटा मक्ग्रॉ हिल प्रकाशन
  • भारत की विदेश नीति – पुष्पेश पंत
  • 21वीं शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध – पुष्पेश पंत
  • अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय कानून – बी० एल० फड़िआ
  • अंतर्राष्ट्रीय राजनीति – बी० एल० फड़िआ

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के “राजनीति विज्ञान (Political Science)” वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण किताबों की जानकारी देने का प्रयास किया है। हमारा यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप इस जानकारी का लाभ उठा कर एक बेहतरीन तैयारी के साथ सिविल सेवा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में उपलब्ध कैरियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!