india ke top 10 computer course

यदि आप कोई ऐसा कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं जो आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कर सकते हैं और जिसके माध्यम से आप कोई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, तो आपको ऐसी जानकारी इस लेख के माध्यम से मिलेगी। वैसे तो कंप्यूटर साइंस से सम्बंधित सर्वश्रेष्ठ कोर्स कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (B.Tech-कंप्यूटर साइंस) या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (I.T.) में B.Tech डिग्री कोर्स को माना जा सकता है, परन्तु यदि आप B.Tech (कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग) या बी.टेक (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कोर्स में एडमिशन नहीं ले पाएं हैं या एडमिशन लेने के लिए योग्य नहीं हैं तो यहाँ पर इस लेख में आपको भारत के श्रेष्ठ 10 नौकरी उन्मुख कंप्यूटर कोर्सों की जानकारी दी जायेगी। अतः आइये जानते हैं कि भारत के टॉप 10 कंप्यूटर कोर्स कौनसे हैं।

Top 10 कंप्यूटर कोर्स

India के Top 10 कंप्यूटर कोर्स निम्नलिखित हैं:-

B.Tech (कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग)

यदि भारत के श्रेष्ठ कंप्यूटर कोर्स की बात की जाए तो निःसंदेह ही B.Tech (कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग) भारत में ही नहीं दुनिया भर में best कंप्यूटर कोर्स माना जाता है। यह कोर्स स्वयं में ही एक नौकरी उन्मुख कोर्स है और इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों की कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर नौकरी मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है। परन्तु इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मात्र वह अभ्यर्थी ही योग्य होते हैं जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। अतः, यदि आपके पास 11वीं और 12वीं कक्षा में उपरोक्त विषय नहीं हैं तो आपको अन्य कंप्यूटर कोर्सों के उपलब्ध विकल्पों की तलाश करनी होगी।

भारत में कंप्यूटर इंजीनियर बनने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप “कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें” पढ़ सकते हैं।

B.C.A. (बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स)

यदि आप किसी कारणवश बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) डिग्री कोर्स में एडमिशन नहीं ले पाएं हैं या इसके लिए योग्यता नहीं रखते हैं तो आप 12वीं कक्षा के बाद B.C.A. डिग्री कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यह एक 3-वर्षीय स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स है और इस कोर्स के बाद भी आप एक कंप्यूटर इंजीनियर के समकक्ष नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

B.C.A कोर्स से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप “B.C.A कोर्स क्या है” पढ़ सकते हैं।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

यदि आप 10वीं कक्षा के बाद ही कोई ऐसा कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं, जो आपको कंप्यूटर इंजीनियरिंग या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर सके तो आप किसी पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। वैसे तो कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बी.टेक डिग्री की अहमियत डिप्लोमा कोर्स से अधिक होती है परन्तु कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा का लाभ यह है की वह आप 10वीं कक्षा के बाद और 3 वर्ष की अवधि में ही पूरा कर सकते हैं। और कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें डिग्री या डिप्लोमा से अधिक हुनर के आधार पर अभ्यर्थियों की नौकरी और वेतन तय होता है। अतः यदि आप विभिन्न सॉफ्टवेयरों और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओँ की उचित समझ रखते हैं तो आप डिप्लोमा कोर्स के बाद भी कंप्यूटर इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक बेहतरीन नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) कोर्स

यदि यह कहा जाए कि सॉफ्टवेयर और तकनीक के क्षेत्र में आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) का है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। या फिर ऐसा भी कहा जा सकता है कि A.I. का समय आ चुका है और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियां इस क्षेत्र में बड़ी-बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। परन्तु A.I. के क्षेत्र में पेशेवर व्यक्तियों की उपलब्धता मांग से कम होने के कारण इस क्षेत्र में आने वाले समय में बहुत अधिक नौकरियों की उपलब्धता होने की संभावना है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इस क्षेत्र से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी हमारे लेख “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) क्या है और कैसे सीखें: A.I. के क्षेत्र में करियर और भविष्य” के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

डेटा साइंस कोर्स

आज के युग में डिजिटलीकरण में वृद्धि के साथ-साथ डाटा साइंस विशेषज्ञों की मांग कई गुना बढ़ी है। डाटा साइंस वह कंप्यूटर विज्ञान है जिसके माध्यम से डेटा साइंटिस्ट विभिन्न आंकड़ों को Coding या प्रोग्रामिंग के माध्यम से आंकड़ों का डिजिटलीकरण करते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरह ही डेटा साइंस भी आज के कंप्यूटर युग का ऐसा क्षेत्र है जिसमें विद्वान् पेशेवर व्यक्तियों की मांग उनकी उपलब्धता से अधिक है। अतः यदि आप कोई नौकरी उन्मुख कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो आप डेटा साइंस में कोई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा या डिग्री कोर्स कर सकते हैं।

एनीमेशन कोर्स

कंप्यूटर और मोबाइल गेमिंग सॉफ्टवेयर और ऐप्स में वृद्धि के साथ-साथ, एनीमेशन क्षेत्र में मांग भी पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ गई है। अतः एनीमेशन कोर्स भी आज के युग में एक बेहतरीन नौकरी प्रदाता कंप्यूटर कोर्स कहा जा सकता है। एनीमेशन और एनीमेशन कोर्स से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप “एनीमेशन क्या है और एनीमेशन कोर्स कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

वेब डिज़ाइनिंग कोर्स

वेब डिज़ाइनिंग कोर्स अभ्यर्थियों को मुख्यतः वेबसाइट डिज़ाइन करने और वेबसाइट बनाने के कार्य के बारे में सिखाता है। अतः एक वेबसाइट डिज़ाइनर अपने ग्राहकों के व्यापार आदि को बढ़ावा देने के लिए उनकी वेबसाइट तैयार करके देता है और उसके बदले में फ़ीस लेता है। वेबसाइट डिज़ाइनर मुख्यतः एक फ्रीलांसर के तौर पर कार्य करता है और उसकी आय उसके ग्राहकों की संख्या पर निर्भर करती है। भारत में लगभग प्रत्येक व्यापारी, शिक्षण संस्थान, सरकारी मंत्रालय/ विभाग आदि अपनी वेबसाइट तैयार कराते हैं और उसका रखरखाव करवाते हैं। इस कारण से ही वेब डिज़ाइनरों की मांग सदैव बनी रहती है। भारत में वेब डिज़ाइनिंग के अनेक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध हैं, जो आप किसी प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर से लेकर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों तक में कर सकते हैं।

साइबर सिक्योरिटी कोर्स

भारत में ही नहीं विश्व भर में साइबर साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के कारण साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों की मांग अत्यधिक बढ़ गयी है। अतः भारत में उपलब्ध टॉप 10 कंप्यूटर कोर्सों की हमारी सूची में हमने साइबर सिक्योरिटी से सम्बंधित विभिन्न कोर्सों को जगह दी है। साइबर सिक्योरिटी सीखने के लिए अभ्यर्थियों को साइबर क्राइम करने के विभिन्न रास्तों की जानकारी भी होनी चाहिए जिसमें से हैकिंग भी एक माध्यम है। अतः साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ को एथिकल हैकर भी कहा जा सकता है।

भारत में एथिकल हैकिंग से सम्बंधित उपलब्ध कोर्स, संस्थान और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख “हैकर (Hacker) क्या होता है और एथिकल हैकर कैसे बनें” पढ़ सकते हैं।

Tally कोर्स

Tally (टैली) एक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर होता है जिसको सीखने के बाद अभ्यर्थी विभिन्न कंपनियों के लेखा (एकाउंट्स) विभाग में अकाउंटेंट या किसी अन्य वरिष्ठ पद पर नौकरी प्राप्त कर सकता है। यह कोर्स ऊपर लिखे अन्य कोर्सों के मुकाबले एक आसान और साधारण कोर्स होता है, परन्तु इसके माध्यम से आप कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ना जाकर एकाउंट्स के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करते हैं। Tally से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख “टैली क्या है और कैसे सीखें” पढ़ सकते हैं।

पाइथन लैंग्वेज कोर्स

आज के समय में विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओँ में से पाइथन लैंग्वेज सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में से एक है और यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आज के युग में पाइथन भाषा में निपुणता नौकरी की लगभग गारंटी के समान हो सकती है। भारत में ही नहीं विश्व भर में अनेक सॉफ्टवेयर कंपनियां और संगठन प्रोग्रामिंग के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का प्रयोग करती हैं। अतः यदि आप एक प्रोग्रामर बनना चाहते हैं तो आपको पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अवश्य सीखनी चाहिए। यदि आप पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा में निपुणता प्राप्त कर लेते हैं तो आप विश्व की बड़ी से बड़ी कंपनी में एक कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

पाइथन लैंग्वेज और उसको सीखने से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख “पाइथन लैंग्वेज क्या है और कैसे सीखें” पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको भारत के टॉप 10 कंप्यूटर कोर्सों की जानकारी दी गयी है, जो आपको कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या एकाउंटिंग आदि के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। परन्तु उपरोक्त कोर्सों के अलावा ऐसे कई अन्य कंप्यूटर कोर्स भी मौजूद हैं जो उपरोक्त कोर्सों की तरह ही आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं। अतः आप अपनी योग्यता और इच्छानुसार उपरोक्त में से कोई कंप्यूटर कोर्स करके एक बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

One thought on “भारत के टॉप 10 कंप्यूटर कोर्स की जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!