India ke best computer institutes konse hai

भारत के टॉप 10 कंप्यूटर कोर्स जानने के बाद आपकी अगली तलाश शुरू होती है बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की। वैसे तो भारत का श्रेष्ठ कंप्यूटर कोर्स B.Tech (कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग) को माना जा सकता है और यह कोर्स I.I.T. और N.I.T. जैसे श्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों के अलावा भारत के लगभग सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से किया जा सकता है। परन्तु यदि आप अपनी पढाई के साथ-साथ किसी प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर से कुछ अन्य छोटे कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं और एक बेहतर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की तलाश में हैं तो इस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त होगी। अतः आइये जानते हैं कि भारत के best कंप्यूटर इंस्टिट्यूट कौनसे हैं?

इंडिया के best Computer Institutes

भारत में कंप्यूटर के छोटे सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स करने के लिए 5 अच्छे कंप्यूटर सेंटर निम्नलिखित हैं:-

NIIT

NIIT भारत के सबसे पुराने प्राइवेट कंप्यूटर संस्थानों में से एक है, जहाँ पर कंप्यूटर के विभिन्न छोटी अवधि के सर्टिफिकेट कोर्सों से लेकर 1 और 2-वर्षीय अवधि के कोर्स भी उपलब्ध हैं। NIIT में होने वाले कुछ मुख्य कंप्यूटर कोर्स निम्नलिखित हैं:-

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स
  • डेटा साइंस कोर्स
  • साइबर सिक्योरिटी कोर्स
  • डिजिटल मार्केटिंग कोर्स; आदि

NIIT कंप्यूटर सेंटर भारत के अनेक शहरों में मौजूद हैं और इसकी आधिकारिक वेबसाइट niit.com है।

Aptech

Aptech कंप्यूटर इंस्टिट्यूट भी भारत के सबसे पुराने निजी कंप्यूटर संस्थानों में से एक है और इसके सेंटर भी भारत के विभिन्न शहरों में मौजूद है। Aptech कंप्यूटर सेंटरों में मुख्यतः आप निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:-

  • पाइथन डेवलपर कोर्स
  • डेटा साइंस कोर्स
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग कोर्स
  • जावा डेवलपर कोर्स
  • C, C++ प्रोग्रामिंग कोर्स; आदि।

Aptech कंप्यूटर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aptechlearning.com है।

IIHT

NIIT और Aptech कंप्यूटर इंस्टीट्यूटों के बाद यदि पुराने स्थापित कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का नाम लिया जाए तो वह IIHT का होगा। IIHT कंप्यूटर सेंटर से भी छोटी और बड़ी अवधि के विभिन्न कंप्यूटर कोर्स किये जा सकते हैं। IIHT कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विभिन्न कोर्स कराये जाते हैं, जैसे कि साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल एप्प डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, वेब डिज़ाइनिंग, आदि।

NIELIT

यदि आप किसी सरकारी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से कोई कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए NIELIT एक बेहतरीन विकल्प है। NIELIT की फुल फॉर्म “नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी” होती है और यह भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। NIELIT के सेंटर भारत के अनेक शहरों में मौजूद है, जहाँ से आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स से लेकर M.C.A. और M.Tech स्तर के कोर्स भी कर सकते हैं। NIELIT के कुछ बेसिक कंप्यूटर कोर्सों में CCC कोर्स, BCC कोर्स, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी कोर्स, कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस कोर्स, ITES-BPO कोर्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा आप NIELIT से कंप्यूटर के ‘O’ लेवल (फाउंडेशन) कोर्स, ‘A’ लेवल (एडवांस डिप्लोमा) कोर्स और ‘B’ और ‘C’ लेवल के स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स भी कर सकते हैं।

“नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT)” से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारा लेख “NIELIT क्या है और NIELIT से कंप्यूटर कोर्स कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

Jetking

भारत के 5 श्रेष्ठ कंप्यूटर इंस्टीट्यूटों की हमारी सूची में अंतिम नाम Jetking कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थापित है और इसके सेंटर दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता आदि बड़े शहरों के साथ-साथ कुछ अन्य छोटे शहरों में भी मौजूद हैं। यह भी भारत के पुराने कंप्यूटर संस्थानों में से एक है, जहाँ से आप क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन डेवलपमेंट आदि कोर्सों के साथ-साथ कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग के विभिन्न कोर्स कर सकते हैं।

जेटकिंग कंप्यूटर संस्थान की वेबसाइट “jetking.com” है।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको भारत के कुछ best कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की जानकारी प्राप्त हुई है। अतः यदि आप भी अपनी इच्छानुसार कोई कंप्यूटर कोर्स करने के लिए एक अच्छे कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की खोज कर रहे थे तो आप उपरोक्त में से किसी कंप्यूटर सेंटर से वह कोर्स कर सकते हैं। परन्तु आप अपने शहर में मौजूद किसी भी कंप्यूटर संस्थान में सम्बंधित कोर्स की उपलब्धता और फीस अवश्य जांच लें। इसके साथ ही उपरोक्त कंप्यूटर संस्थानों में से कुछ संस्थानों के कुछ सेंटरों से नौकरी के लिए सीधा प्लेसमेंट होने की भी संभावना होती है, अतः आप किसी भी सेंटर में एडमिशन लेने से पहले उसकी प्लेसमेंट संभावनाओं की जांच भी अवश्य कर लें।

आप हमारी वेबसाइट शिक्षाव्यवसाय.कॉम पर भारत में मौजूद करियर, शिक्षा और रोज़गार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!