IIM kya hai

आईआईएम, मैनेजमेंट या बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बंधित विभिन्न ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और Ph.D कोर्स कराने के लिए भारत के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान हैं। भारत के कुछ आईआईएम संस्थान तो MBA या सम्बंधित कोर्सों के संस्थानों की रैंकिंग में विश्व में उच्च स्थान रखते हैं। यहाँ पर इस लेख में आपको “IIM क्या है” के साथ-साथ भारत के विभिन्न IIM संस्थान, उनके कोर्स और एडमिशन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी। अतः आइये जानते हैं कि IIM क्या है।

IIM क्या है

IIM, भारत में MBA और मैनेजमेंट / बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विषयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और Ph.D कोर्स कराने वाले शिक्षण संस्थान हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थापित आईआईएम भारत का सबसे पुराना IIM संस्थान है, जो 1961 में स्थापित किया गया था। उसके बाद 1961 में ही आईआईएम, अहमदाबाद की स्थापना हुई थी, जो पिछले कई वर्षों से भारत की लगभग सभी रैंकिंग में भारत का सर्वोच्च MBA शिक्षण संस्थान की श्रेणी प्राप्त करता रहा है।

IIM की full form “Indian Institute of Management” है, जिसको हिंदी में “भारतीय प्रबंधन संस्थान” कहा जाता है।

भारत के IIM संस्थानों की सूची

भारत में वर्तमान में निम्नलिखित IIM शिक्षण संस्थान मौजूद हैं:-

  • IIM, अहमदाबाद
  • IIM, कोलकाता
  • IIM, बेंगलुरु
  • IIM, इंदौर
  • IIM, कोझिकोड
  • IIM, लखनऊ
  • IIM, रोहतक
  • IIM, उदयपुर
  • IIM, शिलॉन्ग
  • IIM, राँची
  • IIM, रायपुर
  • IIM, काशीपुर
  • IIM, अमृतसर
  • IIM, नागपुर
  • IIM, बोध गया
  • IIM, विशाखापत्तनम
  • IIM, तिरुचिरापल्ली
  • IIM, सिरमौर
  • IIM, सम्बलपुर
  • IIM, जम्मू

IIM के Course (कोर्स)

भारत के विभिन्न आईआईएम शिक्षण संस्थानों में मुख्यतः निम्नलिखित कोर्स कराये जाते हैं:-

  • 2 वर्षीय MBA
  • 1 वर्षीय MBA
  • 5 वर्षीय इंटीग्रेटिड MBA
  • Ph.D

IIM में एडमिशन कैसे होता है

IIM संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए प्रत्येक कोर्स के लिए विभिन्न योग्यता और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित है। आईआईएम संस्थानों के उपरोक्त लिखित सभी मुख्य कोर्सों में प्रवेश की योग्यता और प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

कोर्सएडमिशन के लिए योग्यताएडमिशन प्रक्रिया
2 वर्षीय MBAन्यूनतम निर्धारित अंकों सहित ग्रेजुएशनCAT परीक्षा
1 वर्षीय MBAग्रेजुएशन और सम्बंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 या 5 वर्षों का अनुभवGMAT परीक्षा
5 वर्षीय इंटीग्रेटिड MBA12वींIPMAT / JIPMAT परीक्षा
Ph.DMBAGMAT/ GRE/ GMAT/ CAT/ RAT (रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट)
नोट: उपरोक्त लिखित लगभग सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को सम्बंधित आईआईएम में इंटरव्यू और/ या अन्य परीक्षा भी देनी होती है।

यह भी पढ़ें: (1). IIT क्या है ? ; (2). 12th के बाद आईआईएम (IIM) में एडमिशन कैसे लें

निष्कर्ष

यहाँ पर आपको आईआईएम संस्थानों से सम्बंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त हुए हैं, जैसे कि IIM क्या है, भारत के विभिन्न आईआईएम संस्थान, IIM संस्थानों में कराये जाने वाले विभिन्न कोर्स, उनमें प्रवेश की योग्यता और प्रक्रिया आदि। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता के अनुसार भारत के विभिन्न आईआईएम संस्थानों के सम्बंधित कोर्स में प्रवेश पाने का प्रयास कर सकते हैं। परन्तु यह ध्यान रहे कि आईआईएम जैसे संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों की अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए, क्योंकि सम्बंधित सभी प्रवेश परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित की जाती हैं और उसके बाद इंटरव्यू आदि भी अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित किया जाता है।

One thought on “IIM क्या है (विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया आदि जानें)”
  1. ये बहुत अच्छी जानकारी है इसका लाभ में है कि जिन लोगों को समय पर सही जानकारी नहीं हो पाती वे सुविधा का लाभ आसानी से उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!