SSC JE Exam kya hai

SSC JE Exam केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किये जाने वाली वह परीक्षा है जिसके माध्यम से केंद्रीय विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति की जाती है। SSC JE Exam के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विभागों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के अभ्यर्थियों की जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति की जाती है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि SSC JE Exam क्या है, इस परीक्षा का पैटर्न क्या है, इस परीक्षा के माध्यम से किन विभागों में और किन पदों पर नियुक्ति की जाती है और सम्बंधित जूनियर इंजीनियरों को कितनी सैलरी मिलती है तो आपको ये सभी जानकारियां यहाँ प्राप्त होंगी। अतः आइये जानते हैं कि SSC JE Exam क्या है और इसके माध्यम से सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर कैसे बनें।

SSC JE Exam के माध्यम से नियुक्त किये जाने वाले पद और विभाग

क्रम संख्या विभागपद
1सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC)जूनियर इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल)
2सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD)जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल)
3मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES)जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)
4सीमा सड़क संगठन (BRO)जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)
5सेंट्रल वॉटर एंड पॉवर रिसर्च स्टेशनजूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)
6निदेशालय (Quality Assurance) (Naval)जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल)
7नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (NTRO)जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल)

SSC JE Exam के माध्यम से नियुक्त जूनियर इंजीनियर की Salary

SSC JE Exam के माध्यम से नियुक्त होने वाले जूनियर इंजीनियर का पद भारत सरकार में एक ग्रुप- B (Non- Gazetted/ अराजपत्रित) अधिकारी का पद है। इस पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों की Salary सातवें वेतन आयोग के लेवल-6 के आधार पर 35400-112400/- रूपये का वेतनमान (Pay Scale) होता है।

SSC JE Exam के लिए आवेदन करने की योग्यता

शैक्षिक योग्यता

पद शैक्षिक योग्यता
सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में डिप्लोमा
मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में 4 वर्षीय डिग्री या 2 वर्षीय अनुभव सहित 3 वर्षीय डिप्लोमा
Farakka Barrage Project में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में डिप्लोमा
सीमा सड़क संगठन (BRO) में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में 4 वर्षीय डिग्री या 2 वर्षीय अनुभव सहित 3 वर्षीय डिप्लोमा
सेंट्रल वॉटर एंड पॉवर रिसर्च स्टेशन में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में डिप्लोमा
निदेशालय (Quality Assurance) (Naval) में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में 4 वर्षीय डिग्री या 2 वर्षीय अनुभव सहित 3 वर्षीय डिप्लोमा
सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC) में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा
नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (NTRO) में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल)सम्बंधित इंजीनियरिंग ब्रांच/ ट्रेड में डिप्लोमा

अन्य योग्यताएं

आयु सीमा :

सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC) और सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और अन्य सभी विभागों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होती है। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है।

राष्ट्रीयता :

अभ्यर्थी निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए :

  1. भारत का नागरिक; या
  2. नेपाल या भूटान का नागरिक; या
  3. तिब्बत का रिफ्यूजी जो 1 जनवरी, 1962 तक भारत में स्थायी रूप से रहने आया हो; या
  4. भारतीय मूल का कोई ऐसा व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्री लंका, केन्या, युगांडा, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ायरे, एथोपिए या वियतनाम से पलायन करके स्थायी रूप से भारत में रहने आया हो।

SSC JE Exam का पैटर्न

परीक्षापरीक्षा का तरीकाविषयप्रश्नों की संख्या/ अधिकतम अंक
पेपर-1Objective Type (Computer Based Test)General Intelligence & Reasoning50/ 50
General Awareness50/ 50
General Engineering (Civil/ Mechanical/ Electrical)100/ 100
कुल200/ 200
पेपर-2Descriptive Type (वर्णनात्मक लिखित परीक्षा)General Engineering (Civil/ Mechanical/ Electrical)300 अंक

उपरोक्त पेपर- 1 और पेपर- 2 दोनों ही 2- 2 घंटे की अवधि के होते हैं। पेपर- 1 में नेगेटिव मार्किंग होती है और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिया जाता है। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी log table, slide-rule, calculator आदि ला सकते हैं। पेपर-2 अंग्रेजी या हिंदी भाषा में लिखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : SSC CGL परीक्षा क्या है

आवेदन कैसे करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC JE Exam को विज्ञापित करने के बाद तय समय सीमा में अभ्यर्थी SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

SSC JE Exam में उपरोक्त लिखित दोनों परीक्षाओं (पेपर-1 और पेपर-2) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनायी गयी मेरिट सूची के अनुसार और अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी विभागों की लिखित पसंद के अनुसार अभ्यर्थियों की सम्बंधित विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति की जाती है। इस परीक्षा में कोई साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!