super tet exam kya hai

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों (प्राइमरी स्कूलों) या जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक (असिस्टेंट टीचर) बनना चाहते हैं तो आपको B.Ed और UPTET/ CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सुपर TET की परीक्षा देनी होगी और उत्तीर्ण करनी होगी। अर्थात Super TET परीक्षा उत्तर प्रदेश (U.P.) सरकार के अधीन प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर (शिक्षक) नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है।

Super TET परीक्षा और UPTET / CTET परीक्षा दोनों भिन्न-भिन्न परीक्षाएं हैं- यदि सरल भाषा में समझा जाए तो UPTET या CTET परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने हेतू एक पात्रता है और सुपर TET परीक्षा आवेदन करने के उपरान्त आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है। यदि आप सुपर TET परीक्षा और उसकी तैयारी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि सुपर TET क्या है और Super TET की तैयारी कैसे करें।

सुपर TET परीक्षा क्या है

सुपर TET क्या है – सुपर TET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर (शिक्षक) बनने के लिए आवेदन करने के बाद आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है। सुपर TET परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की पात्रता ना होकर नियुक्ति प्रक्रिया की एक प्रतियोगिता परीक्षा है और इसके अंक अंतिम चयन सूची तैयार करने के लिए बनाई जाने वाली मेरिट में जोड़े जाते हैं।

जहाँ तक उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने हेतू पात्र TET परीक्षा का सवाल है तो उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए वांछित शैक्षिक योग्यता वाले UPTET या CTET में से कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

सुपर TET परीक्षा का पैटर्न क्या है

सुपर TET परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:-

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
भाषा (अंग्रेजी/ हिंदी/ संस्कृत) 4040
विज्ञान 1010
गणित 2020
पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन 1010
टीचिंग स्किल्स 1010
बाल मनोविज्ञान 1010
सूचना प्रौद्योगिकी (I.T.) 0505
करेंट अफेयर्स (सामयिकी)3030
लाइफ स्किल मैनेजमेंट एवं एप्टीट्यूड 1010
रीज़निंग एप्टीट्यूड 0505
कुल 150150
  • उपरोक्त परीक्षा के सभी 150 प्रश्न बहुवैकल्पिक होते हैं।
  • इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • यह परीक्षा कुल 150 मिनट (ढाई घंटे) की अवधि की होती है।

Super TET की तैयारी कैसे करें

सुपर TET परीक्षा की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित युक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं:-

  • अपनी तैयारी की समीक्षा करें।
  • अपनी तैयारी के स्तर की समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लीजिये कि आप तय समय सीमा में स्वयं तैयारी कर सकते हैं या आपको कोचिंग की आवश्यकता है।
  • यदि कोचिंग की आवश्यकता है तो आप ऑनलाइन या कोचिंग सेंटर में क्लासरूम माध्यम से कोचिंग ले सकते हैं।
  • यदि आप स्वयं तैयारी कर सकते हैं तो आप कोई अच्छी किताब खरीद कर इस परीक्षा की तैयारी करें।
  • सुपर TET परीक्षा के विज्ञानं/ सामाजिक विज्ञान/ गणित विषयों की तैयारी के लिए आप छठी से बारहवीं कक्षा तक की NCERT की किताबें पढ़ सकते हैं।
  • करंट अफेयर्स (सामयिकी) के लिए आप प्रतियोगिता दर्पण या कोई अन्य मासिक पत्रिका पढ़ सकते हैं और प्रतिदिन समाचारपत्र भी पढ़ सकते हैं।
  • अन्य विषयों की तैयारी के लिए अपनी पसंद और ज्ञान के अनुसार बाज़ार में मिलने वाली कोई भी अच्छी किताब खरीद कर पढ़ सकते हैं।
  • महत्वपूर्ण तथ्यों/ ख़बरों/ सूत्रों के नोट्स बनाइये और उन्हें प्रतिदिन दोहराएं।
  • अधिक से अधिक लिखित प्रैक्टिस करें।
  • पुराने पेपर हल करें और अपने कमज़ोर विषयों पर अधिक समय और ध्यान दें।

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको सुपर TET परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जैसे कि सुपर TET क्या है, सुपर TET का पैटर्न क्या है, Super TET की तैयारी कैसे करें, आदि। यदि आप उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आप इस जानकारी का लाभ उठा कर Super TET परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरकारी टीचर बन सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Super TET और UPTET में क्या अंतर है?
उत्तर: सुपर TET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने के बाद नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है और UPTET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने हेतू एक पात्रता परीक्षा है।

प्रश्न 2: Super TET और CTET में क्या अंतर है?
उत्तर:
सुपर TET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने के बाद नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है और CTET परीक्षा भारत के केंद्र सरकार के अधीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने हेतू एक पात्रता परीक्षा है। UPTET परीक्षा के स्थान पर CTET परीक्षा भी उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने हेतू पात्रता प्रदान करती है।

प्रश्न 3: क्या सुपर TET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
उत्तर:
नहीं, सुपर TET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

प्रश्न 4: सुपर TET परीक्षा के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:
चूँकि सुपर TET परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने के बाद नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है, अतः सुपर TET परीक्षा के लिए योग्यता उत्तर प्रदेश सरकार के प्राइमरी / जूनियर हाई स्कूलों में असिस्टेंट टीचर बनने के लिए आवेदन करने की योग्यता के समानांतर ही है।

प्रश्न 5: Super TET परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
उत्तर:
Super TET परीक्षा उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाई स्कूलों में टीचर बनने के लिए आवेदन करने के बाद नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगी परीक्षा है। इस परीक्षा के प्राप्तांकों को शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची के लिए बनाई जाने वाली मेरिट में जोड़ा जाता है।

प्रश्न 6: सुपर TET परीक्षा किस राज्य में आयोजित की जाती है?
उत्तर:
सुपर TET परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।

प्रश्न 7: Super TET की full form क्या होती है?
उत्तर:
Super TET की full form “सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट” होती है।

प्रश्न 8: सुपर TET परीक्षा कौनसी भाषा में आयोजित की जाती है?
उत्तर:
सुपर TET परीक्षा में भाषा विषय को छोड़ कर सभी विषयों के प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होते हैं। भाषा विषय के प्रश्न चुनी गयी भाषा के अनुसार अंग्रेजी/ हिंदी/ संस्कृत भाषा में होते हैं।

यह भी पढ़ें:

  1. TET परीक्षा क्या है?
  2. NET परीक्षा क्या है?
  3. कॉलेज प्रोफेसर कैसे बनें?
  4. टीचर कैसे बनें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!