bharat ke rashtriya pratik

यहाँ पर इस लेख में हम आपको “भारत का राष्ट्रीय” विषय पर प्रश्न उत्तर के माध्यम से मुख्यतः भारत के विभिन्न राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में सामान्य ज्ञान और जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप छात्र हैं और आपको किसी परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान की आवश्यकता है या आप छात्र नहीं हैं परन्तु अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो नीचे लिखे प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी अवश्य करेंगे। अतः आइये “भारत का राष्ट्रीय” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाते हैं।

“भारत का राष्ट्रीय” पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ है।

प्रश्न 2: भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय पशु ‘बाघ’ है।

प्रश्न 3: भारत का राष्ट्रीय फूल क्या है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय फूल ‘कमल का फूल’ है।

प्रश्न 4: भारत का राष्ट्रीय गीत कौनसा है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ है। इस गीत की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने की थी।

प्रश्न 5: भारत का राष्ट्रीय गान कौनसा है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ है। भारत का राष्ट्रीय गान रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था।

प्रश्न 6: भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौनसा है ?
उत्तर 6: भारत का राष्ट्रीय वृक्ष ‘बरगद का वृक्ष’ है।

प्रश्न 7: भारत का राष्ट्रीय फल क्या है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय फल ‘आम का फल’ है।

प्रश्न 8: भारत का राष्ट्रीय ध्वज कौनसा है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा झंडा’ है। तिरंगे झंडे में 3 रंगों की क्षैतिज पट्टियाँ होती हैं जिसमें से सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद और सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी होती है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बीच वाली सफ़ेद पट्टी में एक गहरे नीले रंग का चक्र भी होता है जिसमें 24 तीलियाँ होती हैं।

प्रश्न 9: भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय चिन्ह ‘अशोक स्तम्भ’ है। भारत का यह राष्ट्रीय चिन्ह मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए अशोक स्तम्भ से लिया है।

प्रश्न 10: भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय खेल ‘हॉकी’ है।

प्रश्न 11: भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु कौनसा है ?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु ‘डॉलफिन’ है।

प्रश्न 12: भारत की राष्ट्रीय नदी कौनसी है ?
उत्तर: भारत की राष्ट्रीय नदी ‘गंगा’ है।

प्रश्न 13: भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है ?
उत्तर: भारत की राष्ट्रीय मुद्रा ‘रुपया’ है।

प्रश्न 14: भारत के राष्ट्रीय अवकाश कौनसे हैं ?
उत्तर: स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती- यह तीन भारत के राष्ट्रीय अवकाश हैं।

प्रश्न 15: भारत के राष्ट्रपिता कौन हैं ?
उत्तर: महात्मा गाँधी भारत के राष्ट्रपिता हैं।

यह भी पढ़ें: (1). IAS की तैयारी कैसे करें ? ; (2). “भारत का सबसे लम्बा” पर महत्त्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद कैरियर, शिक्षा और रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!