M.Tech kya hai aur kaise kare

भारत में M.Tech एक 2-वर्षीय स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) तकनीकी कोर्स है, जो मुख्यतः इंजीनियरिंग/ साइंस विषयों में किया जा सकता है। यह कोर्स इंजीनियरिंग विषयों में B.E./ B.Tech डिग्री धारक और कुछ साइंस विषयों में M.Sc डिग्री धारक अभ्यर्थी कर सकते हैं। M.Tech को कुछ संस्थानों में M.E. भी कहा जा सकता है। M.Tech की फुल फॉर्म ‘मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ और M.E. की ‘मास्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग’ होती है। इस लेख के माध्यम से आपको M.Tech / M.E. कोर्स से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलेंगी। अतः आइये जानते हैं कि M.Tech क्या है और M.Tech कोर्स कैसे करें?

M.Tech क्या है

M.Tech एक 2-वर्ष की अवधि का पोस्ट-ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) कोर्स है। यह एक तकनीकी कोर्स है जो B.E. / B.Tech / M.Sc / M.C.A के बाद किया जा सकता है। वैसे तो B.Tech कोर्स स्वयं में ही एक नौकरी उन्मुख कोर्स है, परन्तु इंजीनियरिंग/ साइंस के क्षेत्र में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए M.Tech एक बेहतरीन कोर्स विकल्प है। M.Tech कोर्स मुख्यतः इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षक बनने या शोध (रिसर्च) कार्य में दिलचस्पी रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अनिवार्य कोर्स है और यह कोर्स कुछ अन्य करियर विकल्पों के लिए द्वार भी खोलता है। M.Tech कोर्स को कुछ संस्थानों में M.E. भी कहा जाता है और यह दोनों कोर्स प्रत्येक दृष्टि से समकक्ष माने जाते हैं।

M.Tech की full form “Master of Technology” होती है और M.E. की full form “Master of Engineering” होती है।

M.Tech कोर्स में एडमिशन की योग्यता

M.Tech कोर्स में एडमिशन के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (B.E./ B.Tech), साइंस पोस्ट-ग्रेजुएट (M.Sc) और M.C.A अभ्यर्थी योग्य होते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

M.Tech कोर्स में एडमिशन कैसे होता है

भारत के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में M.Tech कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थियों को GATE परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। GATE की फुल फॉर्म “ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग” होती है।

परन्तु भारत के अनेक तकनीकी कॉलेज ऐसे भी हैं जो बिना GATE परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी M.Tech कोर्स में प्रवेश देते हैं। इसके लिए वो B.E. / B.Tech / M.Sc / M.C.A आदि कोर्सों के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर या अपनी किसी निजी प्रवेश परीक्षा के आधार पर M.Tech कोर्स में एडमिशन देते हैं।

परन्तु GATE परीक्षा के आधार पर M.Tech में एडमिशन पाने वाले अभ्यर्थियों और बिना GATE परीक्षा उत्तीर्ण किये M.Tech में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों में यह अंतर होता है कि GATE परीक्षा के आधार पर M.Tech कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को M.Tech कोर्स के दौरान लगभग 12000/- रूपये महीने की स्कॉलरशिप या Stipend मिलने का प्रावधान है। अर्थात GATE उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को M.Tech कोर्स की पढ़ाई के दौरान ही लगभग 12000/- रूपये प्रति माह भी मिलते हैं।

M.Tech कोर्स के विषय (Subject) क्या होते हैं

M.Tech कोर्स मुख्यतः निम्नलिखित विषयों या इन विषयों के कई उपलब्ध विशेषज्ञता विषयों में किया जा सकता है:-

M.Tech के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं

भारत में M.Tech कोर्स करने के लिए श्रेष्ठ/ टॉप कॉलेज निम्नलिखित हैं:-

  • सभी IIT
  • सभी NIT
  • BITS, पिलानी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस (IISc), बेंगलुरु
  • इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE), मुंबई
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (VIT), चेन्नई
  • पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़
  • इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), हैदराबाद

M.Tech कोर्स की fees कितनी होती है

भारत में M.Tech कोर्स की फ़ीस 50000/- रूपये प्रति वर्ष से लेकर 5 लाख रूपये प्रति वर्ष तक हो सकती है। यह विभिन्न कॉलेजों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती है।

M.Tech के बाद क्या करें

M.Tech कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद आप निम्नलिखित विकल्पों में से कोई विकल्प चुन सकते हैं:-

  • Ph.D
  • इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर
  • साइंटिस्ट (वैज्ञानिक)
  • इंजीनियरिंग क्षेत्र में शोध (रिसर्च) कार्य
  • किसी सरकारी/ प्राइवेट तकनीकी कंपनी में नौकरी

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख में आपको M.Tech कोर्स से सम्बंधित विभिन्न जानकारियाँ दी गयी हैं, जैसे कि M.Tech क्या है, M.Tech कोर्स में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया, M.Tech के विषय/ फ़ीस/ टॉप कॉलेज आदि। M.Tech कोर्स करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता के अनुसार M.Tech कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!