M.Sc kya hai aur M.Sc course kaise kare

M.Sc या “मास्टर ऑफ़ साइंस” भारत में एक 2-वर्षीय स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) कोर्स है जो B.Sc के बाद किया जा सकता है। यह कोर्स विभिन्न विज्ञान (साइंस) विषयों में से किसी एक विषय में किया जा सकता है। भारत के अनेक विश्वविद्यालयों में M.Sc कोर्स उपलब्ध है और आप अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर M.Sc कोर्स के लिए सम्बंधित विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) और विषय चुन सकते हैं। यदि आप M.Sc कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी पाना चाहते हैं तो वह आपको यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि M.Sc क्या है और M.Sc कोर्स कैसे करें।

M.Sc. क्या है

भारत में M.Sc एक 2-वर्षीय पोस्टग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) कोर्स है जो मुख्यतः B.Sc के बाद किया जा सकता है। यह कोर्स विभिन्न साइंस (विज्ञान) विषयों में से किसी एक विषय में किया जा सकता है। M.Sc कोर्स में सम्बंधित विषय की एक उच्च स्तर की पढ़ाई कराई जाती है जो छात्रों को सम्बंधित विज्ञान विषय में विशेषज्ञता प्रदान करती है।

M.Sc की full form “Master of Science” होती है।

M.Sc कोर्स में एडमिशन की योग्यता

भारत में M.Sc कोर्स में एडमिशन लेने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंकों सहित B.Sc डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। M.Sc में एडमिशन लेने के लिए B.Sc डिग्री में प्राप्त न्यूनतम निर्धारित अंक सम्बंधित विश्वविद्यालय / शिक्षण संस्थान और अभ्यर्थियों के आरक्षित / अनारक्षित वर्ग पर निर्भर करते हैं।

M.Sc कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया

भारत में अधिकतर विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट) के आधार पर M.Sc कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। परन्तु कुछ विश्वविद्यालय B.Sc कोर्स में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई गयी मेरिट सूची के अनुसार भी अभ्यर्थियों का M.Sc कोर्स में एडमिशन करते हैं।

M.Sc कोर्स किन विषयों (Subjects) में किया जा सकता है

भारत में 2-वर्षीय M.Sc डिग्री कोर्स मुख्यतः निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय में किया जा सकता है:-

  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • जीव विज्ञान (Zoology)
  • वनस्पति विज्ञान (Botany)
  • गणित (Maths)
  • बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
  • माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology); आदि।

M.Sc. के top / best कॉलेज / शिक्षण संस्थान

भारत में M.Sc के top / best कॉलेज / शिक्षण संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • सेंट स्टेफन्स कॉलेज, दिल्ली
  • हिन्दू कॉलेज, दिल्ली
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली
  • मिरांडा हाउस, दिल्ली
  • लॉयला कॉलेज, चेन्नई
  • मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चेन्नई
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  • सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई
  • सेंट ज़ेवियर कॉलेज, कोलकाता
  • फर्गुसन कॉलेज, पुणे

यह भी पढ़ें:
(1). दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन कैसे करें ?
(2). IIT से M.Sc कैसे करें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख में हमने आपको M.Sc क्या है, M.Sc में एडमिशन की योग्यता/ प्रक्रिया, M.Sc के विषय, टॉप कॉलेज आदि की जानकारी प्रदान की है। यदि आप भी M.Sc करना चाहते हैं तो आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार भारत के किसी भी विश्वविद्यालय और विषय से M.Sc कोर्स कर सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या M.Sc के बाद M.Tech कोर्स किया जा सकता है ?
उत्तर: हाँ, M.Sc के बाद अभ्यर्थी उपलब्धता के अनुसार सम्बंधित विषय से M.Tech कर सकते हैं।

प्रश्न 2: क्या 12th के बाद M.Sc कर सकते हैं ?
उत्तर: नहीं, 12th के बाद M.Sc कोर्स नहीं किया जा सकता है क्योंकि M.Sc कोर्स में एडमिशन के लिए शैक्षिक योग्यता B.Sc है। परन्तु 12th के बाद उपलब्धता के आधार पर अभ्यर्थी भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड B.Sc-M.Sc कोर्स के रूप में दोहरा डिग्री कोर्स कर सकते हैं।

प्रश्न 3: M.Sc की full form क्या है ?
उत्तर: M.Sc की full form “Master of Science” है।

प्रश्न 4: क्या B.A. के बाद M.Sc कर सकते हैं ?
उत्तर: नहीं, B.A. के बाद M.Sc कोर्स नहीं कर सकते हैं। M.Sc में प्रवेश पाने के लिए मात्र B.Sc डिग्री उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 5: क्या B.Com के बाद M.Sc कर सकते हैं ?
उत्तर: नहीं, B.Com के बाद M.Sc कोर्स नहीं कर सकते हैं। M.Sc में प्रवेश पाने के लिए मात्र B.Sc डिग्री उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!