RBI me Grade-B Officer kaise bane

‘भारतीय रिजर्व बैंक’ या ‘Reserve Bank of India (RBI)’ भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन भारत का केंद्रीय बैंक है, जो भारतीय मुद्रा को जारी करने और उसकी आपूर्ति करने के अलावा भारतीय बैंकिंग प्रणाली के नियमन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मुख्यतः भारत की बैंकिंग प्रणाली का नियामक निकाय है, जो भारत सरकार की मौद्रिक और अन्य बैंकिंग नीतियों को नियंत्रित करता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर भारत के केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसके केंद्रीय निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष होते हैं। यदि आप भारत के इस केंद्रीय बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पर मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि RBI में Officer कैसे बनें?

RBI में कौनसे Officer पद पर प्रथम नियुक्ति होती है

यदि आप Reserve Bank of India (RBI) में सीधा अधिकारी (ऑफ़िसर) के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं तो इसके लिए RBI समय-समय पर ‘Officer ग्रेड-B’ के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन विज्ञापित करता रहता है। RBI में ‘Officer ग्रेड-B’ नियुक्त होने के लिए अभ्यर्थियों को सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है, जो ‘भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड’ द्वारा आयोजित की जाती है और इस परीक्षा को ‘RBI ग्रेड-B ऑफ़िसर नियुक्ति परीक्षा’ कहा जा सकता है। RBI में नियुक्त Grade-B Officer को प्रथम नियुक्ति के उपरान्त सहायक कर्मचारी (Support Staff) के रूप में कार्य करना होता है, परन्तु प्रथम पदोन्नति के उपरान्त उनको सहायक मैनेजर (Assistant Manager) का पद दिया जाता है और उक्त अधिकारियों को पदोन्नति के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद तक पहुँचने का विकल्प मौजूद होता है।

RBI के ग्रेड-B Officer की पदोन्नति कौनसे पदों पर होती है

RBI में ‘ग्रेड-B Officer’ परीक्षा के माध्यम से एक नवनियुक्त अभ्यर्थी को सहायक कर्मचारी (Support Staff) का पद दिया जाता है और उसके बाद सम्बंधित अभ्यर्थी निम्नलिखित पदोन्नतियां नियमानुसार प्राप्त कर सकते हैं:-

  • सहायक कर्मचारी (Support Staff) से सहायक प्रबंधक (Assistant Manager)
  • सहायक मैनेजर (Assistant Manager) से प्रबंधक (Manager)
  • प्रबंधक (Manager) से सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager)
  • सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager) से उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager)
  • उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) से मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager)
  • मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) से प्रधान मुख्य प्रबंधक (Principal Chief Manager)
  • प्रधान मुख्य प्रबंधक (Principal Chief Manager) से कार्यकारी निदेशक (Executive Director)
  • कार्यकारी निदेशक (Executive Director) से डिप्टी गवर्नर (Deputy Governor)

RBI Grade-B Officer परीक्षा के लिए आवेदन करने की योग्यता क्या है

RBI ग्रेड-B परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थियों की योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए:-

शैक्षिक योग्यता

  • न्यूनतम 60% अंकों सहित किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री; या
  • न्यूनतम 55% अंकों सहित किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) डिग्री।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उपरोक्त लिखित न्यूनतम प्राप्तांकों में नियमानुसार छूट दी जाती है।

आयु सीमा

  • उपरोक्त पद / परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • M.Phil और Ph.D डिग्री धारक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु आवेदन के समय क्रमशः 32 वर्ष और 34 वर्ष तक हो सकती है।
  • आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

RBI Grade-B Officer परीक्षा का pattern क्या है

RBI ग्रेड-B परीक्षा निम्नलिखित तीन चरणों में आयोजित की जाती है:-

  • चरण 1 (बहुवैकल्पिक प्रश्नों की ऑनलाइन परीक्षा)
  • चरण 2 (बहुवैकल्पिक और वर्णनात्मक प्रश्नों की परीक्षा)
  • चरण 3 (इंटरव्यू या साक्षात्कार)

अब आपको उपरोक्त लिखित तीनों चरणों की परीक्षाओं के पैटर्न की एक-एक करके जानकारी प्राप्त होगी।

Phase-1 (चरण-1)

  • यह परीक्षा एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है।
  • इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • यह परीक्षा कुल 2 घंटे (120 मिनट) की अवधि की होती है।
  • इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता (General Awareness), अंग्रेजी भाषा (English Language), गणित (Quantitative Aptitude) और रीज़निंग (Reasoning) विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Phase-2 (चरण-2)

उपरोक्त लिखित प्रथम चरण की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। RBI ग्रेड-बी परीक्षा के दूसरे चरण में 3 पेपर होते हैं, जिनका पैटर्न निम्नलिखित होता है:-

पेपर विषय परीक्षा का प्रकार समयावधि अधिकतम अंक
पेपर-1 आर्थिक और सामाजिक मुद्दे (Economic & Social Issues) 50% बहुवैकल्पिक प्रश्नों सहित 30 मिनट 50
50% वर्णनात्मक प्रश्न (उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होते हैं) 90 मिनट 50
पेपर-2 अंग्रेजी (लेखन कौशल) / English (Writing Skills) वर्णनात्मक 90 मिनट 100
पेपर-3 वित्त और प्रबंधन (Finance & Management) 50% बहुवैकल्पिक प्रश्नों सहित 30 मिनट 50
50% वर्णनात्मक प्रश्न (उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होते हैं) 90 मिनट 50

Phase-3 (चरण-3)

  • उपरोक्त लिखित दूसरे चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को RBI ग्रेड-B परीक्षा के तीसरे चरण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाता है।
  • अभ्यर्थी इस परीक्षा का साक्षात्कार अंग्रेजी या हिंदी भाषा में दे सकते हैं।
  • साक्षात्कार या इंटरव्यू कुल 75 अंकों का होता है।
  • अभ्यर्थियों का अंतिम चयन दूसरे चरण और इंटरव्यू के प्राप्तांकों को जोड़ कर बनाई गयी मेरिट सूची के आधार पर होता है।
  • इंटरव्यू की तैयारी से सम्बंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी “इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

RBI Grade-B Officer की salary कितनी होती है

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में एक नवनियुक्त ग्रेड-B ऑफ़िसर को 35500/- रूपये शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) के रूप में मिलते हैं और इस मूल वेतन के साथ अधिकारियों को नियमानुसार अन्य देय भत्ते भी दिए जाते हैं। वर्तमान में एक नवनियुक्त ग्रेड-B ऑफ़िसर का कुल वेतन लगभग 80000/- रूपये प्रति माह होता है।

यह भी पढ़ें:
(1). SBI PO परीक्षा क्या है और SBI में प्रोबेशनरी ऑफ़िसर कैसे बनें?
(2). IBPS RRB परीक्षा क्या है और इसकी तैयारी कैसे करें?
(3). भारत में प्राइवेट बैंकों में जॉब कैसे पाएं?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपको RBI में ग्रेड-B अधिकारी के रूप में RBI ऑफ़िसर बनने की प्रक्रिया से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां दी हैं। आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपनी योग्यता के आधार पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) में ऑफ़िसर ग्रेड-बी के पद पर आवेदन कर सकते हैं और समबन्धित नियुक्ति प्रक्रिया उत्तीर्ण करके RBI में Officer बन सकते हैं।

One thought on “RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) में Officer कैसे बनें?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!