electrical engineering kya hai electrical engineer kaise bane

इंजीनियरिंग की वह शाखा जिसमें विभिन्न विद्युत उपकरणों के डिज़ाइन, निर्माण और उपयोग आदि से सम्बंधित पढ़ाई कराई और सिखाई जाती है, उसको इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कहा जाता है। भारत के अनेक विश्वविद्यालयों/ इंजीनियरिंग संस्थानों में ‘इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग’ को एक संयुक्त शाखा के रूप में भी पढ़ाया जाता है और इस संयुक्त शाखा में विद्युत उपकरणों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रोमैग्नेटिक उपकरणों के डिज़ाइन, निर्माण और उपयोग आदि से सम्बंधित पढ़ाई भी कराई जाती है। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। अतः आइये जानते हैं कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्या है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्या है

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering); इंजीनियरिंग की वह शाखा होती है जिसमें छात्रों को विद्युत उपकरणों के डिज़ाइन, निर्माण और उपयोग से सम्बंधित पढ़ाई कराई और सिखाई जाती है। कुछ इंजीनियरिंग संस्थानों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सम्बंधित पढ़ाई भी कराई जाती है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्स

यदि आप एल्क्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोई कोर्स करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:-

  • 3 वर्षीय डिप्लोमा (दसवीं के बाद);
  • 4 वर्षीय B.Tech डिग्री (बारहवीं (Non- Medical) के बाद);
  • 2 वर्षीय M.Tech डिग्री (B.Tech के बाद);
  • Ph.D (M.Tech के बाद)।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया

भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्सों में निम्नलिखित प्रवेश परीक्षा/ प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन हो सकता है:-

क्रम संख्याकोर्सप्रवेश परीक्षा/ प्रक्रिया
1इंजीनियरिंग डिप्लोमासम्बंधित राज्य की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
2B.TechJEE (Main) और/ या JEE (Advanced)
3M.TechGATE और/ या इंटरव्यू
4Ph.Dसम्बंधित विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न विषय

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों/ इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में मुख्यतः निम्नलिखित विषय या इनसे मिलते-जुलते कुछ विषय पढ़ाये जाते हैं:-

  • इंजीनियरिंग फिजिक्स;
  • इंजीनियरिंग केमिस्ट्री;
  • इंजीनियरिंग मैथ्स;
  • कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग;
  • पावर सिस्टम;
  • नेटवर्क एनालिसिस एवं सिंथेसिस;
  • ट्रांसफार्मर एवं मशीनें;
  • DC एवं AC मशीनें;
  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट;
  • पावर इलेक्ट्रॉनिक्स;
  • इलेक्ट्रिकल मशीन ड्राइंग; आदि।

Electrical Engineering के top College

भारत में B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) कोर्स के लिए कुछ श्रेष्ठ संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • विभिन्न IIT;
  • विभिन्न NIT;
  • वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर;
  • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), दिल्ली;
  • पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़; आदि।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैसे बनें

यदि आप भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य करना चाहते हैं तो आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स या 4 वर्षीय B.Tech डिग्री कोर्स कर सकते हैं। अतः आप क्रमशः दसवीं या बारहवीं कक्षा के बाद उपरोक्त कोर्स करके इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बन सकते हैं और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में सरकारी/ प्राइवेट नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स के बाद करियर विकल्प

भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्सों के बाद अभ्यर्थियों के समक्ष सम्बंधित सरकारी विभागों में निम्नलिखित करियर विकल्प मौजूद होते हैं:-

कोर्सकरियर विकल्प
पॉलिटेक्निक डिप्लोमाजूनियर इंजीनियर (J.E.)
B.Techसहायक इंजीनियर (A.E./ S.D.O./ S.D.E.)
M.Techअसिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक इंजीनियर
Ph.Dसाइंटिस्ट (वैज्ञानिक); असिस्टेंट प्रोफेसर आदि

उपरोक्त सरकारी नौकरियों के अलावा अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्सों के बाद विभिन्न कंपनियों/ फैक्टरियों आदि में प्राइवेट नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की सैलरी

भारत में प्राइवेट विभागों में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की शुरुआती सैलरी लगभग 25000/- रूपये प्रति माह से लेकर 1 लाख रूपये प्रति माह तक हो सकती है, जो समय और अनुभव के साथ बढ़ती रहती है।

यदि सरकारी विभागों की बात की जाए तो शुरुआत में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को सम्बंधित केंद्र/ राज्य सरकार के वेतन मानकों के आधार पर सैलरी मिलती है।

यह भी पढ़ें:

  1. गूगल में नौकरी कैसे पाएं?
  2. आर्टिफिशल इंटेलिजेंस क्या है?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनने और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जैसे कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्या है, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विषय/ टॉप कॉलेज, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैसे बनें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए करियर विकल्प, सैलरी आदि।

यदि आप भी एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप इस जानकारी का लाभ उठा कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!