B.Tech kya hai aur B.Tech course kaise kare

B.Tech या “बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी” 12th के बाद किया जाने वाला एक 4-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स है। B.Tech को B.E. या “बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग” कोर्स भी कहा जाता है। B.Tech कोर्स में एडमिशन (प्रवेश) पाने के लिए साइंस (नॉन-मेड़िकल) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। बी.टेक कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी एक इंजीनियर के रूप में नौकरी या कार्य कर सकते हैं। यहाँ पर इस लेख के माध्यम से हम आपको B.Tech कोर्स से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। अतः आइये जानते हैं कि B.Tech क्या है और बी.टेक कोर्स कैसे करें।

B.Tech क्या है

B.Tech एक 4-वर्षीय ग्रेजुएशन (स्नातक) डिग्री कोर्स है, जो Physics (भौतिक विज्ञान), Chemistry (रसायन विज्ञान) और Maths (गणित) विषयों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। B.Tech कोर्स एक पेशेवर तकनीकी कोर्स होता है जिसमें इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाती है और बी.टेक कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक तौर पर एक इंजीनियर के रूप में नौकरी या कार्य कर सकते हैं। कुछ इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में B.Tech को B.E. भी कहा जाता है। B.Tech या B.E. कोर्स दोनों समानांतर 4-वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स हैं।

B.Tech की full form “बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology)” होती है और B.E. की full form “बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (Bachelor of Engineering)” होती है।

B.Tech में एडमिशन की योग्यता (eligibility)

B.Tech कोर्स में निम्नलिखित योग्यता वाले अभ्यर्थी एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं:-

  • फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथ्स (गणित) विषयों सहित 12th कक्षा उत्तीर्ण; या
  • पॉलिटेक्निक संस्थानों से 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स।

उपरोक्त दोनों योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए 12वीं कक्षा या इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में कुछ न्यूनतम प्राप्तांकों की शर्त भी रखी जाती है जो समय-समय पर बदलती रहती है। अतः सम्बंधित प्रवेश प्रक्रिया के लिए मात्र वह अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं जो उपरोक्त विषयों से और निर्धारित न्यूनतम अंकों सहित 12th कक्षा या 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं।

B.Tech में एडमिशन (admission) कैसे लें

12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को भारत के लगभग सभी इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech कोर्स में प्रवेश पाने के लिए JEE (Main) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है और उसको उत्तीर्ण करना होता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के बी.टेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थियों को JEE (Main) परीक्षा के साथ-साथ JEE (Advance) परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होती है। JEE परीक्षा का पैटर्न और उसकी तैयारी से सम्बंधित जानकारी के लिए आप “इंजीनियर कैसे बनें” और “JEE परीक्षा की तैयारी कैसे करें” पढ़ सकते हैं।

पॉलिटेक्निक संस्थानों से 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी लेटरल एंट्री स्कीम के तहत सम्बंधित राज्य / शिक्षण संस्थान की सम्बंधित प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को बी.टेक कोर्स के सीधा दूसरे वर्ष में एडमिशन मिलता है।

B.Tech कोर्स के मुख्य Trade / Branch

भारत में B.Tech कोर्स करने के लिए छात्र मुख्यतः निम्नलिखित ट्रेड या ब्रांचों में से किसी एक ट्रेड या ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं:-

उपरोक्त लिखित मुख्य इंजीनियरिंग ब्रांचों के अलावा कई इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech कोर्स के लिए निम्नलिखित ट्रेड या ब्रांच भी होती हैं:-

B.Tech के लिए best कॉलेज

भारत में बी.टेक कोर्स करने के लिए कुछ श्रेष्ठ संस्थान निम्नलिखित हैं:-

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुंबई
  • IIT, दिल्ली
  • IIT, चेन्नई
  • IIT, खड़गपुर
  • IIT, कानपुर
  • IIT, रूड़की
  • IIT, गुवाहाटी
  • बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी
  • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), दिल्ली
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT), तिरुचिरापल्ली
  • NIT, वारंगल; आदि।

B.Tech कोर्स की फीस (fees)

भारत में बी.टेक कोर्स की फीस सम्बंधित यूनिवर्सिटी या कॉलेज पर निर्भर करती है और यह प्रत्येक शिक्षण संस्थान के लिए अलग-अलग हो सकती है। भारत में B.Tech कोर्स की fees 50 हजार रूपये प्रति वर्ष से लेकर 5 लाख रूपये प्रति वर्ष तक या उस से भी अधिक हो सकती है।

सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में B.Tech कोर्स की फीस प्राइवेट संस्थानों से कम होती है।

B.Tech के बाद क्या करें

बी.टेक कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के समक्ष निम्नलिखित विकल्प मौजूद होते हैं:-

  • भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सीधा ग्रुप-A इंजीनियरिंग अधिकारी बनना।
  • राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में सहायक इंजीनियर (Assistant Engineer/ Sub-Divisional Engineer) बनना।
  • अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करना।
  • इंजीनियरिंग के क्षेत्र में M.Tech कोर्स करके उच्च शिक्षा प्राप्त करना; आदि।

यह भी पढ़ें: (1). आर्किटेक्ट क्या होता है और Architect कैसे बनें ? ; (2). Coding क्या है और Coding (कोडिंग) कैसे सीखें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर इस लेख के माध्यम से आपको “B.Tech क्या है” और B.Tech कोर्स से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की गयी हैं। यदि आप B.Tech करने के लिए योग्य हैं तो आप अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर सम्बंधित शिक्षण संस्थान से बी.टेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!